मध्य प्रदेश में निकाय चुनाव के लिए सालभर पहले कांग्रेस तलाशेगी संभावित प्रत्याशी

Updated on 28-01-2026 02:26 PM

भोपाल। मध्य प्रदेश में नगरीय निकाय के चुनाव वर्ष 2027 में होने हैं। पिछले चुनावों के अनुभव से सबक लेते हुए प्रदेश कांग्रेस सालभर पहले यानी अभी से संभावित प्रत्याशी की तलाश करेगी। आरक्षण की संभावनाओं को ध्यान में रखते हुए प्रत्याशी तलाशे जाएंगे। इस काम में मोहल्ला, पंचायत और वार्ड समितियों की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। इनके द्वारा जो नाम प्रस्तावित किए जाएंगे, उन्हें गुण-दोष के आधार पर ब्लाक और जिला कांग्रेस परखेगी।

इसके बाद प्रदेश कांग्रेस द्वारा अंतिम रूप दिया जाएगा। यह कदम इसलिए उठाया जा रहा है क्योंकि वर्ष 2022 के चुनाव में कई निकायों के लिए पार्टी को प्रत्याशी ही नहीं मिले थे और भाजपा के उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हो गए थे। यह चुनाव इसलिए भी महत्वपूर्ण हैं क्योंकि इससे 2028 में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए जनता का मूड पता चल जाएगा।

इन चुनावों को लेकर कांग्रेस गंभीर

वर्ष 2022 में हुए नगरीय निकाय चुनाव में पहली बार कांग्रेस के पांच महापौर (मुरैना, ग्वालियर, छिंदवाड़ा, जबलपुर और रीवा) चुने गए थे। ग्वालियर, चंबल और छिंदवाड़ा क्षेत्र में कांग्रेस को विधानसभा चुनाव में बढ़त भी मिली थी। चूंकि, नगरीय निकायों के चुनाव से प्रदेश में एक प्रकार से चुनावों की शुरुआत हो जाएगी, इसलिए पार्टी इन्हें गंभीरता से ले रही है।

संगठन सृजन अभियान के तीसरे चरण में मंडल, पंचायत, वार्ड और फिर मोहल्ला समितियां का गठन किया जा रहा है। यह पार्टी की बूथ पर मोर्चा संभालने वाली इकाइयां होंगी। इसके साथ-साथ पार्टी ने अभी से नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव की तैयारी भी प्रारंभ करने की कार्ययोजना बनाई है।

नगरीय निकाय चुनाव दलीय आधार पर होते हैं इसलिए प्रत्याशी चयन पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। तय किया गया है कि मोहल्ला स्तर तक समितियां गठित होने के बाद इस दिशा में काम प्रारंभ कर दिया जाएगा। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी का कहना है कि हमने दो साल में बूथ स्तर तक संगठन के सशक्तीकरण का काम किया है। निकाय चुनाव के लिए प्रत्याशी पहले ही तय कर लेंगे।

एक साल पहले क्यों

सूत्रों का कहना है कि एक साल पूर्व प्रत्याशियों को तलाशने के अलावा प्रत्याशियों का भी पैनल रहेगा ताकि कोई टूट-फूट होती है तो भी विकल्प मौजूद रहे। दरअसल, पिछले चुनाव में नाम वापसी के बाद कुछ प्रत्याशी मैदान से हट गए थे जिसके कारण कांग्रेस के पास निर्दलीयों को समर्थन देने के अलावा कोई विकल्प ही नहीं रह गया था। इसका परिणाम यह हुआ कि पार्टी के अन्य प्रत्याशी भी माहौल खराब होने के कारण हार गए थे।

निकाय चुनाव के लिए भी प्रभारी होंगे नियुक्त

पार्टी पदाधिकारी का कहना है कि नगरीय निकाय चुनाव के लिए अलग से प्रभारी नियुक्त किए जाएंगे। इनका काम केवल नगरीय निकाय चुनाव पर फोकस करने का रहेगा। स्थानीय विधायक, पूर्व विधायक और प्रदेश पदाधिकारी को एक एक निकाय की जिम्मेदारी से की जाएगी।

अब भाजपा के साथ जबलपुर, मुरैना महापौर

कांग्रेस के जगत प्रताप सिंह और मुरैना से शारदा सोलंकी महापौर चुने गए थे। दोनों भाजपा में शामिल हो गए। छिंदवाड़ा के महापौर विक्रम अहाके ने भी मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव और तत्कालीन प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा की उपस्थिति में भाजपा की सदस्यता ले ली थी लेकिन 18 दिन में ही वापस कांग्रेस में लौट गए।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 March 2026
ग्लोबल पॉप क्वीन शकीरा के इंडिया टूर को लेकर फैंस की एक्साइटमेंट अब दोगुनी से तीन गुनी हो गई है। जी हां, अगले महीने इंडिया आ रही शकीरा जहां पहले…
 09 March 2026
आलिया भट्ट, शर्वरी वाघ, अनिल कपूर और बॉबी देओल स्टारर YRF स्पाई यूनिवर्स की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'अल्फा' की रिलीज डेट सामने आ गई है। ये मूवी 10 जुलाई 2026…
 09 March 2026
एक्टर और डायरेक्टर आर पार्थिबन सुर्खियों में हैं। उन्होंने हाल ही में आयोजित एक अवॉर्ड सेरेमनी में एक्ट्रेस तृषा कृष्णन के बारे में एक कमेंट किया था। कहा था, 'इस…
 09 March 2026
80 के दशक में फिल्मों के सेट के हालात आज के समय से काफी अलग होते थे। उन दिनों फिल्म स्टार्स के लिए उतनी सुविधाएं फिल्मी सेट पर नहीं हुआ…
 09 March 2026
रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' के कंटेस्टेंट अनुराग डोभाल दिल्ली-देहरादून हाईवे पर करीब 150 किमी प्रति घंटे की स्पीड से कार चला रहे थे। जिस कारण उनरी गाड़ी डिवाइडर से…
 09 March 2026
अहमदाबाद: टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच पर घुटनों के बल बैठकर, मुट्ठी भर मिट्टी को अपने माथे से लगाते सूर्यकुमार यादव की तस्वीर…
 09 March 2026
अहमदाबाद: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत की ऐतिहासिक खिताबी जीत के बाद जहां पूरा देश जश्न में डूबा था, वहीं पूर्व कप्तान रोहित शर्मा के एक मजाकिया अंदाज ने महफिल लूट…
 09 March 2026
नई दिल्ली: टीम इंडिया के टी20 वर्ल्ड कप 2026 जीतने के बाद से पूरे हिंदुस्तान में जश्न का माहौल है। भारतीय टीम को हर कोई अपने-अपने अंदाज में बधाई दे रहा…
 09 March 2026
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल से पहले तक अभिषेक शर्मा एक ऐसे खिलाड़ी नजर आ रहे थे जो अपनी लय ढूंढने के लिए संघर्ष कर रहे थे। टूर्नामेंट में…
Advt.