'अभी भी लीगल बाप हूं मैं आपका, एमएस धोनी मूवी का पैसा कहां गया' रीति तिवारी की टीम की धमकी पर एकम बावा का जवाब

Updated on 29-09-2026 12:55 PM
'बिग बॉस 20' के घर में जहां काजी तौकीर अपने गाने से रोज लोगों का दिल जीत रहे हैं, वहीं मनोज तिवारी की बेटी रीति तिवारी के साथ कुछ उल्टा ही हो रहा है। 'बिग बॉस 20' के घर में एंट्री के बाद कई दिनों तक शांत रही रीति तब सुर्खियों में आ गईं जब उन्होंने उदिति से लड़ाई की और इसके बाद काजी से भी भिड़ीं। लड़ाई ऐसी रही कि उन्होंने अपशब्दों के मामले में हदें पार कर दी। इसी बीच पंजाबी सिंगर एकम बावा सामने आए और उन्होने उदिति को अपनी सौतेली बेटी बताते हुए मां और बेटी दोनों पर कई तरह के आरोप लगाए। एकम बावा ने हाल के दिनों में सोशल मीडिया पर कई वीडियो शेयर कर रीति और उनकी मां रानी तिवारी को लेकर कई गंभीर दावे किए जिसके बाद उन्हें रीति तिवारी की टीम की ओर से नोटिस भेजा जा चुका है। अब एकम बावा ने इस नोटिस के बाद भी काफी सारी बातें कही हैं।

रीति तिवारी के खिलाफ मोर्चा लेकर खड़े एकम बावा लगातार सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट कर रहे हैं। हाल ही में उन्होंने एक और वीडियो शेयर किया जिसमें रीति तिवारी की टीम की ओर से मिले नोटिस के बारे में बता रहे हैं।

'आपकी मां मेरे परिवार को धमकियां दे रही है'

वो कहते नजर आ रहे हैं, 'आप एक बार इसे अच्छे से रीड कर लीजिए जरा। रीति तिवारी की टीम से सरेआम धमकी, एकम बावा के खिलाफ कार्रवाई। बिल्कुल करो, मैं कब रोक रहा हूं। आप बिग बॉस में नैशनल टीवी पर धमकियां दे रही हो, आपकी टीम मुझे धमकियां दे रही है और आपकी मां मेरे परिवार को धमकियां दे रही है। कानून आपके लिए बना है, हमारे लिए कानून नहीं बना। मैंने क्या झूठ बोला?'

'अभी भी लीगल बाप हूं मैं, रीति तिवारी जी'

उन्होंने आगे कहा है, 'मैंने वीडियो डाली है, झूठ क्या बोला मैंने? मैंने सच्चाई दिखाई है और आपका सच दिखाया है। इसलिए बुरा हो गया न? मैं इतने टाइम से आपके पीछे लगा था कि मुझे डिवॉर्स दे दो, डिवॉर्स मेरा आज भी नहीं हुआ...क्यों? अभी भी लीगल बाप हूं मैं। रीति तिवारी जी, आपकी मां ने शादी की है मेरे साथ, आप कह रहे हो मैं झूठ बोल रहा हूं, एलिगेशंस लगा रहा। एलिगेशंस किस चीज के, एमएस धोनी मूवी भी आपने बनाई है, उसका पैसा कहां गया? आप एन्क्वॉयरी करवाइए, पता चलेगा, आमने -सामने आकर बात करो मेरे से, बात तो कराओ। नहीं कराएंगे क्योंकि सारे खुलासे हो जाएंगे कि किसकी कितनी शादियां हुई है, कितने बच्चे हैं, किसका क्या है, किसका कौन बॉयफ्रेंड है, सब पता चल जाएगा। इसलिए मैं चुप हूं। मेरे को धमकियां देना बंद कर दो बस।
मैं इतने टाइम से आपके पीछे लगा था कि मुझे डिवॉर्स दे दो, डिवॉर्स मेरा आज भी नहीं हुआ...क्यों? अभी भी लीगल बाप हूं मैं। रीति तिवारी जी, आपकी मां ने शादी की है मेरे साथ, आप कह रहे हो मैं झूठ बोल रहा हूं, एलिगेशंस लगा रहा। एलिगेशंस किस चीज के, एमए धोनी मूवी भी आपने बनाई है, उसका पैसा कहां गया? आप एन्क्वॉयरी करवाइए, पता चलेगा, आमने -सामने आकर बात करो मेरे से, बात तो कराओ।
एकम बावा

रीति तिवारी की टीम ने अपना पक्ष रखा है

बता दें कि जहां एकम खुद को रीति का एक्स-स्टेपफादर बताते हैं और उन्होंने रानी के साथ रिश्ते और शादी का दावा किया है वहीं अब इन आरोपों पर रीति तिवारी की टीम ने अपना पक्ष रखा है। दरअसल, रीति तिवारी की टीम ने उनके इंस्टाग्राम पोस्ट पर एक बयान जारी करते हुए एकम बावा के दावों को झूठा बताया और कहा कि उनके खिलाफ जरूरी कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

'रीति तिवारी और उनके परिवार के खिलाफ किए गए झूठे दावे'

रीति तिवारी की टीम ने पोस्ट में लिखा, 'हम एकम बावा द्वारा रीति तिवारी और उनके परिवार के खिलाफ किए गए झूठे दावों को अलग-अलग मीडिया प्लेटफॉर्म पर फैलाए जाने से निराश हैं। रीति अभी 'बिग बॉस 20' के घर में हैं और खुद इन आरोपों का जवाब नहीं दे सकतीं। हम मीडिया से रिक्वेस्ट करते हैं कि ऐसे बदनाम करने वाले दावों को बढ़ाने से पहले फैक्ट्स वेरिफाई करें और परिवार को अपनी बात कहने का पूरा मौका दें। इन आरोपों के संबंध में एकम बावा के खिलाफ जरूरी कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।'

मजाक उड़ाते हुए लिखा- तेरी आए हाय का वाक थू

हालांकि, इस पोस्ट पर भी लगातार लोगों ने रीति को ही सुनाया है। लोगों ने साफ-साफ शब्दों में कहा है कि हम आपके साथ नहीं हैं। वहीं किसी ने उनके रैप का मजाक उड़ाते हुए लिखा- तेरी आए हाय का वाक थू। वहीं काफी लोगों ने थू थू किया है और लिखा है- अब इन्हें बाय बोलने का टाइम आ गया है।

कहा- रानी और रीति के साथ एक ही फ्लैट में रहे थे

पिछले कुछ दिनों से एकम बावा लगातार सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर रीति और उनकी मां रानी तिवारी को लेकर अपनी बात रख रहे हैं। अपने एक वीडियो में उन्होंने दावा किया था कि वह 2020 से 2022 तक रानी तिवारी के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रहे और बाद में 18 फरवरी 2022 को दोनों ने शादी की। 2020 से 2025 तक वह रानी और रीति के साथ एक ही फ्लैट में रहे थे।

एकम बोले- लंबे समय तक मानसिक प्रताड़ना

एकम ने अपने वीडियो में रानी और रीति के साथ तस्वीरें भी शेयर की थीं और इन्हें अपने दावों के सबूत के रूप में दिखाया था। एकम बावा ने इसके बाद कथित तौर पर लंबे समय तक मानसिक प्रताड़ना और धमकियों का सामना करने का आरोप लगाया। उन्होंने रानी तिवारी पर मारपीट करने का भी दावा किया और कहा कि उनके पास इससे जुड़ा वीडियो भी है। इस प्रताड़ना से परेशान होकर उन्होंने आत्महत्या की कोशिश की थी और इसके बाद उन्हें करीब 12-13 दिन अस्पताल में रहना पड़ा।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 29 September 2026
अजय देवगन, तब्‍बू और जयदीप अहलावत स्‍टारर 'दृश्यम 3: द कन्क्लूजन' की रिलीज में अब सिर्फ तीन दिन बचे हैं। गांधी जयंती के मौके पर 02 अक्‍टूबर को विजय सलगांवकर…
 29 September 2026
दिग्‍गज एक्‍टर, मार्शल आर्टिस्ट और फिल्‍ममेकर जैकी चैन की मौत की फर्जी खबर ने उनके फैंस को गहरा झटका दिया है। सोशल मीडिया पर पिछले 24 घंटों में कई ऐसे…
 29 September 2026
पंकज त्रिपाठी की फिल्‍म 'ओह माय डॉग' बीते महीने 07 अगस्‍त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। बॉक्‍स ऑफिस पर यह फिल्‍म भले ही महज ₹4.98 करोड़ की नेट कमाई…
 29 September 2026
'बिग बॉस 20' में नजर आ रहीं 30 साल की मॉडल-एक्ट्रेस उदिति सिंह इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। शो में वह कई बार अपने 40…
 29 September 2026
बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर मिथुन चक्रवर्ती ने अपनी लाइफ में जहां ऊंचाइयां देखी हैं वहीं उन्होंने वो दौर भी देखा है जहां खाने-पीने को लेकर भी आफत होती थी। उनकी…
 28 September 2026
पटना के पास बिहटा के एक 400 साल पुराने इतिहास और वन देवी मंदिर की मान्यता कि सूर्यास्त के बाद इस जंगल में जाना वर्जित है। सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना…
 28 September 2026
नीम करोली बाबा के जीवन पर प्रेरित फिल्म 'हनुमान अंश' को दर्शकों के बीच जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। इस फिल्म का निर्देशन विशाल चतुर्वेदी ने किया है। फिल्म अपनी…
 28 September 2026
बॉलीवुड के 'मिस्टर परफेक्शनिस्ट' आमिर खान ने करीना कपूर खान के साथ अपनी पहली मुलाकात का दिलचस्प किस्सा शेयर किया। आमिर ने बताया कि जब उन्होंने पहली बार करीना को…
 28 September 2026
स्वरा भास्कर और शहजाद पूनावाला के बीच सोशल मीडिया पर चली आ रही तकरार अब 'राइज एंड फॉल 2' शो के अंदर भी देखने को मिल रही है। शो के…
Advt.