MP में फूड कंपनी का डायरेक्टर गिरफ्तार:इंदौर से फर्जी लैब रिपोर्ट बनाकर विदेश भेजे डेयरी प्रोडक्ट,

Updated on 17-03-2026 12:11 PM
भोपाल, प्रवर्तन निदेशालय (ED) भोपाल ने डेयरी उत्पादों के निर्यात में कथित फर्जीवाड़े के मामले में जयश्री गायत्री फूड प्रोडक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर किशन मोदी को गिरफ्तार किया है। ईडी के मुताबिक कंपनी ने फर्जी लैब परीक्षण रिपोर्ट के आधार पर डेयरी उत्पादों का निर्यात किया और करीब ₹20.59 करोड़ की विदेशी मुद्रा अर्जित की।

एजेंसी ने इस राशि को प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (PMLA) के तहत अपराध से अर्जित आय (प्रोसीड्स ऑफ क्राइम) माना है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को भोपाल स्थित विशेष न्यायालय में पेश किया गया, जहां से अदालत ने उसे पूछताछ के लिए 18 मार्च तक ईडी रिमांड पर भेज दिया है।

इंदौर की एजेंसी से फर्जी रिपोर्ट हासिल की

ईडी की जांच में सामने आया कि मिल्क मैजिक ब्रांड के डेयरी उत्पाद बनाने वाली कंपनी जयश्री गायत्री फूड प्रोडक्ट्स घी, पनीर, मक्खन सहित अन्य डेयरी उत्पादों का निर्यात करती थी। निर्यात प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए कंपनी ने इंदौर स्थित निर्यात निरीक्षण एजेंसी से कथित फर्जी लैब परीक्षण रिपोर्ट हासिल की। इन रिपोर्टों के आधार पर उत्पादों को विदेश भेजा गया और विदेशी मुद्रा अर्जित की गई।

₹20.59 करोड़ को बताया ‘प्रोसीड्स ऑफ क्राइम’

ईडी के अनुसार जांच में पाया गया कि इस तरीके से करीब ₹20.59 करोड़ की निर्यात आय प्राप्त की गई। एजेंसी ने इसे मनी लॉन्ड्रिंग के तहत अपराध से अर्जित आय माना है। मामले में अन्य लोगों और संस्थाओं की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

पहले दर्ज एफआईआर के आधार पर जांच

इस मामले में 29 अगस्त 2023 को भोपाल के हबीबगंज थाने में भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की गई थी। इसके आधार पर 22 जुलाई 2024 को ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग का मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी।

पहले भी पड़ चुका है ईडी का छापा

इस मामले में ईडी पहले भी कंपनी से जुड़े ठिकानों पर छापेमारी कर चुकी है। उसी दौरान किशन मोदी की पत्नी द्वारा जहर खाने की घटना के कारण मामला चर्चा में आया था। ईडी का कहना है कि मामले में आगे की जांच जारी है और इसमें शामिल अन्य व्यक्तियों की भूमिका भी खंगाली जा रही है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 May 2026
भोपाल, राजधानी में साइबर ठगी का खतरनाक ट्रेंड सामने आया है, जहां ठगों ने खुद को सीबीआई का अधिकारी बताकर एक 75 वर्षीय सेवानिवृत्त व्यक्ति को डिजिटल अरेस्ट कर लिया। 24…
 05 May 2026
भोपाल, मोहन यादव सरकार प्रदेश के दस लाख दिव्यांगजनों के लिए पहली बार नीति बनाएगी। इस नीति के लागू होने के बाद सारे विभाग दिव्यांगजनों को लेकर एक प्लेटफार्म पर काम…
 05 May 2026
भोपाल, भोपाल की आदमपुर कचरा खंती में आग लगने के केस में सुप्रीम कोर्ट में आज (मंगलवार को) सुनवाई होगी। इस मामले में नगर निगम के जिम्मेदार अपना पक्ष रखेंगे। इससे…
 05 May 2026
भोपाल। बड़े तालाब के बोट क्लब पर चल रहीं नावों को लेकर पर्यटकों की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। बरगी डैम में क्रूज डूबने की घटना के चार…
 05 May 2026
भोपाल। प्रदेश में भले ही अभी खाद की कमी नहीं है, मगर वैश्विक परिस्थितियों को देखते हुए सरकार सतर्कता बरत रही है। प्रदेश में किसानों को पात्रता के अनुसार दो बार…
 05 May 2026
भोपाल। प्रदेश के मौसम पर पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवाती सिस्टम का असर जारी है। सोमवार को प्रदेश के कई जिलों में कहीं-कहीं आंधी के साथ बारिश हुई। सागर, श्योपुर और दमोह…
 05 May 2026
भोपाल/रायपुर। बंगाल सहित तीन राज्यों में जीत पर भारतीय जनता पार्टी ने विजयोत्सव मनाया। प्रदेश भाजपा कार्यालय से लेकर जिलों में जश्न का माहौल रहा। कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों के साथ आतिशबाजी…
 05 May 2026
भोपाल। हमीदिया अस्पताल में पोस्टमार्टम और शवों को सुरक्षित रखने की व्यवस्था अब पूरी तरह बदलने वाली है। पिछले कई दशकों से बदहाली का दंश झेल रही मर्चुरी (शवगृह) को अब…
 05 May 2026
भोपाल। बंगाल में भाजपा की जीत से प्रदेश में पार्टी उत्साहित है तो दूसरी ओर मप्र से भाजपा के राज्य सभा सदस्य एल मुरुगन और जार्ज कुरियन विधानसभा चुनाव हार गए…
Advt.