IndiGo पर सख्त हुई सरकार,रूट कम करने की तैयारी, टॉप अधिकारियों पर गिरेगी गाज?

Updated on 09-12-2025 01:43 PM
नई दिल्ली: देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो की मुश्किलें बढ़ती दिख रही हैं। टीओआई की एक रिपोर्ट के मुताबिक सरकार इंडिगो की फ्लाइट्स की संख्या में कटौती करने पर विचार कर रही है। सूत्रों के मुताबिक शुरुआत में 5% यानी करीब 110 डेली फ्लाइट्स को कम किया जा सकता है। अगर जरूरत पड़ी तो आने वाले दिनों में इसमें और 5% की कटौती की जा सकती है। यह कटौती उन दूसरी एयरलाइंस को दी जा सकती है जिनके पास अतिरिक्त क्षमता जोड़ने के लिए संसाधन हैं। यह कदम इंडिगो की वजह से उड़ानों में हो रही भारी गड़बड़ी के बाद उठाया जा रहा है।

पिछले करीब एक हफ्ते में इंडिगो की 5,500 से ज्यादा फ्लाइट्स कैंसिल हुई हैं। इससे यात्रियों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ा। यह मामला संसद से लेकर कोर्ट तक पहुंच चुका है। नागरिक उड्डयन मंत्री ने इंडिगो के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की बात कही है। इस बीच इंडिगो ने DGCA को दिए जवाब में अपनी उड़ानों में हुई भारी गड़बड़ी के लिए पांच कारणों को जिम्मेदार ठहराया है। इनमें नए फ्लाइट ड्यूटी टाइम लिमिटेशन (FDTL) नियम और सर्दियों के शेड्यूल में हुए बदलाव शामिल हैं।

एयरलाइन में मांगा और समय

एयरलाइन का कहना है कि उसे जवाब देने के लिए जितना समय दिया गया है, उसमें गड़बड़ी का सटीक कारण बताना संभव नहीं है इंडिगो ने DGCA से और समय मांगा है। जनता के गुस्से को देखते हुए, यह देखना बाकी है कि क्या इंडिगो को और समय मिलेगा। इस बीच DGCA इंडिगो के ऑपरेशन को कम कर सकता है ताकि दूसरों के लिए जगह बन सके। विमानन मंत्रालय ने बताया कि इंडिगो के सीईओ पीटर एल्बर्स और सीटीओ इसिड्रे पोर्केरस ने सोमवार शाम को जवाब दिया है। DGCA इसकी जांच कर रहा है और उचित समय पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
DGCA अब इंडिगो की उड़ानों को उसके क्रू सदस्यों की संख्या के अनुपात में कम कर सकता है। इसके बाद उपलब्ध संसाधनों के आधार पर ये स्लॉट दूसरी एयरलाइंस को दिए जा सकते हैं। भारी जुर्माने के अलावा कंपनी के शीर्ष अधिकारियों पर भी कार्रवाई हो सकती है। इस बीच इंडिगो में हुई गड़बड़ी की जांच कर रही DGCA की चार-सदस्यीय समिति सीईओ पीटर एल्बर्स और सीटीओ इसिड्रे पोर्केरस को तलब कर सकती है। इसकी अध्यक्षता संयुक्त डीजी संजय ब्रह्मणे कर रहे हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 28 April 2026
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया संकट का असर भारत में सिर्फ कच्चे तेल या गैस तक सीमित नहीं है। खाड़ी देशों से आने वाली खाद यानी उर्वरक पर भी इसका असर दिखाई…
 28 April 2026
नई दिल्ली: चांदी की कीमत में पिछले साल 170% तेजी आई थी और जनवरी में भी यह 74% उछली थी। लेकिन हाल में इसकी कीमत में काफी गिरावट आई है और…
 28 April 2026
नई दिल्ली: क्रिप्टोकरेंसी बाजार में मंगलवार को भारी उतार-चढ़ाव रहा। बिटकॉइन से लेकर इथेरियम, रिपल, बाइनेंस, सोलाना और में बड़ी गिरावट देखने को मिली। वहीं दूसरी ओर पाई नेटवर्क कॉइन पर…
 28 April 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध को दो महीने पूरे हो गए हैं। इस बीच भारत समेत दुनिया के कई देश ऊर्जा संकट से गुजरे हैं। इस संकट के दौरान भारत को रूसी…
 27 April 2026
नई दिल्ली: भारत और न्यूजीलैंड ने ऐतिहासिक फ्री ट्रेड एग्रीमेंट पर हस्ताक्षर कर दिए हैं। इसके तहत न्यूजीलैंड को होने वाले 100 प्रतिशत भारतीय निर्यात पर टैरिफ छूट मिलेगी। वहीं, न्यूजीलैंड…
 27 April 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध से कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई है। होर्मुज की खाड़ी से जहाजों की आवाजाही बंद होने के कारण कच्चे तेल की सप्लाई बाधित हुई…
 27 April 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध की आग में अब अमेरिका के आम लोग भी झुलसने लगे हैं। देश में आने वाले दिनों में खाने-पीने की चीजों की कीमत में काफी इजाफा होना…
 27 April 2026
नई दिल्‍ली: भारत में भीषण गर्मी अब सिर्फ एक मौसमी घटना नहीं रह गई है। इसके बजाय यह तेजी से बड़ा संकट बनती जा रही है। इसके कारण अभूतपूर्व पैमाने पर…
 25 April 2026
नई दिल्‍ली: भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने बड़ा ऐक्‍शन लिया है। शुक्रवार को उसने पेटीएम पेमेंट्स बैंक लिमिटेड का बैंकिंग लाइसेंस रद्द कर दिया। इस कदम से 24 अप्रैल से बैंक…
Advt.