दिलजीत दोसांझ की 'सतलज' OTT पर दोबारा होगी रिलीज! पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट में याचिका दाखिल

Updated on 11-07-2026 12:51 PM
दिलजीत दोसांझ की फिल्म 'सतलज' को OTT प्लेटफॉर्म ZEE5 पर फिर से बहाल करने की कोशिशें तेज हो गई हैं। इस संबंध में पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट में एक जनहित याचिका (PIL) दायर की गई है। 'सतलज' को 3 जुलाई को जी5 पर रिलीज किया गया था, पर रिलीज के 48 घंटों के अंदर ही इसे ओटीटी प्लेटफॉर्म से हटा दिया गया था। इसके बाद प्लेटफॉर्म ने माफी मांगते हुए बताया था कि 'सतलज' अगले आदेश तक भारत में नहीं देखी जा सकेगी।

दायर की याचिका में तर्क दिया गया है कि कंटेंट को हटाने से अभिव्यक्ति की आजादी की संवैधानिक गारंटी का उल्लंघन हुआ है। इसमें इस फैसले के लिए किसी भी सार्वजनिक रूप से बताए गए कानूनी आधार के न होने पर सवाल उठाए गए हैं और अधिकारियों से ज्यादा पारदर्शिता की मांग की गई है। 'सतलज' सिख मानवाधिकार कार्यकर्ता जसवंत सिंह खालरा की जिंदगी पर आधारित है। फिल्म को हटाए जाने के बाद से ही फिल्म इंडस्ट्री के लोगों और सिख संगठनों ने इसकी आलोचना की है।

'सतलज' की बहाली के लिए किसने दायर की याचिका?

याचिका के बारे में बात करते हुए वकील हकम सिंह ने 'आईएएनएस' से कहा कि यह जनहित याचिका पंजाब के रहने वाले और जी5 के सब्सक्राइबर श्रवण सिंह ने दायर की थी। वह बोले, 'जी5 प्लेटफॉर्म पर 3 जुलाई को रिलीज हुई फिल्म 'सतलज' को 5 जुलाई को हटा दिया गया। याचिकाकर्ता ने पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर की है, जिसमें कहा गया है कि यह आर्टिकल 19 का उल्लंघन है, जो बोलने और अपनी बात रखने की आजादी की गारंटी देता है। याचिकाकर्ता ने मांग की है कि फिल्म को प्लेटफॉर्म पर वापस लाया जाए और उसे फिर से स्ट्रीम करने की अनुमति दी जाए।'

याचिकाकर्ता ने उठाए ये सवाल, केंद्र सरकार ने बनाई 3 सदस्यीय कमिटी

हकम सिंह ने बताया कि याचिकाकर्ता ने उन आधारों पर सवाल उठाए हैं, जिनके तहत बिना किसी पूर्व सूचना या पारदर्शी निष्कर्ष के फिल्म को हटा दिया गया। उन्होंने बताया कि हालांकि केंद्र ने मामले की जांच के लिए तीन सदस्यीय समिति का गठन किया है, लेकिन फिल्म को रोकने के कारणों को सार्वजनिक नहीं किया गया है। हकम सिंह बोले, 'केंद्र सरकार ने इस मामले में तीन सदस्यों की एक कमिटी भी बनाई है, लेकिन फिल्म को रोकने के कारण सार्वजनिक नहीं किए गए हैं। हमें उम्मीद है कि याचिका पर सुनवाई कल या अगले वर्किंग डे पर होगी।'

'सतलज' सेंसर बोर्ड के पास क्यों थी अटकी? क्यों OTT से हटाई?

बता दें कि हनी त्रेहान के निर्देशन में बनी 'सतलज' सेंसर बोर्ड के पास पिछले 3-4 साल से अटकी थी। पहले फिल्म का नाम 'पंजाब 95' था और सेंसर बोर्ड ने इसमें 127 कट्स सुझाए थे। अब मेकर्स ने 3 जुलाई को इस फिल्म को 'सतलज' नाम से चुपके से ओटीटी पर रिलीज कर दिया। बहुत से लोगों ने फिल्म देखी और खूब तारीफ की, पर दो दिन बात ही इसे ओटीटी से हटा दिया गया। फिल्म रिलीज का मामला संज्ञान में आया तो केंद्र सरकार ने सुरक्षा चिंताओं का हवाला देते हुए फिल्म को हटा दिया। साथ ही अंदेशा जताया कि 'सतलज' के कुछ सीन्स को राष्ट्र विरोधी गतिविधियों के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है।

'सतलज' की कहानी और कास्ट

'सतलज' जसवंत सिंह खालरा पर आधारित है, जो मानवाधिकार कार्यकर्ता थे। उन्होंने साल 1984 से 1994 के बीच लापता हुए 25 हजार युवा सिखों और हजारों लावारिस लोगों के अंतिम संस्कार के मामले की जांच की थी और कई चौंकाने वाले राज खोले थे। हालांकि, बाद में पंजाब पुलिस ने उन्हें ही अगवा करके मारकर फेंक दिया था। इस फिल्म में दिलजीत दोसांझ के अलावा अर्जुन रामपाल, सुविंदर विक्की, कंवलजीत सिंह और गीतिका विद्या ओहल्यान भी हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 September 2026
प्रसिद्ध आध्यात्मिक संत नीम करोली बाबा के शुरुआती जीवनी पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' अपनी कहानी में आस्था के दम पर रोज नया इतिहास रच रही है। अमूमन जहां फिल्में…
 05 September 2026
'बिग बॉस 13' से शुरू हुआ हिमांशी खुराना और आसिम रियाज का रिश्ता लगातार चर्चा में बना हुआ है। हालांकि, ये रिश्ता बनने से अधिक टूटने को लेकर सुर्खियों में…
 05 September 2026
इमोशंस, प्यार और मन में छिपी भावनाओं को जताने के लिए फिल्मों से अधिक खूबसूरत जरिया शायद कोई नहीं। बारिश को अक्सर रोमांस, मिठास और सुकून के साथ लोग जोड़ते…
 05 September 2026
'बिग बॉस 20' की शुरुआत में महज अब एक दिन बचा है और शो के कंटेस्टेंट्स से लेकर इस घर के अंदर की झलकियां खूब चर्ता में है। सलमान खान…
 05 September 2026
'बिग बॉस 20' के शुरू होने से पहले ही शो में शामिल होने वाले कंट्स्टेंट्स को लेकर चर्चाएं तेज हैं। इसी बीच सितार वादक और कंपोजर भागीरथ भट्ट का नाम…
 04 September 2026
आध्यात्मिक गुरु नीम करोली बाबा के जीवन और शिक्षाओं से प्रेरित हिंदी फिल्म 'हनुमान अंश' को 11 सितंबर को दुनिया भर में प्रदर्शित किया जाएगा। प्रोडक्शन बैनर 'होम्बले फिल्म्स' ने…
 04 September 2026
धार्मिक फिल्म 'हनुमान अंश' ने इस वक्त सिनेमाघरों में खूब रंग बिखेरा है। नीम करोली बाबा की जीवनी पर बनाई गई ये फिल्म लोगों को काफी पसंद आ रही है।…
 04 September 2026
फिल्म ‘हनुमान अंश’ रिलीज के कई हफ्तों बाद भी दर्शकों के बीच अपनी जगह बनाए हुए है। शुरुआत में बॉक्स ऑफिस पर धीमी रफ्तार से आगे बढ़ने वाली इस फिल्म…
 04 September 2026
फिल्मी दुनिया में कई कलाकार ऐसे रहे हैं, जिन्होंने सामन्य परिवार से आते हुए भी मेहनत और संघर्ष के दम पर अलग पहचान बनाई। इन्हीं में एक नाम मोहन जोशी…
Advt.