'मैं सिर्फ मोदी के बारे में बात नहीं करता', शेखर सुमन बोले- ये कोई एजेंडा नहीं, मैं बस उन्‍हें छेड़ता हूं

Updated on 16-07-2026 12:15 PM
दिग्‍गज एक्‍टर शेखर सुमन जब से यूट्यूब पर अपना लेट-नाइट टॉक शो 'शेखर टुनाइट' लेकर आए हैं, वह लगातार सुर्ख‍ियों में हैं। मई 2026 में शुरू हुए इस शो के अब तक 11 एपिसोड आए हैं और हर बार, राजनीतिक पार्टियों, नेताओं और सरकार की ख‍िंचाई का उनका अंदाज सोशल मीडिया पर चर्चा में आता है। यूजर्स इसे शेखर सुमन की 'दिलेरी' भी कहते हैं, जबकि हाल ही उनके प्रोड्यूसर दोस्‍त धर्मेश संगानी के घर ED की छापेमारी भी हुई है। 63 साल के शेखर सुमन ने एक हालिया इंटरव्‍यू में अपनी 'बेबाकी से ख‍िंचाई' करने के तरीके पर सफाई दी है। वह कहते हैं कि यह गलतफहमी है कि वह सिर्फ मोदी सरकार की आलोचना करते हैं। बल्‍क‍ि उनके चुटकुलों में राहुल गांधी, ममता बनर्जी और अरविंद केजरीवाल तक का नाम रहता है।

शेखर सुमन ने 'द वायर' के लिए करण थापर संग बातचीत में दो टूक कहा है कि वह किसी को 'रोस्‍ट' नहीं करते। उनका कहना है कि वह अपने अंदाज को रोस्‍ट‍िंग से ज्यादा 'हल्‍के-फुल्‍के अंदाज में छेड़ना' कहना पसंद करेंगे। शेखर सुमन का यह शो 'शेखर टुनाइट' 1990 के दशक के में उनके शो 'मूवर्स एंड शेकर्स' की तरह ही पॉलिटिकल सटायर फॉर्मेट और सेलिब्रिटी इंटरव्यू पर आधारित है।

'मैं बस हल्के-फुल्के अंदाज में उन्हें छेड़ता हूं'

जब इंटरव्‍यू में शेखर सुमन से पूछा जाता है कि वह राजनेताओं के बारे में मजाक करने के अपने तरीके को कैसे बताएंगे? तो वह जवाब देते हैं, 'मैं बस हल्के-फुल्के अंदाज में उन्हें छेड़ता हूं या उनकी आलोचना करता हूं। मैं यह भी नहीं कहूंगा कि मैं कठोर हूं या बुराई कर रहा हूं। यह व्यंग्य का बहुत ही हल्का रूप है।'

शेखर सुमन बोले- मेरी बातें संसदीय दायरे में, गाली-गलौज से दूर

शेखर सुमन आगे कहते हैं, 'आप जानते हैं कि सोशल मीडिया पर और न्यूज चैनल की बहसों में क्या होता है - वह कितना कठोर और बुरा होता है, उसमें अपशब्द और गाली-गलौज होती है। मैं इन सब चीजों से पूरी तरह दूर रहता हूं। मेरा जोर इस बात पर होता है कि जब मैं उनके बारे में बात करूं, तो वह संसदीय दायरे में हो, स्वीकार्य हो और भाषा बहुत अच्छी हो। इसमें एक साहित्यिक बारीकी होनी चाहिए। बात को हल्के और अच्छे ढंग से कहा जाना चाहिए ताकि अगर मैं किसी और के बारे में भी बात करूं, तो उसे बुरा न लगे।'

'मेरा मकसद रोस्‍ट करना नहीं है, मेरा कोई एजेंडा नहीं है'

अपने शो में मोदी सरकार से लेकर आमिर खान की तीसरी शादी तक पर तंज कसने वाले शेखर कहते हैं, 'मेरा मकसद उन्हें 'रोस्ट' करना नहीं है। रोस्टिंग थोड़ी बुरी हो सकती है और मुझे हमेशा लगता है कि रोस्टिंग बहुत ज्यादा व्यक्तिगत हो जाता है। यह कोई व्यक्तिगत एजेंडा नहीं है। जैसा कि मैंने कहा, मैं एक तरह से संतुलन बनाकर चलता हूं।'

शेखर सुमन बोले- मैं राहुल, ममता, केजरीवाल के बारे में भी बात करता हूं

'शेखर टुनाइट' शो और इसके होस्‍ट शेखर सुमन पर यह आरोप भी लगते रहे हैं कि वह मोदी सरकार को जानबूझकर निशाने पर लेते हैं, इस पर एक्‍टर ने सफाई देते हुए कहा, 'यह गलतफहमी है कि मैं सिर्फ मोदी के बारे में बात कर रहा हूं। मैं राहुल, ममता, केजरीवाल और लगभग हर किसी के बारे में बात करता हूं। जैसा कि शो कहता है - 'अगर आप न्‍यूज में हैं, तो आप शेखर के व्‍यूज में हैं।' तो मुझे यह बात बहुत पसंद है।'

शेखर सुमन ने पहले कही थी ये बात

शेखर सुमन ने इससे पहले भी कहा था कि वे भड़काने वाले कंटेंट के बजाय, सोचने पर मजबूर करने वाले कंटेंट पर जोर देते हैं। वे राजनीतिक और सामाजिक मजाक को अपनी टीम के साथ मिलकर लिखते हैं, जिसका फोकस सामाजिक बुराइयों, जवाबदेही और आत्म-चिंतन पर होता है।

धर्मेश संगानी कौन हैं? शेखर सुमन से क्‍या रिश्‍ता है?

दिग्‍गज एक्‍टर की यह सफाई ऐसे समय में आई है, जब बीते 10 जुलाई को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कलानी इम्पेक्स प्राइवेट लिमिटेड और उसके निदेशक धर्मेश संगानी के ठिकानों पर छापेमारी की। संगानी पर विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम (FEMA) के आरोपों के तहत कार्रवाई की गई है। अध‍िकारी उनके विदेश में संपत्तियों, विदेशी बैंक खातों और निर्यात से होने वाली आय में कथित अनियमितताओं की जांच कर रहे हैं। धर्मेश संगानी फिल्म निर्माण से भी जुड़े हुए हैं। वह शेखर सुमन के पार्टनर और दोस्‍त हैं। दोनों ने मिलकर 'शेखर सुमन फिल्म एकेडमी' की शुरुआत की है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 September 2026
प्रसिद्ध आध्यात्मिक संत नीम करोली बाबा के शुरुआती जीवनी पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' अपनी कहानी में आस्था के दम पर रोज नया इतिहास रच रही है। अमूमन जहां फिल्में…
 05 September 2026
'बिग बॉस 13' से शुरू हुआ हिमांशी खुराना और आसिम रियाज का रिश्ता लगातार चर्चा में बना हुआ है। हालांकि, ये रिश्ता बनने से अधिक टूटने को लेकर सुर्खियों में…
 05 September 2026
इमोशंस, प्यार और मन में छिपी भावनाओं को जताने के लिए फिल्मों से अधिक खूबसूरत जरिया शायद कोई नहीं। बारिश को अक्सर रोमांस, मिठास और सुकून के साथ लोग जोड़ते…
 05 September 2026
'बिग बॉस 20' की शुरुआत में महज अब एक दिन बचा है और शो के कंटेस्टेंट्स से लेकर इस घर के अंदर की झलकियां खूब चर्ता में है। सलमान खान…
 05 September 2026
'बिग बॉस 20' के शुरू होने से पहले ही शो में शामिल होने वाले कंट्स्टेंट्स को लेकर चर्चाएं तेज हैं। इसी बीच सितार वादक और कंपोजर भागीरथ भट्ट का नाम…
 04 September 2026
आध्यात्मिक गुरु नीम करोली बाबा के जीवन और शिक्षाओं से प्रेरित हिंदी फिल्म 'हनुमान अंश' को 11 सितंबर को दुनिया भर में प्रदर्शित किया जाएगा। प्रोडक्शन बैनर 'होम्बले फिल्म्स' ने…
 04 September 2026
धार्मिक फिल्म 'हनुमान अंश' ने इस वक्त सिनेमाघरों में खूब रंग बिखेरा है। नीम करोली बाबा की जीवनी पर बनाई गई ये फिल्म लोगों को काफी पसंद आ रही है।…
 04 September 2026
फिल्म ‘हनुमान अंश’ रिलीज के कई हफ्तों बाद भी दर्शकों के बीच अपनी जगह बनाए हुए है। शुरुआत में बॉक्स ऑफिस पर धीमी रफ्तार से आगे बढ़ने वाली इस फिल्म…
 04 September 2026
फिल्मी दुनिया में कई कलाकार ऐसे रहे हैं, जिन्होंने सामन्य परिवार से आते हुए भी मेहनत और संघर्ष के दम पर अलग पहचान बनाई। इन्हीं में एक नाम मोहन जोशी…
Advt.