'है जवानी तो इश्क होना है' टीजर: वरुण धवन संग मृणाल-पूजा हेगड़े, लोग बोले- विटेंज यादें ताजा हो गईं

Updated on 14-04-2026 02:01 PM
वरुण धवन और डेविड धवन की अपकमिंग फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' का टीजर यानी फर्स्ट लुक रिलीज हो चुका है। वरुण धवन, मृणाल ठाकुर और पूजा हेगड़े की आने वाली इस फिल्म में AI का खूबसूरत इस्तेमाल हुआ है, जिसमें दो छोटे बच्चे आपस में बात करते हुए ये पता लगा लेते हैं कि उनकी मां तो अलग हैं लेकिन बाप एक ही है।

इस फिल्म का फर्स्ट लुक रिलीज करते हुए 1 मिनट 7 सेकंड का एक मजेदार वीडियो शेयर किया गया है। वरुण धवन की इस फिल्म का फर्स्ट लुक को देखकर लोग अभी से फिल्म की तारीफें करने लगे हैं।

वरुण की फिल्म के टीजर की शुरुआत दो बच्चों से

टीजर की शुरुआत दो बच्चों से होती है जो साथ बैठकर आपस में बातें करते दिख रहे हैं। दोनों पहले अपनी-अपनी मां का नाम बताते हैं और जब पिता के नाम की बात आती है तो दोनों सेम नाम बताते हैं। उन्हें पता लगता है कि उनका बर्थडे भी एक ही है तो ये बच्चे शक करते हैं कि कहीं उनके पापा एक ही तो नहीं। इसी के साथ वरुण धवन की पूजा हेगड़े और मृणाल के साथ मस्ती और रोमांस की झलकियां भी सामने आते हैं।

फिल्म की कहानी को लेकर अभी से अंदाजा लगा रहे लोग

ये बिल्कुल उसी स्टाइल की फिल्म लग रही जिसके लिए वरुण जाने जाते हैं। इस फिल्म नें शरारत है, मस्ती है, धोखा है, रोमांस है और म्यूजिक भी है। फिल्म की झलक देखकर लोगों ने इस फिल्म की कहानी को लेकर अभी से अंदाजा लगाना शुरू कर दिया है।

फैन्स ने कहा- य़े बच्चे तो हद हैं

टीजर देख लोगों ने कहा है- डेविड धवन साहब पूरे एंटरटेनमेंट के साथ आ रहे हैं। एक ने कहा है- मृणाल और पूजा दोनों भी वरुण के साथ काफी जंच रही हैं। एक अन्य यूजर ने कहा- मूवी पक्का अच्छी होगी क्योंकि डेविड धवन साहब जो हैं। एक अन्य ने कहा- इस टीजर को देककर विटेंज यादें ताजा हो गईं। कुछ ने कहा है- इतने से बच्चों को पता लग गया कि इनका बाप एक ही है, ये बच्चे तो हद हैं, किस जमाने के हैं ये। वहीं एक और ने कहा- बहुत साल बाद पुराने तरह की फिल्म मिली, जैसी गोविंदा, अक्षय वगैरह बनाया करते थे।

'है जवानी तो इश्क होना है' की रिलीज डेट बदली

य़हां बता दें कि 'मैं तेरा हीरो' और 'जुड़वा 2' की कामयाबी के बाद वरुण और डेविड तीसरी फिल्म में साथ काम कर रहे हैं। इस अपकमिंग फिल्म में वरुण के साथ मृणाल ठाकुर, पूजा हेगड़े और मौनी रॉय जैसे कलाकार नजर आएंगी। बता दें कि ये फिल्म पहले 12 जून 2026 को रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब मेकर्स ने इसे पहले ही रिलीज करने का फैसला किया है। अब ये फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' अगले महीने यानी 22 मई 2026 को सिनेमाघरों में आ रही है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
NEET पेपर लीक मामले में जंतर-मंतर से शुरू हुए छात्रों के प्रदर्शन पर तमाम बॉलीवुड सितारों के बीच राजकुमार राव भी उतरे। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए…
 23 July 2026
बॉलीवुड एक्टर जावेद जाफरी का मानना है कि कई बार बड़ी सफलता ही कलाकारों के लिए रुकावट बन जाती है। उनका कहना है कि जब कोई एक्टर लगातार हिट फिल्में…
 23 July 2026
नीट पेपर लीक और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को लेकर चल रहे स्टूडेंट्स के आंदोलन के सपोर्ट में जहां तमाम बॉलीवुड सितारे उतर आए हैं वहीं सोनू निगम के हालिया…
 23 July 2026
बॉलीवुड के दिग्‍गज एक्टर नसीरुद्दीन शाह ने NEET-UG 2026 एग्जाम पेपर लीक पर मोदी सरकार को फिर से घेरा है। एक ताजा इंटरव्‍यू में उन्‍होंने कहा कि जो खुद अनपढ़…
 22 July 2026
'गॉडजिला वर्सेस कॉन्ग' और 'गॉडजिला x कॉन्ग: द न्यू एम्पायर' में जिया का किरदार निभाकर तारीफें बटोरने वालीं मशहूर एक्ट्र्रेस केली हॉटल की मौत हो गई है। एक कार क्रैश…
 22 July 2026
जंतर-मंतर पर चल रहे छात्रों और कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध-प्रदर्शन ने उस वक्त विकराल रूप ले लिया था, जब 'चलो संसद' मार्च के दौरान उन्हें रोकने की कोशिश में…
 22 July 2026
'तुझसे है राब्ता', 'दिल मिल गए' और 'बेपनाह' जैसे टीवी शोज में नजर आए एक्टर सेहबान अजीम हाल ही जंतर-मंतर पर चल रहे कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध-प्रदर्शन में शामिल…
 22 July 2026
प्रभास की 'आदिपुरुष' की स्‍क्र‍िप्‍ट और डायलॉग लिखने वाले गीतकार और कवि मनोज मुंतश‍िर एक बार फिर लोगों के निशाने पर आ गए हैं। बीते 20 जुलाई को दिल्‍ली में…
 22 July 2026
'करिश्मा का करिश्मा और 'सपना बाबुल का बिदाई' जैसे टीवी शोज में नजर आईं एक्ट्रेस ईवा ग्रोवर ने कई बार अपनी पहली शादी और उसमें सहे अत्याचारों के बारे में…
Advt.