एमजीएफ और एम्मार पर ईडी का एक्शन, दिल्ली-गुड़गांव में जब्त की 834 करोड़ की जमीन

Updated on 30-08-2024 05:13 PM
नई दिल्ली: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने एम्मार इंडिया लिमिटेड और एमजीएफ डेवलपमेंट्स लिमिटेड की 401 एकड़ से अधिक जमीन को जब्त कर लिया है। इसकी कीमत करीब 834 करोड़ रुपये बताई जा रही है। इनमें से 501.13 करोड़ रुपये की जमीन एम्मार की है जबकि बाकी 332.69 करोड़ रुपये की एमजीएफ डेवलपमेंट्स की है। ये जमीन हरियाणा के गुरुग्राम जिले और दिल्ली के 20 गांवों में है। ईडी गुरुग्राम के सेक्टर-65 और 66 में रेजिडेंशियल प्लॉटेड कॉलोनियों के विकास के लिए हरियाणा के नगर एवं ग्राम नियोजन विभाग (TDCP) से प्राप्त लाइसेंस से जुड़े कथित मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में एम्मार इंडिया और एमजीएफ डेवलपमेंट्स की जांच कर रही है। इसी मामले में ईडी ने जुलाई में गुड़गांव में एम3एम इन्फ्रा प्राइवेट लिमिटेड की 300 करोड़ रुपये की जमीन जब्त की थी। इस तरह ईडी इस मामले में अब तक 1,134 करोड़ रुपये की जमीन जब्त कर चुकी है।
एजेंसी ने हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, डीटीसीपी के पूर्व निदेशक त्रिलोक चंद गुप्ता, एमार एमजीएफ लैंड लिमिटेड और 14 अन्य कॉलोनाइजर कंपनियों के खिलाफ सीबीआई द्वारा दर्ज की गई एफआईआर के बाद अपनी जांच शुरू की। यह मामला भूमि अधिग्रहण अधिनियम, 1894 (एलए अधिनियम) की धारा 4 के तहत अधिसूचना जारी करवाकर किसानों, आम लोगों, हरियाणा सरकार और हुडा को धोखा देने से जुड़ा है। आरोप है कि भूमि अधिग्रहण अधिनियम की धारा 6 के तहत अधिसूचना जारी होने से पहले किसानों को प्रचलित दर से कम कीमत पर जमीन बेचने के लिए मजबूर किया गया। ईडी ने आगे आरोप लगाया कि आरोपी पक्षों ने धोखाधड़ी और बेईमानी से अधिसूचित भूमि पर आशय पत्र (LOI) और लाइसेंस प्राप्त किए। इससे किसानों, जनता और राज्य सरकार को नुकसान हुआ।

क्या है मामला

हरियाणा सरकार ने जून 2009 में गुरुग्राम में सेक्टर 58 से 63 और 65 से 67 तक की 1417.07 एकड़ भूमि पर एलए अधिनियम की धारा 4 के तहत अधिसूचना जारी की थी। इसके बाद, 31 मई, 2010 को 1417.07 एकड़ भूमि में से लगभग 850.10 एकड़ भूमि पर धारा 6 के तहत अधिसूचना लागू की गई। अप्रैल 2009 में, एम्मार प्रॉपर्टीज पीजेएससी, दुबई और एमजीएफ डेवलपमेंट्स लिमिटेड के जॉइंट वेंचर यानी एम्मार एमजीएफ लैंड ने गुरुग्राम के सेक्टर 65 और 66 में आवासीय प्लॉटेड कॉलोनी विकसित करने के लिए लाइसेंस प्राप्त करने हेतु 112.46 एकड़ के लिए LC-1 आवेदन किया था। इसके बाद, धारा 4 के तहत अधिसूचित 70.406 एकड़ भूमि को डीटीसीपी द्वारा अधिग्रहण की कार्यवाही से मुक्त कर दिया गया था और हरियाणा सरकार की आंतरिक सहमति के बाद मई 2010 में कंपनी को 108.006 एकड़ भूमि के लिए LOI प्रदान किया गया था।
नवंबर 2019 में एम्मार एमजीएफ लैंड को लाइसेंस दिया गया था। ईडी ने दावा किया है कि उसकी जांच से पता चला है कि एम्मार एमजीएफ लैंड ने 27.306 एकड़ भूमि के लिए किसानों के साथ छह एंटे-डेटेड डेवलपमेंट एग्रीमेंट एक्जीक्यूट कर दिए थे। कंपनी का दावा था कि ये एग्रीमेंट अप्रैल 2009 में एक्जीक्यूट किए गए थे जबकि इन्हें मार्च 2010 में एग्जीक्यूट किया गया था। दोनों कंपनियों के अलग होने के बावजूद एम्मार एमजीएफ लैंड में एम्मार इंडिया की 60 फीसदी और एमजीएफ की 40 फीसदी हिस्सेदारी है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 April 2026
नई दिल्ली: भारत और न्यूजीलैंड ने ऐतिहासिक फ्री ट्रेड एग्रीमेंट पर हस्ताक्षर कर दिए हैं। इसके तहत न्यूजीलैंड को होने वाले 100 प्रतिशत भारतीय निर्यात पर टैरिफ छूट मिलेगी। वहीं, न्यूजीलैंड…
 27 April 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध से कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई है। होर्मुज की खाड़ी से जहाजों की आवाजाही बंद होने के कारण कच्चे तेल की सप्लाई बाधित हुई…
 27 April 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध की आग में अब अमेरिका के आम लोग भी झुलसने लगे हैं। देश में आने वाले दिनों में खाने-पीने की चीजों की कीमत में काफी इजाफा होना…
 27 April 2026
नई दिल्‍ली: भारत में भीषण गर्मी अब सिर्फ एक मौसमी घटना नहीं रह गई है। इसके बजाय यह तेजी से बड़ा संकट बनती जा रही है। इसके कारण अभूतपूर्व पैमाने पर…
 25 April 2026
नई दिल्‍ली: भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने बड़ा ऐक्‍शन लिया है। शुक्रवार को उसने पेटीएम पेमेंट्स बैंक लिमिटेड का बैंकिंग लाइसेंस रद्द कर दिया। इस कदम से 24 अप्रैल से बैंक…
 25 April 2026
नई दिल्‍ली: राष्ट्रीय राजधानी के सराफा बाजार में सोने और चांदी के दामों में गिरावट दर्ज की गई। डॉलर के मजबूत होने और वैश्विक अनिश्चितता बढ़ने के बीच ऐसा हुआ। अखिल…
 25 April 2026
नई दिल्ली: रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने जियो प्लेटफॉर्म्स के बहुप्रतीक्षित आईपीओ को लेकर बड़ा संकेत दिया है। अंबानी ने इसे एक निर्णायक मील का पत्थर बताते हुए संकेत…
 25 April 2026
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (जेवर एयरपोर्ट) की कमान अब नीतू समरा (Nitu Samra) के हाथों में आ गई है। उन्होंने एयरपोर्ट का नया सीईओ नियुक्त किया गया है। उन्होंने विदेशी सीईओ क्रिस्टोफ श्नेलमान…
 24 April 2026
नई दिल्ली: भारत और एशिया के सबसे बड़े रईस गौतम अडानी की नेटवर्थ में गुरुवार को भारी तेजी आई। शेयर मार्केट में गिरावट के बावजूद अडानी ग्रुप के चेयरमैन की नेटवर्थ…
Advt.