भारत और पाकिस्तान में हुआ परमाणु युद्ध तो जाएगी अरबों लोगों की जान, 10 डिग्री गिर जाएगा तापमान, एक्सपर्ट ने दी चेतावनी

Updated on 28-04-2025 06:13 PM
इस्लामाबाद: कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले ने भारत और पाकिस्तान को युद्ध के कगार पर लाकर खड़ा कर दिया है। 22 अप्रैल को हुए इस हमले में 26 लोगों की मौत हुई है। भारत ने हमले के तुरंत बाद पाकिस्तान के खिलाफ कई कड़े कदम उठाए हैं। इसमें राजनयिक संबंध कम करना, जल संधि निलंबित करना और पाकिस्तानी नागरिकों के वीजा रद्द करना शामिल है। पाकिस्तान ने भी भारतीय नागरिकों के वीजा रद्द करते हुए अपने हवाई क्षेत्र को भारतीय विमानों के लिए बंद कर दिया है। पाकिस्तान की ओर से खासतौर से सिंधु जल समझौते पर बेहद आक्रामक प्रतिक्रिया आई है।
पाकिस्तान की सरकार की ओर से कहा गया है कि सिंधु जल समझौता तोड़ने को वह भारत की ओर से युद्ध का ऐलान मानेंगे। पाकिस्तान के कई मंत्रियों ने परमाणु युद्ध तक की धमकी भारत को दी है। भारत और पाकिस्तान दोनों ही परमाणु शक्ति संपन्न देश और विश्व की बड़ी सैन्य ताकतें हैं। ऐसे में इन दोनों देशों के टकराव, खासतौर से परमाणु युद्ध इस क्षेत्र ही नहीं, पूरी दुनिया में बड़ी तबाही का सबब बन सकता है। एक रिसर्च कहती है कि भारत-पाक ने परमाणु बम चलाए तो मरने वालों की संख्या अरबों में जा सकती है।

भारत-पाक में ही मरेंगे करोड़ों लोग

मेट्रो डॉट यूके की रिपोर्ट के मुताबिक, साल 2019 में वैज्ञानिकों की एक टीम ने रिसर्च की है कि दोनों देशों के बीच परमाणु युद्ध होता है तो दुनिया में इसके क्या परिणाम हो सकते हैं। टीम ने अपनी रिसर्च के आधार पर पाया कि भारत और पाकिस्तान के परमाणु हथियारों की संख्या और उनकी ताकत आधार पर इन दोनों देशों के न्यूक्लियर वॉर में भारत और पाकिस्तान में ही 15 करोड़ लोग मारे जा सकते हैं
रिपोर्ट कहती है कि भारत-पाक के इस परमाणु युद्ध में दोनों देशों में 5 से 15 करोड़ लोगों की जान जा सकती है। इसके अलावा बड़ी संख्या में शहर बर्बाद होंगे, लाखों लोग घायल होंगे और भारी विनाश होगा। वैज्ञानिकों ने पाया कि इस युद्ध के परिणाम भारत और पाकिस्तान तक सीमित नहीं रहेंगे। इस युद्ध का असर ना सिर्फ भारत-पाक के पड़ोसी देशों बल्कि दुनिया के बड़े हिस्से पर होगा।

धुआं ही धुआं फैल जाएगा

रिपोर्ट कहती है कि भारत-पाक में परमाणु युद्ध भी एक छोटा हिमयुग ला सकता है। जलते हुए शहरों से निकलने वाला धुआं आसमान में फैल जाएगा और सूरज की रोशनी को रोक देगा। इससे दुनिया का तापमान 10 डिग्री सेल्सियस तक गिर जाएगा और अंधेरा छा जाएगा। जलवायु और वायुमंडलीय विज्ञान के विशेषज्ञ प्रोफेसर ब्रायन टून का कहना है कि ऐसा युद्ध बहुत बड़ी तबाही का सबब बनेगा।
टून ने आगे कहा, 'हमने 2019 में भारत और पाक की परमाणु क्षमता पर गौर किया। भारत और पाकिस्तान के पास करीब 300 परमाणु हथियार हैं। ये परमाणु हथियार सैकड़ों किलोटन के हो सकते हैं। अगर इनमें से आधे हथियारों का इस्तेमाल भी युद्ध में हुआ तो भारत और पाकिस्तान में ही 5 से 15 करोड़ लोग मारे जाएंगे। बाकी दुनिया में इससे मरने वालों की तादाद एक से दो अरब तक जा सकती है।

रक्षा पर मोटी रकम खर्च करके हैं भारत-पाकिस्तान

भारत और पाकिस्तान ने अपनी सेना को मजबूत करने पर लगातार ध्यान दिया है। दोनों ही देश काफी पहले परमाणु हथियार बना चुके हैं। भारत ने 1974 और 1998 में परमाणु परीक्षण किया था। पाकिस्तान ने भारत के कुछ हफ्तों बाद परमाणु परीक्षण किए थे। आज के समय में दोनों देशों के पास सैकड़ों परमाणु हथियार हैं। दोनों देशों के पास मिसाइलें, लड़ाकू विमान और दूसरे आधुनिक हथियार हैं। दोनों सेनाएं विश्व की टॉप-10 शक्तिशाली फौजों में आती हैं। ऐसे में भारत-पाकिस्तान का बड़े पैमाने पर टकराव भारी तबाही की वजह बनेगा, इससे इनकार नहीं किया जा सकता है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
तेहरान: अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग के बीच आज किसी चीज की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है, तो वह है होर्मुज जलडमरूमध्य है। इसे स्ट्रेट ऑफ होर्मुज (Strait Of Hormuz)…
 19 March 2026
तेहरान/दोहा: इजरायल ने बुधवार को ईरान स्थित दुनिया के सबसे बड़े गैस फील्ड पर हमला हमला किया है। साउथ पार्स गैस फील्ड पर हमले से बौखलाए ईरान ने खाड़ी क्षेत्र के…
 19 March 2026
वॉशिंगटन: भारत और पाकिस्तान के बीच परमाणु संघर्ष का खतरा वास्तविक है और दोनों के बीच तनावपूर्ण संबंधों के चलते यह बना हुआ है। अमेरिकी सीनेट में बुधवार को पेश ‘यूएस…
 19 March 2026
न्यूयॉर्क : अमेरिका में युद्ध कभी सिर्फ विदेश नीति नहीं होता, यह हमेशा घरेलू राजनीति में बदल जाता है। ईरान पर हमला करने से पहले डोनाल्ड ट्रंप ने कांग्रेस की औपचारिक…
 19 March 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप मध्य पूर्व में अपनी सैन्य मौजूदगी में भारी बढ़ोतरी की योजना पर विचार कर रहे हैं। इसमें हजारों अमेरिकी सैनिकों की तैनाती संभावित है। रॉयटर्स ने…
 19 March 2026
रियाद: सऊदी अरब ने कहा है कि ईरान की ओर से हो रहे हमलों का जवाब देने का उनकी सेना को हक है और वह इस तरफ बढ़ सकते हैं।…
 18 March 2026
वॉशिंगटन/तेहरान: अमेरिका ने होर्मुज स्ट्रेट को जहाजों की आवाजाही के लिए सुनिश्चित करने के लिए मिशन स्टार्ट कर दिया है। कुछ घंटे पहले ही अमेरिकी सेना ने होर्मुज स्ट्रेट के तट…
 18 March 2026
तेहरान: ईरान के सबसे ताकतवर शख्स अली लारीजानी की इजरायल के हवाई हमले में मौत हो गई है। ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल ने मंगलवार को इसकी पुष्टि कर दी…
 18 March 2026
तेल अवीव: इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने एक और वीडियो पोस्ट कर बताया है कि वह जिंदा हैं। नेतन्याहू का नया वीडियो ऐसे समय में आया है, जब इंटरनेट पर उनकी…
Advt.