भोपाल में लूडो में हारे रुपये न देने पर दो युवकों को किया किडनैप, पीटकर ऑनलाइन ट्रांसफर कराई रकम

Updated on 01-02-2026 03:52 PM

भोपाल: मोबाइल पर लूड गेम में हारे रुपये न देने को लेकर युवाओं के दो गुटों में विवाद हो गया। बात इतनी बढ़ गई की राशि न देने पर एक गुट के बदमाशों ने एमपीनगर में सरेराह एक कैफे से दो युवकों को अपहरण कर लिया और दूर ले जाकर उनसे मारपीट की। साथ ही जीती हुई राशि युवकों से जबरन आनलाइन ट्रांसफर करवाई।

दोनों युवक किसी तरह उनके चंगुल से छूटकर वापस आए और एमपीनगर थाने में शिकायत की। पुलिस ने अपहरण और मारपीट करने वाले चारों आरोपियों को गरफ्तार कर जेल भेज दिया है।पुलिस के अनुसार 23 वर्षीय अभय चौहान जहांगीराबाद क्षेत्र में ऱहता है। वह एक कॉलेज से प्राइवेट पढ़ाई कर रहा है और प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहा है। वह अशोकागार्डन निवासी अपने दोस्त विक्की के साथ अक्सर एमपीनगर जोन-2 स्थित चाय सुट्टा बार कैफे पर जाता है और लूडो गेम खेलता है।

कुछ समय पहले कैफे पर ही उसकी पहचान पंचशील नगर निवासी अमन सोनी, रोहित अहिरवार, मुन्ना वारिस, और लक्की से हुई थी। अभय और विक्की ने गुरूवार शाम को अमन व उसके दोस्तों के साथ मोबाइल पर लूडो खेला था, जिसमें वे दोनों 1500 रुपये हार गए थे। गेम के बाद जब हारी हुई राशि अभय व विक्की ने अमन को नहीं दी तो उनके बीच मामूली वाद-विवाद हुआ था।

युवकों से मारपीट, जबरन ट्रांसफर करवाए पैसे

अगले दिन शुक्रवार दोपहर को वे दोबारा मिले तो विवाद ज्यादा बढ़ गया। जिसके बाद अमन व उसके तीनों दोस्तों ने अभय और विक्की को जबरन कार में बैठाया और कोलार ले गए। वहां दोनों युवकों से जमकर मारपीट की, साथ ही अभय के यूपीआई से करीब 11 हजार रुपये अपने खाते में ट्रांसफर भी करवा लिए।

सभी आरोपी गिरफ्तार

शुक्रवार रात को पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपितों को पकड़ा। साथ ही शनिवार को कोर्ट में पेश कर उन्हें जेल भेज दिया है। मुख्य आरोपी अमन कपड़ा दुकान का संचालन करता है, जबकि उसके अन्य साथी प्राइवेट काम और पढ़ाई करते हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 March 2026
ग्लोबल पॉप क्वीन शकीरा के इंडिया टूर को लेकर फैंस की एक्साइटमेंट अब दोगुनी से तीन गुनी हो गई है। जी हां, अगले महीने इंडिया आ रही शकीरा जहां पहले…
 09 March 2026
आलिया भट्ट, शर्वरी वाघ, अनिल कपूर और बॉबी देओल स्टारर YRF स्पाई यूनिवर्स की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'अल्फा' की रिलीज डेट सामने आ गई है। ये मूवी 10 जुलाई 2026…
 09 March 2026
एक्टर और डायरेक्टर आर पार्थिबन सुर्खियों में हैं। उन्होंने हाल ही में आयोजित एक अवॉर्ड सेरेमनी में एक्ट्रेस तृषा कृष्णन के बारे में एक कमेंट किया था। कहा था, 'इस…
 09 March 2026
80 के दशक में फिल्मों के सेट के हालात आज के समय से काफी अलग होते थे। उन दिनों फिल्म स्टार्स के लिए उतनी सुविधाएं फिल्मी सेट पर नहीं हुआ…
 09 March 2026
रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' के कंटेस्टेंट अनुराग डोभाल दिल्ली-देहरादून हाईवे पर करीब 150 किमी प्रति घंटे की स्पीड से कार चला रहे थे। जिस कारण उनरी गाड़ी डिवाइडर से…
 09 March 2026
अहमदाबाद: टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच पर घुटनों के बल बैठकर, मुट्ठी भर मिट्टी को अपने माथे से लगाते सूर्यकुमार यादव की तस्वीर…
 09 March 2026
अहमदाबाद: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत की ऐतिहासिक खिताबी जीत के बाद जहां पूरा देश जश्न में डूबा था, वहीं पूर्व कप्तान रोहित शर्मा के एक मजाकिया अंदाज ने महफिल लूट…
 09 March 2026
नई दिल्ली: टीम इंडिया के टी20 वर्ल्ड कप 2026 जीतने के बाद से पूरे हिंदुस्तान में जश्न का माहौल है। भारतीय टीम को हर कोई अपने-अपने अंदाज में बधाई दे रहा…
 09 March 2026
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल से पहले तक अभिषेक शर्मा एक ऐसे खिलाड़ी नजर आ रहे थे जो अपनी लय ढूंढने के लिए संघर्ष कर रहे थे। टूर्नामेंट में…
Advt.