अंग्रेजी माध्यम प्राथमिक शाला में कलेक्टर के साथ बच्चों ने मनाया शाला प्रवेशोत्सव

Updated on 28-06-2024 05:18 PM

नारायणपुर। ग्रीष्मावकाश पश्चात् नवीन शिक्षा सत्र् 2024-25 का 26 जून से प्रारंभ हो गया है। इसी कड़ी में शासकीय बालक अंग्रेजी माध्यम विद्यालय नारायणपुर में बच्चों ने कलेक्टर के साथ प्रवेशोत्सव मनाया। कलेक्टर ने बच्चों से परिचय पूछते हुए किताब एवं गणवेश वितरण किया। उन्होंने बच्चों को अच्छे से पढ़ने हेतु प्रोत्साहित करते हुए भविष्य में अच्छे पदों पर जाने के लिए उत्साहवर्धन किया। शासकीय बालक अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में 180 विद्यार्थी प्रवेशित हैं। इस विद्यालय की स्थापना वर्ष 1876 में हुआ है।

गर्मी की छुट्टी के बाद स्कूल खुलने से पालकों एवं बच्चों में उत्साह देखा गया। विभिन्न स्कूलों में शाला प्रवेशोत्सव के अवसर पर शाला प्रबंध समिति की बैठक तथा विविध कार्यक्रम आयोजित कर नवीन शिक्षा सत्र् प्रारंभ एवं बच्चों को प्रवेश दिलाने हेतु उनके पालकों को प्रेरित किया। प्रवेशोत्सव के अवसर पर नव प्रवेशी बच्चों को तिलक एवं पुष्पगुच्छ से स्वागत एवं सम्मानित करते हुए उन्हें प्रथम दिवस मे ही पाठ्य पुस्तक तथा गणवेश वितरण किया गया। शाला प्रवेशोत्सव के प्रथम दिन से ही मध्यान्ह भोजन भी वितरण किया गया।


पार्षद जैकी कश्यप ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि आप लोग अपने बच्चों को रोज स्कूल भेजें, पढ़ाई के साथ साथ शैक्षणिक गतिविधियों एवं खेलकूद में भी भाग लेकर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करें। उन्होंने पालकों एवं बच्चों को बताया कि जीवन में कुछ अलग करना है तो वह शिक्षा से ही संभव है। शाला प्रवेशोत्सव को जन-जन का अभियान बनाने हेतु सभी स्तर पर सफल बनाएं ताकि बच्चों का प्रवेश सुनिश्चित करते हुए उन्हें गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देकर समग्र शिक्षा के लक्ष्य को प्राप्त किया जा सके। इस अवसर पर पार्षद विजय सलाम, रोशन गोलछा, व्यवसायिक संघ के अध्यक्ष पंकज जैन, जिला शिक्षा अधिकारी राजेश मिश्रा, परियोजना अधिकारी साक्षरता महेन्द्र देहारी, कार्यक्रम समन्वयक उमेश रावत, जिला मिशन समन्वयक भवानी शंकर रेड्डी, प्राचार्य शरीफ खान, विश्वनाथ गोटा सहित शिक्षक शिक्षिकाएं तथा शाला समिति के सहायकगण, पालक एवं छात्र छात्राएं उपस्थित थे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 March 2026
ग्लोबल पॉप क्वीन शकीरा के इंडिया टूर को लेकर फैंस की एक्साइटमेंट अब दोगुनी से तीन गुनी हो गई है। जी हां, अगले महीने इंडिया आ रही शकीरा जहां पहले…
 09 March 2026
आलिया भट्ट, शर्वरी वाघ, अनिल कपूर और बॉबी देओल स्टारर YRF स्पाई यूनिवर्स की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'अल्फा' की रिलीज डेट सामने आ गई है। ये मूवी 10 जुलाई 2026…
 09 March 2026
एक्टर और डायरेक्टर आर पार्थिबन सुर्खियों में हैं। उन्होंने हाल ही में आयोजित एक अवॉर्ड सेरेमनी में एक्ट्रेस तृषा कृष्णन के बारे में एक कमेंट किया था। कहा था, 'इस…
 09 March 2026
80 के दशक में फिल्मों के सेट के हालात आज के समय से काफी अलग होते थे। उन दिनों फिल्म स्टार्स के लिए उतनी सुविधाएं फिल्मी सेट पर नहीं हुआ…
 09 March 2026
रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' के कंटेस्टेंट अनुराग डोभाल दिल्ली-देहरादून हाईवे पर करीब 150 किमी प्रति घंटे की स्पीड से कार चला रहे थे। जिस कारण उनरी गाड़ी डिवाइडर से…
 09 March 2026
अहमदाबाद: टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच पर घुटनों के बल बैठकर, मुट्ठी भर मिट्टी को अपने माथे से लगाते सूर्यकुमार यादव की तस्वीर…
 09 March 2026
अहमदाबाद: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत की ऐतिहासिक खिताबी जीत के बाद जहां पूरा देश जश्न में डूबा था, वहीं पूर्व कप्तान रोहित शर्मा के एक मजाकिया अंदाज ने महफिल लूट…
 09 March 2026
नई दिल्ली: टीम इंडिया के टी20 वर्ल्ड कप 2026 जीतने के बाद से पूरे हिंदुस्तान में जश्न का माहौल है। भारतीय टीम को हर कोई अपने-अपने अंदाज में बधाई दे रहा…
 09 March 2026
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल से पहले तक अभिषेक शर्मा एक ऐसे खिलाड़ी नजर आ रहे थे जो अपनी लय ढूंढने के लिए संघर्ष कर रहे थे। टूर्नामेंट में…
Advt.