प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे युवाओं को मिली पुस्तकें, सुशासन तिहार में हुई थी पहल

Updated on 03-05-2025 02:43 PM

कोरिया।   सुशासन तिहार 2025 के तहत युवाओं की शिक्षा और भविष्य निर्माण की दिशा में एक सराहनीय पहल की गई। ग्राम जिल्द बांधपारा निवासी कृष्ण पाल द्वारा प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे ग्रामीण युवाओं के लिए पुस्तकें उपलब्ध कराने की मांग समाधान शिविर में की गई थी।

इस जनहितकारी आवेदन को स्कूल शिक्षा विभाग ने गंभीरता से लेते हुए त्वरित संज्ञान में लिया। आज कलेक्टर श्रीमती चन्दन त्रिपाठी ने स्वयं कृष्ण पाल और उनके साथियों को प्रतियोगी पुस्तकों का एक सेट भेंट किया।

कृष्ण पाल ने समाधान तिहार के दौरान अपने आवेदन यह बात रखी थी कि गांव के कई युवक व्यापमं द्वारा आयोजित होने वाले प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं, लेकिन संसाधनों की कमी के कारण वे पिछड़ जाते हैं। इस मांग को प्रशासन ने प्राथमिकता देते हुए युवा प्रतिभाओं के मार्गदर्शन हेतु जरूरी पुस्तकें उपलब्ध कराईं।

कलेक्टर श्रीमती त्रिपाठी ने इस मौके पर कहा, हमारा प्रयास है कि सुशासन तिहार में मिले हर आवेदनो का निराकरण समय पर हों यही सुशासन का मूल उद्देश्य है।

पुस्तकें प्राप्त कर युवाओं ने प्रसन्नता जताई और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, शासन व जिला प्रशासन का आभार व्यक्त किया। उनका कहना था कि यह सुशासन तिहार से मिले सहयोग उनके आत्मविश्वास को बढ़ाएगा और सफलता के द्वार खोलेगा।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 03 May 2025
कोरिया।   सुशासन तिहार 2025 के तहत युवाओं की शिक्षा और भविष्य निर्माण की दिशा में एक सराहनीय पहल की गई। ग्राम जिल्द बांधपारा निवासी कृष्ण पाल द्वारा प्रतियोगी परीक्षाओं की…
 03 May 2025
बीजापुर। शहीद महेंद्र कर्मा विश्वविद्यालय बस्तर की सॉफ्टबॉल महिला टीम अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय प्रतियोगिता नेल्लूर में आयोजित है में प्रथम मैच में माधव यूनिवर्सिटी राजस्थान को 10-0 से एवं दूसरे…
 03 May 2025
बीजापुर। प्रधान मंत्री आवास योजना अंतर्गत आत्म समर्पित नक्सली/पीड़ित परिवारों को वर्चुअल कार्यक्रम के माध्यम से मुख्य मंत्री  विष्णु देव साय ने  संबोधित करते हुए स्वीकृति पत्र वितरण किया गया। इस…
 03 May 2025
कोरिया। सुशासन तिहार 2025 के अंतर्गत जनसुनवाई और त्वरित समाधान की प्रक्रिया में जनपद पंचायत सोनहत द्वारा 64 हितग्राहियों को व्यक्तिगत शौचालय निर्माण के लिए स्वीकृति प्रदान की गई है।…
 03 May 2025
महासमुंद।  कलेक्टर विनय कुमार लंगेह के निर्देशानुसार अवैध खनिज उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण पर रोक लगाने हेतु खनिज विभाग द्वारा सतत कार्रवाई जारी है। इसी क्रम में आज कुम्हारी रेत खदान…
 03 May 2025
जगदलपुर।  जगदलपुर में सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई। शनिवार सुबह तेज रफ्तार बस ने रॉन्ग साइड जाकर बुलेट को टक्कर मार दी। घटना में बुलेट सवार…
 03 May 2025
रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका ने शनिवार को किशोर मधुमेह यानी टाइप-1 डायबिटीज के प्रति जागरूकता फैलाने निकली गुजरात की दो बहनें—डॉ. स्मिता जोशी और डॉ. शुक्लाबेन रावल की "सेल्फ कार ड्राइव"…
 03 May 2025
रायपुर। मुख्यमंत्री साय के शासन में आम जनता के समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए सुशासन तिहार संचालित की जा रही है। सुशासन तिहार के माध्यम से सरगुजा जिले के उदयपुर…
 03 May 2025
गरियाबंद। गरियाबंद जिले में सुरक्षाबलों को नक्सलियों के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है। जंगलों में चल रहे सर्च अभियान के दौरान मोस्ट वांटेड माओवादी नेता आयतू उर्फ योगेश कोरसा मुठभेड़ में…
Advt.