चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में अच्छी वृद्धि की उम्मीद: जीसीपीएल

Updated on 08-07-2020 07:26 PM
मुंबई। सिंथॉल साबुन और मच्छर भगाने वाले उत्पाद गुडनाइट बनाने वाली कंपनी गोदरेज कंज्यूमर प्रोडक्ट्स (जीसीपीएल) ने कहा कि चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही के दौरान उसे घरेलू बाजार की बिक्री में एकल अंक में वृद्धि की उम्मीद है। कंपनी ने कहा है कि मात्रात्मक बिक्री अधिक रहने से वृद्धि को रफ्तार मिलेगी। जीसीपीएल के कुल राजस्व में उसके भारतीय कारोबार का योगदान करीब 55 फीसदी है। कंपनी ने कहा है कि चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही के आरंभ में देशव्यापी लॉकडाउन का प्रभाव उसके भारतीय कारोबार पर ‎दिखेगा, लेकिन कंपनी ने यह भी कहा कि उसने लॉकडाउन में ढील दिए जाने के बाद उसने तेजी से उत्पादन बढ़ाया और लॉजिस्टिक संबंधी चुनौतियों को दूर किया। कंपनी ने कहा ‎कि 'हमने प्रौद्योगिकी और अपने चैनल साझेदारों के साथ मजबूत संबंध का फायदा उठाया और ग्राहकों की मांग को पूरा करने के लिए तत्परता दिखाई। विभिन्न जगहों और विभिन्न श्रेणियों में मांग का रुझान मिश्रित रहा। 'भारत में दमदार उपभोक्ता मांग के साथ घरेलू कीटनाशक श्रेणी में तेजी बरकरार रही। इसके अलावा स्वच्छता श्रेणी की मांग में भी हमें दमदार रफ्तार दर्ज की, लेकिन हेयर कलर और एयर फ्रेशनर जैसे उत्पादों की कमजोर मांग दिखी। लॉकडाउन के कारण इन श्रेणियों में मांग अस्थायी तौर पर प्रभावित हुई। गोदरेज अफ्रीका, यूएसए, मिडल ईस्ट (जीएयूएम) के बारे में जीसीपीएल ने कहा कि बिक्री में भारी गिरावट दर्ज की जा सकती है क्योंकि अधिकतर प्रमुख देशों में कारोबार अप्रैल और मई के आरंभ में थम सा गया था। इससे बिक्री को तगड़ा झटका लगा है। कंपनी ने कहा कि इंडोनेशिया में कोविड-19 के कारण पैदा हुए व्यवधान के बावजूद बिक्री में स्थिर मुद्रा आधार पर एक अंक की वृद्धि दर्ज की जा सकती है। कंपनी ने कहा कि समेकित स्तर पर शुद्ध बिक्री आधार तिमाही के मुकाबले कमजोर रह सकती है। 

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 28 April 2025
ढाका: भारत और पाकिस्‍तान में जंग जैसे हालात के बीच दक्षिण एशिया में एक और युद्ध की आशंका मंडराने लगी है। म्‍यांमार में चल रहे गृहयुद्ध को देखते हुए बांग्‍लादेश में आवाज तेज…
 28 April 2025
इस्लामाबाद: कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले ने भारत और पाकिस्तान को युद्ध के कगार पर लाकर खड़ा कर दिया है। 22 अप्रैल को हुए इस हमले में 26…
 28 April 2025
वॉशिंगटन: पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत, पाकिस्तान पर हमला करने वाला है। अमेरिकी अखबार द न्यूयॉर्क टाइम्स ने चार डिप्लोमेट्स के हवाले से ऐसा दावा किया है। न्यूयॉर्क टाइम्स की…
 28 April 2025
कनाडा में आज यानी 28 अप्रैल को आम चुनाव के लिए वोटिंग शुरू हो गई है। यह चुनाव ऐसे वक्त पर हो रहे हैं जब कनाडा अपने पड़ोसी अमेरिका के…
 28 April 2025
यमन के उत्तरी प्रांत सादा में सोमवार को अमेरिकी हमले में 68 लोगों की मौत हो गई है। ये हमला अफ्रीकी प्रवासियों को रखने वाले एक डिटेंशन सेंटर पर किया…
 28 April 2025
रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने यूक्रेन के साथ 3 दिन के एक तरफा सीजफायर का ऐलान किया है। यह सीजफायर 8 मई से लागू होगा। पुतिन ने यूक्रेन से भी ऐसा…
 28 April 2025
भारत और फ्रांस के बीच सोमवार को नई दिल्ली में 26 राफेल मरीन विमानों की डील साइन हो गई। भारत की तरफ से रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने डील…
 26 April 2025
मॉस्को: रूस की राजधानी में एक रूसी जनरल की बेरहमी से हत्या कर दी गई है। रूसी जनरल को कार में बम विस्फोट के जरिए निशाना बनाया गया। रूस की समाचार एजेंसी TASS…
 26 April 2025
इस्लामाबाद: पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ा हुआ है। भारत ने जवाबी कूटनीतिक कार्रवाई करते हुए 1960 में दोनों देशों के बीच हुए सिंधु जल समझौते को…
Advt.