'मैंने सबसे नाता तोड़ लिया', रुबीना दिलैक बोलीं- प्रेग्‍नेंसी में करीबियों ने दिया दगा, कोई साथ नहीं था

Updated on 21-04-2026 02:28 PM
टीवी की 'छोटी बहू' रुबीना दिलैक उन सेलेब्‍स में से हैं, जो अपनी भावनाओं को जाहिर करने में जरा भी गुरेज नहीं करतीं। उनकी यही बेबाकी उनके फैंस को पसंद भी आती है। 'बिग बॉस 14' में इसी खूबी ने उन्‍हें शो का विनर भी बनाया। साल 2023 में जुड़वा बच्‍चों की मां बनीं रुबीना ने अब इसी बेधड़क अंदाज में अपने निजी रिश्‍तों पर राय दी है। उन्‍होंने 'दोस्‍ती और यारी' को लेकर कुछ ऐसा कहा है, जिससे उनके चाहने वालों का दिल टूट रहा है। वो एक्‍ट्रेस की हिम्‍मत और साहस को सराह रहे हैं। 38 साल की रुबीना दिलैक ने ये बातें हाल ही अपनी करीबी दोस्‍त जन्नत जुबैर के साथ एक पॉडकास्‍ट में की हैं। ये दोनों 'लाफ्टर शेफ्स' में साथ काम कर चुकी हैं।

एक्ट्रेस ने अपने YouTube चैनल पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें दोनों अपनी-अपनी जिंदगी और समय के साथ आए बदलावों के बारे में बात कर रही हैं। रुबीना इस दौरान अपनी प्रेग्नेंसी के दिनों को याद करते हुए बताती हैं कि कैसे उनके ज्यादातर करीबी दोस्त, उस समय उनके साथ नहीं थे, जब उन्‍हें उनकी सबसे ज्यादा जरूरत थी। 'शक्‍त‍ि: अस्‍त‍ित्‍व के एहसास की' फेम एक्‍ट्रेस ने यह भी खुलासा किया कि जन्नत ऐसे समय में हर पल उनके साथ खड़ी रहीं।

'जब मैं प्रेग्नेंट थी, तब वे मेरे साथ नहीं थे'

रुबीना दिलैक ने कहा, 'जब मैं प्रेग्नेंट थी तो तुम मुझसे मिलने आई थी। जब मेरी बेटियां हुईं, तब भी तुम मुझसे मिलने आई। जन्नत, मैं सच कहूं तो वह प्रेग्नेंसी मेरे लिए एक जिंदगी बदलने वाला अनुभव था। मैंने उन सारे लोगों से दूरी बना ली, जो खुद को मेरा दोस्त कहते थे। वे पार्टियों में, अच्छे दिनों में, और शायद दुख भरे दिनों में भी मेरे साथ होते थे, लेकिन बुरे दिनों में नहीं। जब मैं प्रेग्नेंट थी, तब वे मेरे साथ नहीं थे। मैंने बिना कोई सफाई दिए उन्हें अपनी जिंदगी से निकाल दिया, क्योंकि मुझे लगता है कि दोस्ती ऐसी ही होनी चाहिए।'

रुबीना दिलैक ने जन्‍नत जुबैर का क‍िया शुक्र‍िया

साल 2018 में अभ‍िनव शुक्‍ला से शादी करने वाली रुबीना ने जन्‍नत से आगे कहा, 'दोस्‍ती एक ऐसा रिश्ता है जिसे शब्दों की जरूरत नहीं होती। ऐसा जरूरी नहीं कि हम कहें, 'आज हम दोस्तों के साथ ट्रिप पर जाएंगे, या आज हम साथ में अच्छा समय बिताएंगे, या आज हम पार्टी करेंगे। तुमने दोस्ती की जो परिभाषा मेरे सामने रखी है, वह मेरे लिए एक बहुत बड़ी सीख है और मैं इसे हल्के में नहीं लेती।'

जन्‍नत ने बताया शुरुआत में रुबीना संग तल्‍ख थे रिश्‍ते

इस बातचीत के दौरान जन्नत जुबैर ने भी रुबीना का शुक्रिया किया। जन्नत ने बताया कि उनकी जिंदगी भी जब मुश्किल दौर से गुजर रही थी, तब रुबीना ही उनके साथ खड़ी रहीं। वह बोलीं, 'मेरी जिंदगी में जब भी कोई मुश्किल पल या हालात आए, आप हमेशा मेरे साथ थे। क्योंकि मुझे याद है कि शो में हमारी शुरुआत अच्छी नहीं हुई थी। लेकिन आपको पता है, मुझे लगता है कि सच्चे रिश्ते ऐसे ही बनते हैं। यह दिखावटी नहीं था। यह जबरदस्ती का नहीं था। रिश्ता बनाने के लिए शुरू में हमें एक-दूसरे को पसंद करना जरूरी नहीं था, लेकिन मुझे लगता है कि समय के साथ वह अपनापन बढ़ता गया। मुझे लगता है कि यह बहुत खूबसूरत था। यह आज भी वैसा ही है।'

'बिग बॉस' के समय अलग होने वाले थे रुबीना और अभ‍िनव

श‍िमला में पैदा हुई रुबीना दिलैक की निजी जिंदगी कइयों के लिए प्रेरणा है। सलमान खान भी इसकी तारीफ कर चुके हैं। 'बिग बॉस 14' में रुबीना और अभ‍िनव ने ऐसे समय में हिस्‍सा लिया था, जब उनके बीच रिश्‍ते बहुत बुरे दौर से गुजर रहे थे। दोनों ने करीब-करीब अलग होने का फैसला कर लिया था। लेकिन शो में ना सिर्फ दोनों के रिश्‍ते को मजबूती दी, बल्‍क‍ि नेशनल टीवी पर यह दर्शकों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बना।

रुबीना दिलैक टीवी से दूर, आने वाली है एक और नई फिल्‍म

वर्कफ्रंट की बात करें, तो 'बिग बॉस 14' के बाद रुबीना किसी टीवी सीरियल में नजर नहीं आई हैं। हां, वह शॉर्ट फिल्‍म 'बरेली की बेटी', बॉलीवुड फिल्‍म 'अर्ध' और पंजाबी फिल्‍म 'चल भज्ज चलिए' में जरूर द‍िखीं। वह आगे 'हम तुम मकतूब' फिल्‍म में दिखाई देंगी। छोटे पर्दे पर वह उसके बाद 'खतरों के ख‍िलाड़ी 12', 'झलक दिखला जा 10', 'एंटरटेनमेंट की रात हाउसफुल', 'लाफ्टर शेफ्स' और 'पति पत्‍नी और पंगा' में दिखीं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 April 2026
रायपुर,राज्य की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण हेतु चलाए जा रहे ‘ज्ञानभारतम‘ राष्ट्रीय पांडुलिपि सर्वेक्षण अभियान को अब तेज गति देने के निर्देश दिए गए हैं। मंत्रालय महानदी भवन में…
 23 April 2026
रायपुर, मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज माँ दंतेश्वरी की पावन धरा पर भारत रत्न और क्रिकेट के महानायक सचिन तेंदुलकर के आगमन पर सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर पोस्ट करते…
 23 April 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी एनआरएलएम (बिहान) योजना के तहत स्व-सहायता समूहों से जुड़कर ग्रामीण महिलाएं आत्मनिर्भरता की नई मिसाल पेश कर रही हैं। मुंगेली जिले के जनपद पंचायत लोरमी…
 23 April 2026
रायपुर, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित श्री रामलला दर्शन योजना के अंतर्गत जशपुर जिले के श्रद्धालुओं को अयोध्या धाम में प्रभु श्री राम के दर्शन का अवसर…
 23 April 2026
रायपुर, राज्यपाल रमेन डेका से आज लोकभवन में नो प्लास्टिक अभियान की ब्रांड एंबेसडर श्रीमती शुभांगी आप्टे ने सौजन्य भेंट की। इस दौरान उन्होंने रायपुर नगर निगम क्षेत्र को प्लास्टिक…
 23 April 2026
कोरिया। छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी विपणन संघ मर्यादित के जिला कार्यालय बैकुण्ठपुर द्वारा बुधवार को समीक्षा रिपोर्ट में खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के तहत धान खरीदी और उठाव की प्रगति सामने आई…
 23 April 2026
महासमुंद। जिले के विकासखंड सरायपाली से 12 किलोमीटर दूर स्थित ग्राम पंचायत देवलभांठा में आज हर घर जल योजना के सफल क्रियान्वयन से ग्रामीणां को जल संकट से मुक्ति मिली है।…
 23 April 2026
सुकमा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में सुकमा जिले में विकास कार्यों को नई गति मिली है। जिले में रोड कनेक्टिविटी के क्षेत्र में तेजी से विस्तार किया जा रहा है।…
 23 April 2026
सुकमा। एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय सुकमा ने शिक्षा के क्षेत्र में एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है, जहाँ विद्यालय के चार मेधावी छात्रों दिव्यांश भंडारी, हरीश कुमार, लक्ष्मण बारसे और रामलाल…
Advt.