बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर मिथुन चक्रवर्ती ने अपनी लाइफ में जहां ऊंचाइयां देखी हैं वहीं उन्होंने वो दौर भी देखा है जहां खाने-पीने को लेकर भी आफत होती थी। उनकी लाइफ में संघर्षों का दौर ऐसा रहा है कि कभी पेट भरने के लिए पार्टियों में डांस तक करने पहुंच जाते थे। कई रातें उन्होंने सड़कों के किनारे फुटपाथ पर सोकर काटी हैं। आज इंडस्ट्री में वे टॉप सितारों में गिने जाते हैं। फराह खान उनके घर पहुंची हैं और इसी दौरान उनके ये पुराने किस्से भी खुलकर सामने आए।फिल्ममेकर और कोरियोग्राफरफराह खान मिथुन चक्रवर्ती के घर पहुंचीं और एक्टर के पुराने दिनों और उनके स्ट्रगल की पूरी कहानी अपने दर्शकों और उनके बच्चों को सुनाई।फराह खान ने कहा- पार्टियों में डांस करने आया करते थे मिथुन
फराह खान ने बताया कि उनके बचपन के दिनों में मिथुनउनके मामा केके शुक्ला की पार्टियों में डांस करने आया करते थे। उस समय वह डांस के बदले पैसे नहीं लेते थे, बल्कि उन्हें रात का खाना मिल जाता था।'मिथुन को बुलाओ वो बहुत अच्छा डांस करता है'
फराह खान ने मिथुन के बेटों से बात करते हुए उस पुराने दौर को याद किया और कहा, 'तुम्हारे पापा पार्टियों में आया करते थे और डांस करते थे ताकि उन्हें खाने को मिल सके। मां कहती थीं, हमलोग छोटे थे, वे कहते थे- मिथुन को बुलाओ, वो बहुत अच्छा डांस करता है और ये आते थे, कोई पैसे नहीं लेते थे बस चाहते थे कि सिर्फ डिनर मिल जाए। तो ऐसी स्ट्रगल देखी है इन्होंने।'मिथुन ने कहा- कभी रास्ते में सोया, कभी गार्डन में
फराह खान ने कहा, 'सब लोग बोलते हैं न कि मैं स्ट्रगल कर रहा, ये था स्ट्रगल।' फराह ने उनके संघर्ष की कहानी कहते हुए आगे कहा, 'कहां-कहां सोए हो आप दादा।' इसपर मिथुन ने कहा, 'कभी रास्ते में सोया, कभी गार्डन में। एक दिन तो ऐसे ही रास्ते पर नींद आ गई, सुबह उठा तो देखा फुटपाथ है।'
मिथुन बोले- तब सिक्स पैक ऐब्स था
फराह ने कहा, 'ये इकलौते स्टार थे जो जूनियर आर्टिस्ट से स्टार बने थे। हमलोग आपके बहुत बड़े फैन थे।' फराह खान ने कहा, 'मेरे पास आपकी मृगया का पोस्टर होता था, क्या लगते थे आप।' मिथुन बोले- तब सिक्स पैक ऐब्स था लेकिन मुझे नहीं मालूम था कि ये सिक्स पैक ऐब्स क्या है। लोग बोले तो बाद में देखा- अरे मेरे को तो सिक्स पैक्स है।'फराह बोलीं- फर्स्ट शर्टलेस हीरो थे मिथुन
फराह बोलीं- फर्स्ट शर्टलेस हीरो यार। वहीं जब हाउस टूर कराने की बात आई तो मिथुन ने कहा, 'मैं नहीं आ रहा, मेरे बैक में लगी है।' इसपर फराह ने पूछा- ऐसा क्या किया आपने जो लगी है। मिथुन बोले, 'वो लक (2009) में जो लगी थी। सबने हेलिकॉप्टर से जंप मारा तो कुछ नहीं, मैंने मारा तो कहां से छोटा सा पत्थर आकर लगी। अभी ठीक हो गया, हेयरलाइन फ्रैक्चर था लेकिन डॉक्टर ने बोला कम मूव करो तो बेहतर है।'
बेटे ने दिखाई कार, कहा- ये उनका पहला घर
बता दें कि मिथुन ने साल 1976 में फिल्म 'मृगया' से फिल्मी करियर की शुरुआत की थी और इस फिल्म के लिए उन्हें बेस्ट एक्टर का नेशनल फिल्म अवॉर्ड भी मिला। हालांकि, अवॉर्ड के बावजूद उनके पास काम नहीं था। उनके बेटे नमाशी ने फराह से बातों के दौरान पापा की पुरानी कार दिखाकर बताया- ये उनका पहला घर है। उन्होंने बताया कि एफटीआईआई से पढ़ाई पूरी करने के बाद मिथुन की पहली फिल्म रिलीज हुई थी। उन्होंने बताया कि पापा को नेशनल अवॉर्ड मिला तो था लेकिन न तो उन्हें फिल्में मिल रही थी और न ही उस समय उनके पास रहने के लिए अपना घर ही था। करीब 15 दिनों तक उन्होंने मुंबई में अपनी पहली कार में रहकर समय बिताया। उन्होंने बताया कि ये 50 साल पुरानी कार है।'मिथुन उसी कार में रहते और सोते भी थे'
वहीं एक्टर के बेटे ने बताया कि मिथुन उसी कार में रहते और सोते भी थे। उन्होंने बताया कि नहाने के लिए भी उन्हें एक जिम में सफाई का काम करना पड़ता था। वहां वे झाड़ू-पोंछा करते और बदले में उन्हें वहां का शावर इस्तेमाल करने दिया जाता था।नहाने के लिए भी पापा को एक जिम में सफाई का काम करना पड़ता था। वहां वे झाड़ू-पोंछा करते और बदले में उन्हें वहां का शावर इस्तेमाल करने दिया जाता था।
नमाशी चक्रवर्ती
साल 1994 में ऊटी में होटल शुरू करने का फैसला किया
करियर में एक वक्त ऐसा भी रहा जब मिथुन की फिल्में लगातार खराब परफॉर्म कर रही थी और डर से उन्होंने साल 1994 में ऊटी में होटल शुरू करने का फैसला किया। मिथुन ने बताया कि उस वक्त उन्हें इस बात को लेकर काफी डर लगने लगा था कि अगर एक्टिंग करियर खत्म हो गया तो शायद फिर वापसी का मौका न मिले। उस समय तक उनके तीन बच्चे भी थे और वह नहीं चाहते थे कि उनके बच्चों को तकलीफें सहनी पड़े।उनका नाम लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में भी दर्ज
इसी वजह से उनकी पत्नी पिंकी ने ऊटी जाकर उन्हें होटल चलाने की सलाह दी। मिथुन ने बताया कि उन्हें लगा था अगर वह खुद होटल में मौजूद रहेंगे तो उनके नाम की वजह से लोग वहां आएंगे। उनका यह फैसला काम कर गया और कुछ समय बाद बेटी के जन्म के बाद उनके फिल्मी करियर में भी उछाल आया। उन्होंने बताया कि एक साल में उनकी 19 फिल्में रिलीज हुईं और इसी के साथ इस रिकॉर्ड के लिए उनका नाम लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में भी दर्ज हुआ।