प्रोस्टेट बीमारी में इमामत नहीं कर सकते शहर काजी:मुस्लिम त्योहार कमेटी ने कहा- मुफ्ती खुद 420, वह कैसे दे सकते हैं फतवा

Updated on 16-03-2026 03:04 PM
भोपाल, ईद की नमाज से कुछ दिन पहले सोशल मीडिया पर सामने आए एक फतवे को लेकर भोपाल में विवाद गहरा गया है। दारुल इफ्ता जामे एहतमाम मसाजिद कमेटी की ओर से जारी इस फतवे को लेकर अब ऑल इंडिया मुस्लिम त्योहार कमेटी खुलकर सामने आ गई है। कमेटी के संरक्षक शमशुल हसन ने आरोप लगाया कि यह फतवा भोपाल के शहर काजी मुश्ताक अली नदवी को निशाना बनाकर जारी किया गया है और इससे बेवजह विवाद पैदा किया गया है।

शमशुल हसन ने कहा कि ईद की नमाज में अब कुछ ही दिन बचे हैं और ऐसे समय में इस तरह का फतवा जारी कर उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर देना कई सवाल खड़े करता है। उन्होंने दावा किया कि शहर काजी पूरी तरह स्वस्थ हैं और उनसे बातचीत में भी उन्होंने खुद को तंदुरुस्त बताया है। हसन के मुताबिक, “काज़ी साहब से हमारी बात हुई है। उन्होंने बताया कि वह पूरी तरह ठीक हैं, नमाज पढ़ रहे हैं और उन्हें कोई दिक्कत नहीं है। इसके बावजूद जिस तरह से एक फतवा जारी कर सोशल मीडिया पर डाला गया, उससे एक अनावश्यक विवाद खड़ा हो गया है।

दरअसल दारुल इफ्ता जाम-ए-एहतमाम मसाजिद कमेटी भोपाल के नाम से जारी इस दस्तावेज में पूछे गए सवाल में लिखा है कि “किसी शहर के काजी साहब” जो प्रोस्टेट की बीमारी से पीड़ित हैं और जिन्हें पेशाब की बूंदें आने की समस्या है, क्या उनके पीछे नमाज पढ़ना सही होगा या नहीं। इसी सवाल के जवाब में फतवा जारी किया गया है।

जवाब में कहा गया है कि जिस व्यक्ति को लगातार पेशाब टपकने जैसी बीमारी हो, उसे शरियत में ‘माजूर’ माना जाता है। ऐसी स्थिति में वह व्यक्ति खुद नमाज पढ़ सकता है, लेकिन इमाम बनकर लोगों को नमाज नहीं पढ़ा सकता। अगर किसी ने ऐसे व्यक्ति के पीछे फर्ज नमाज पढ़ ली हो तो उसे दोबारा पढ़ने की जरूरत होगी।

पुलिस से शिकायत की तैयारी

ऑल इंडिया मुस्लिम त्योहार कमेटी ने इस मामले को लेकर पुलिस से शिकायत दर्ज कराने की चेतावनी दी है। शमशुल हसन ने कहा कि कमेटी के पदाधिकारी मंगलवार सुबह 11 बजे शाहजहांनाबाद थाने पहुंचकर इस मामले में एफआईआर दर्ज कराने की मांग करेंगे। उनका कहना है कि इस फतवे को वायरल करने और इससे विवाद खड़ा करने वालों की जांच होना चाहिए।

मुफ्ती पर लगाए गंभीर आरोप

ऑल इंडिया मुस्लिम त्योहार कमेटी के संरक्षक शमशुल हसन ने फतवा जारी करने वाले मुफ्ती अब्दुल कलाम पर भी तीखे आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि जिस व्यक्ति पर पहले से कई आपराधिक मामले न्यायालय में चल रहे हों, उसे इस तरह का फतवा जारी करने से पहले अपने आचरण पर भी नजर डालनी चाहिए।

शमशुल हसन ने कहा, “अब्दुल कलाम साहब खुद कई मामलों का सामना कर रहे हैं। उनके खिलाफ धोखाधड़ी (420), दहेज प्रताड़ना (498) सहित अन्य प्रकरण न्यायालय में चल रहे हैं। ऐसे लोग किसी दूसरे पर उंगली उठाने से पहले अपने गिरेबान में झांकें। जिस तरह से एक हट्टे-कट्टे शहर काजी के खिलाफ बीमारी का हवाला देकर फतवा जारी किया गया है, वह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। अगर इस मामले में कार्रवाई नहीं हुई तो हम पुलिस में शिकायत दर्ज कराएंगे।

शहर काजी ने कहा- हमसे कोई संबंध नहीं

विवाद के बीच भोपाल के शहर काजी मुश्ताक अली नदवी ने इस पूरे मामले से खुद को अलग बताया है। उन्होंने कहा कि इस फतवे का उनसे कोई संबंध नहीं है और वह इस मुद्दे पर आगे कोई टिप्पणी नहीं करना चाहते।

इन्होंने दिया फतवा 

यह फतवा 9 मार्च 2026 को नायब मुफ़्ती सैयद अहमद खान कासमी की ओर से जारी बताया गया है, जिस पर मुफ़्ती-ए-शहर भोपाल की मुहर भी लगी है। दस्तावेज के अनुसार सवाल भोपाल के पीरगेट निवासी सहेल अली की ओर से पूछा गया था। हालांकि पूरे दस्तावेज में कहीं भी भोपाल के मौजूदा शहर काजी का नाम नहीं है।

इसके बावजूद सोशल मीडिया पर कुछ लोग इसे सीधे शहर काजी से जोड़कर टिप्पणियां कर रहे हैं, जिससे भ्रम की स्थिति बन गई है। धार्मिक जानकारों का कहना है कि इस तरह के फतवे आमतौर पर शरई नियम स्पष्ट करने के लिए दिए जाते हैं और यह जरूरी नहीं होता कि वह किसी खास व्यक्ति के बारे में हो।

ईदगाह में नमाज पढ़ाने की लालसा में जारी हुआ फतवा

शमशुल हसन ने इस पूरे विवाद के पीछे मंशा पर भी सवाल उठाए। उनका आरोप है कि फतवा जारी करने के पीछे ईदगाह में नमाज पढ़ाने की इच्छा भी एक कारण हो सकती है। उन्होंने कहा, “एक ऑडियो भी सामने आया है, जिससे साफ होता है कि उनके मन में यह लालसा है कि ईदगाह पर नमाज वही पढ़ाएं। इसी वजह से इस तरह का माहौल बनाया जा रहा है।

अगर किसी को ईदगाह में नमाज पढ़ाने की इच्छा है तो उसके लिए इस तरह का विवाद खड़ा करना ठीक नहीं है। इस पूरे मामले की जांच होनी चाहिए ताकि सच्चाई सामने आ सके। उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों से समाज में अनावश्यक विवाद की स्थिति बनती है, इसलिए जिम्मेदार लोगों को इस तरह के कदम उठाने से बचना चाहिए। बता दें कि ईदगाह पर ईद की नमाज शहर काजी पढ़ाते हैं



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 May 2026
भोपाल, राजधानी में साइबर ठगी का खतरनाक ट्रेंड सामने आया है, जहां ठगों ने खुद को सीबीआई का अधिकारी बताकर एक 75 वर्षीय सेवानिवृत्त व्यक्ति को डिजिटल अरेस्ट कर लिया। 24…
 05 May 2026
भोपाल, मोहन यादव सरकार प्रदेश के दस लाख दिव्यांगजनों के लिए पहली बार नीति बनाएगी। इस नीति के लागू होने के बाद सारे विभाग दिव्यांगजनों को लेकर एक प्लेटफार्म पर काम…
 05 May 2026
भोपाल, भोपाल की आदमपुर कचरा खंती में आग लगने के केस में सुप्रीम कोर्ट में आज (मंगलवार को) सुनवाई होगी। इस मामले में नगर निगम के जिम्मेदार अपना पक्ष रखेंगे। इससे…
 05 May 2026
भोपाल। बड़े तालाब के बोट क्लब पर चल रहीं नावों को लेकर पर्यटकों की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। बरगी डैम में क्रूज डूबने की घटना के चार…
 05 May 2026
भोपाल। प्रदेश में भले ही अभी खाद की कमी नहीं है, मगर वैश्विक परिस्थितियों को देखते हुए सरकार सतर्कता बरत रही है। प्रदेश में किसानों को पात्रता के अनुसार दो बार…
 05 May 2026
भोपाल। प्रदेश के मौसम पर पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवाती सिस्टम का असर जारी है। सोमवार को प्रदेश के कई जिलों में कहीं-कहीं आंधी के साथ बारिश हुई। सागर, श्योपुर और दमोह…
 05 May 2026
भोपाल/रायपुर। बंगाल सहित तीन राज्यों में जीत पर भारतीय जनता पार्टी ने विजयोत्सव मनाया। प्रदेश भाजपा कार्यालय से लेकर जिलों में जश्न का माहौल रहा। कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों के साथ आतिशबाजी…
 05 May 2026
भोपाल। हमीदिया अस्पताल में पोस्टमार्टम और शवों को सुरक्षित रखने की व्यवस्था अब पूरी तरह बदलने वाली है। पिछले कई दशकों से बदहाली का दंश झेल रही मर्चुरी (शवगृह) को अब…
 05 May 2026
भोपाल। बंगाल में भाजपा की जीत से प्रदेश में पार्टी उत्साहित है तो दूसरी ओर मप्र से भाजपा के राज्य सभा सदस्य एल मुरुगन और जार्ज कुरियन विधानसभा चुनाव हार गए…
Advt.