इमरान खान देश से माफी मांगें... पाकिस्तानी सेना ने दिखाया कौन है पाकिस्तान का असली बॉस, बताया पीटीआई की वापसी रास्ता

Updated on 08-05-2024 01:19 PM
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के बारे में कहा जाता है कि भले कोई सत्ता में रहे लेकिन देश को चलाने वाली असल में पाकिस्तानी सेना ही है। पाकिस्तान की सत्ता में कौन रहेगा और कौन बाहर बैठेगा, इसका फैसला पाकिस्तानी आर्मी के हाथ में होता है। पाकिस्तान की सेना के ताजा बयान ने एक बार फिर इसे सही साबित किया है। पाकिस्तानी सेना ने जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान से देश के सामने माफी मांगने को कहा है। सेना के प्रचार विभाग आईएसपीआर के महानिदेशक मेजर जनरल अहमद शरीफ ने मंगलवार को कहा कि इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक ए इंसाफ (PTI) से कोई बातचीत तभी हो सकती है जब यह देश के सामने सार्वजनिक तौर पर माफी मांगे।

इमरान खान की वापसी का बताया रास्ता

जनरल शरीफ से पूछा गया कि क्या पीटीआई के साथ किसी बातचीत की संभावना है तो उन्होंने जवाब दिया, 'अगर कोई राजनीतिक विचारधारा, नेता या गुट अपनी ही सेना पर हमला करता है. सेना और उसके लोगों के बीच दरार पैदा करता है। देश के शहीदों का अपमान करे, धमकियां दे, दुष्प्रचार करे तो उनसे कोई बातचीत नहीं हो सकती।' उन्होंने आगे कहा, 'ऐसे राजनीतिक अराजकतावादियों के लिए वापसी का केवल एक ही रास्ता है कि वह (पीटीआई) देश के सामने ईमानदारी से माफी मांगे और वादा करे कि वह नफरत की राजनीति को छोड़कर रचनात्मक (शैली की) राजनीति अपनाएगी।'

इसके बाद डीजी आईएसपीआर ने ऐसी किसी भी बातचीत को राजनीतिक दलों के बीच होने की बात कही। उन्होंने कहा, 'सेना का शामिल होना इसमें उचित नहीं है।' पिछले कुछ समय से पाकिस्तान में इस बात पर चर्चा हो रही है कि सरकार को जेल में बंद पीटीआई नेता इमरान खान से बातचीत शुरू करनी चाहिए। विशेषज्ञों की राय है कि पाकिस्तान को आर्थिक संकट से बचाने के लिए राजनीतिक स्थिरता का होना बहुत जरूरी है। इसलिए इमरान खान और सरकार के बीच डील होनी चाहिए लेकिन पाकिस्तान आर्मी ने अब खुलकर इस बारे में जवाब दे दिया है।

9 मई की घटना को बताया देश का मामला

जनरल शरीफ ने कहा, 9 मई की घटना सिर्फ पाकिस्तानी सेना नहीं बल्कि देश का मामला है। उन्होंने कहा, 'अगर किसी देश में उसकी सेना पर हमला किया जाता है, उसके शहीदों के प्रतीकों का अपमान किया जाता है, उसके संस्थापक के घर में आग लगा दी जाती है, उसकी सेना और जनता के बीच नफरत पैदा की जाती है, और अगर इसके पीछे के लोगों को न्याय के दायरे में नहीं लाया जाता है , तो उस देश की न्याय व्यवस्था पर सवालिया निशान लग जाता है। हमारा मानना है कि 9 मई के अपराधियों और उन्हें आदेश देने वालों, दोनों को संविधान और कानून के अनुसार सजा दी जानी चाहिए।'


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 March 2026
इस्लामाबाद/बीजिंग: स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट (SIPRI) की रिपोर्ट से पता चला है कि पाकिस्तान अब अपने 80 फीसदी हथियार चीन से खरीदता है। SIPRI ने 2026 के लिए नई रिपोर्ट…
 09 March 2026
नेपाल में Gen-Z आंदोलन के बाद हुए संसदीय चुनाव के नतीजों ने देश की राजनीति में क्रांतिकारी बदलाव का संकेत दिया। इससे पहले 2006 की पहली जनक्रांति के बाद हुए…
 09 March 2026
तेहरान: ईरान ने इजरायल-अमेरिका के हमले में अली खामेनेई की मौत के बाद मोजतबा खामेनेई को नया सुप्रीम लीडर चुना है। सुप्रीम लीडर चुनने के लिए जिम्मेदार ईरानी संस्था ने…
 09 March 2026
इस्लामाबाद: ईरान पर अमेरिका और इजरायल के सैन्य हमले से पैदा हुए तेल संकट में पाकिस्तान फंस गया है। पाकिस्तान ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 55 रुपए प्रति…
 09 March 2026
काबुल: पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच लगातार हो रही सैन्य झड़पों को रोकने और तनाव करने के लिए चीन आगे आया है। चीन ने पाकिस्तान और अफगानिस्तान से बातचीत के…
 07 March 2026
वॉशिंगटन/कोलंबो: ईरानी वॉरशिप पर हमले के बाद अब अमेरिका के ट्रंप प्रशासन ने श्रीलंका पर दबाव बनाना शुरू कर दिया है। वॉशिंगटन ने श्रीलंका की सरकार से कहा है कि वह…
 07 March 2026
मैड्रिड: स्पेन के प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेज ने ईरान के खिलाफ अमेरिका की लड़ाई को एक 'बहुत बड़ी गलती' कहा है। उनका यह बयान तब आया है, जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप…
 07 March 2026
वॉशिंगटन: ईरान के खिलाफ जंग छेड़ना अमेरिका को भारी पड़ता नजर आ रहा है। अमेरिका को ईरानी जवाबी हमलों में न सिर्फ मिलिट्री उपकरणों का नुकसान उठाना पड़ा है, बल्कि सैन्य…
 07 March 2026
ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत के बाद उनके X अकाउंट से पहला पोस्ट आया है। इस पोस्ट में इजरायल को धमकी दी गई है। इसके साथ…
Advt.