जिले में सुशासन तिहार बना समाधान का माध्यम, हैंडपंप मरम्मत और बोर खनन कार्य त्वरित गति से पूर्ण

Updated on 07-05-2025 11:51 AM

कोरिया। जिले में मनाए जा रहे सुशासन तिहार के अंतर्गत मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मंशानुरूप जन समस्याओं पर त्वरित निराकरण की दिशा में प्रशासन द्वारा लगातार ठोस कदम उठाए जा रहे हैं। इसी कड़ी में ग्राम पंचायत चकडांड और ग्राम गोविंदपुर के नागरिकों की पुरानी समस्याओं का समाधान कर लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग ने सराहनीय कार्य किया है।

ग्राम चकडांड के अंतर्गत पाराडोल निवासी संतोष सिंह द्वारा अपने घर के पास स्थित खराब हैंडपंप की मरम्मत हेतु सुशासन तिहार में आवेदन के माध्यम से शिकायत दर्ज कराई गई थी। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा त्वरित संज्ञान लेते हुए हैंडपंप की मरम्मत कार्य सफलतापूर्वक संपन्न कर दिया गया। इसी प्रकार ग्राम गोविंदपुर के बसाहट बैगापारा निवासी रामलाल बैगा द्वारा बोर खनन की मांग को लेकर सुशासन तिहार में आवेदन किया था।संबंधित विभाग द्वारा स्थल का सर्वेक्षण करने के पश्चात मांग को जायज़ पाते हुए बोर खनन का कार्य पूर्ण कर ग्रामीणों को जल सुविधा उपलब्ध कराई गई। इसके अलावा ग्राम चम्पाझर के बसाहट, परसापानी जहाँ पंडो बस्ती में हैंडपंप खराब होने की जानकारी मिलते ही विभाग द्वारा सुधार कार्य किया गया और त्वरित गति से पेयजल व्यवस्था उपलब्ध कराई गई।

इन सफल कार्यों के चलते ग्रामीणजनों ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का आभार व्यक्त किया है। ग्रामीणों ने कहा कि सुशासन तिहार के प्रति उनका विश्वास और बढ़ गया है। बता दें सुशासन तिहार के माध्यम से आम लोगों की समस्याओं, मांगो को तत्काल निराकरण किया जा रहा है और समाधान शिविर में आम लोगों से प्राप्त आवेदनों के बारे में पूरी पारदर्शिता के साथ जानकारी भी दी जा रही है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 May 2025
देश का पहला हाइड्रोजन फ्यूल लॉजिस्टिक ट्रक सड़कों पर दौड़ने लगा है। शनिवार को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इसे हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मुख्यमंत्री ने हस्ताक्षर कर चालक को…
 11 May 2025
भारत और पाकिस्तान के बीच चल रहे हमले को देखते हुए लोगों को जागरूक करने के लिए दुर्ग पुलिस ने बीडीएस यानि बम डिस्पोजल स्क्वाड, डॉग स्क्वाड के साथ मिलकर…
 11 May 2025
भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर के ऐलान के बाद कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सर्वदलीय बैठक बुलाने और संसद का विशेष सत्र आयोजित करने की मांग की। पार्टी…
 11 May 2025
बालोद। कांकेर लोकसभा क्षेत्र के सांसद  भोजराज नाग ने कहा कि राज्य शासन द्वारा शुरू किए गए सुशासन तिहार शासन-प्रशासन के आम जनता के द्वार तक ले जाने का एक अत्यंत…
 11 May 2025
बेमेतरा। सुशासन तिहार-2025 के अंतर्गत आज नवागढ़ विकासखंड के ग्राम संबलपुर में 9वें समाधान शिविर का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश के खाद्य मंत्री  दयालदास बघेल मुख्य अतिथि के…
 11 May 2025
बेमेतरा। खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री  दयालदास बघेल ने संबलपुर गांव में मुख्यमंत्री ग्राम गौरवपथ योजना के अंतर्गत सीसी सड़क सह नाली निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया। यह सड़क…
 11 May 2025
रायपुर। भारतीय लोक प्रशासनिक संस्थान छत्तीसगढ़, क्षेत्रीय शाखा रायपुर के तत्वावधान में छत्तीसगढ़ में आदिम जाति विकास में चुनौतियां विषय पर परिचर्चा आयोजित की गई। परिचर्चा में मुख्य वक्ता के रूप…
 11 May 2025
बिलासपुर। जिले में सुशासन तिहार अंतर्गत समाधान शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। शासन की मंशा के अनुरूप जनसामान्य की समस्याओं के निराकरण के लिए प्रतिबद्धतापूर्वक कार्य किया जा रहा…
 10 May 2025
जांजगीर-चांपा। सुशासन तिहार के अवसर पर आयोजित जागरूकता कार्यक्रम ने लोगों में शासन की योजनाओं के प्रति विश्वास को और मजबूत किया। कार्यक्रम में युवाओं ने उत्साह से भागीदारी की और…
Advt.