ईएनटी विभाग ने कॉक्लियर इम्प्लांट वाले दो मेधावी छात्रों को सम्मानित किया

Updated on 22-07-2024 05:36 PM

रायपुर। पं जवाहरलाल नेहरू स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय से संबद्ध डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्मृति चिकित्सालय स्थित नाक कान गला रोग विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. (प्रो.) हंसा बंजारा ने ईएनटी विभाग के अंतर्गत सफलतापूर्वक किए गए कॉक्लियर इम्प्लांट के पश्चात् शैक्षणिक क्षेत्र में सफल एवं शानदार प्रदर्शन के लिए दो मेधावी छात्रों को सम्मानित किया। इनमें से भावना पटेल ने कक्षा 10 वीं में 70 प्रतिशत अंक प्राप्त किया है एवं आदित्य तिवारी ने बी. एस. सी. (गणित) की परीक्षा प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण की है। डॉ. हंसा बंजारा एवं टीम ने छात्रों के उत्कृष्ट प्रदर्शन तथा अभूतपूर्व प्रयासों के लिए उन्हें भेंट देकर प्रोत्साहित किया।

डॉ. हंसा ने बताया कि ये बच्चे कॉक्लियर इम्प्लांट श्रवण यंत्र का इस्तेमाल करते हैं और इसकी सहायता से इन्हें सुनने में मदद मिलती है। इन बच्चों ने समाज को यह साबित कर दिखाया है कि सही समय रहते इम्प्लांट का इस्तेमाल कर समावेशी शिक्षा द्वारा आगे बढ़ा जाये तो ऐसे बच्चे समाज में एक नया कीर्तिमान स्थापित कर सकते हैं। ईएनटी विभाग की पूरी टीम ने दोनों छात्रों की इस उपलब्धि पर शुभकामनाएं दी हैं तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 March 2026
ग्लोबल पॉप क्वीन शकीरा के इंडिया टूर को लेकर फैंस की एक्साइटमेंट अब दोगुनी से तीन गुनी हो गई है। जी हां, अगले महीने इंडिया आ रही शकीरा जहां पहले…
 09 March 2026
आलिया भट्ट, शर्वरी वाघ, अनिल कपूर और बॉबी देओल स्टारर YRF स्पाई यूनिवर्स की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'अल्फा' की रिलीज डेट सामने आ गई है। ये मूवी 10 जुलाई 2026…
 09 March 2026
एक्टर और डायरेक्टर आर पार्थिबन सुर्खियों में हैं। उन्होंने हाल ही में आयोजित एक अवॉर्ड सेरेमनी में एक्ट्रेस तृषा कृष्णन के बारे में एक कमेंट किया था। कहा था, 'इस…
 09 March 2026
80 के दशक में फिल्मों के सेट के हालात आज के समय से काफी अलग होते थे। उन दिनों फिल्म स्टार्स के लिए उतनी सुविधाएं फिल्मी सेट पर नहीं हुआ…
 09 March 2026
रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' के कंटेस्टेंट अनुराग डोभाल दिल्ली-देहरादून हाईवे पर करीब 150 किमी प्रति घंटे की स्पीड से कार चला रहे थे। जिस कारण उनरी गाड़ी डिवाइडर से…
 09 March 2026
अहमदाबाद: टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच पर घुटनों के बल बैठकर, मुट्ठी भर मिट्टी को अपने माथे से लगाते सूर्यकुमार यादव की तस्वीर…
 09 March 2026
अहमदाबाद: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत की ऐतिहासिक खिताबी जीत के बाद जहां पूरा देश जश्न में डूबा था, वहीं पूर्व कप्तान रोहित शर्मा के एक मजाकिया अंदाज ने महफिल लूट…
 09 March 2026
नई दिल्ली: टीम इंडिया के टी20 वर्ल्ड कप 2026 जीतने के बाद से पूरे हिंदुस्तान में जश्न का माहौल है। भारतीय टीम को हर कोई अपने-अपने अंदाज में बधाई दे रहा…
 09 March 2026
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल से पहले तक अभिषेक शर्मा एक ऐसे खिलाड़ी नजर आ रहे थे जो अपनी लय ढूंढने के लिए संघर्ष कर रहे थे। टूर्नामेंट में…
Advt.