भोपाल जीआरपी की बड़ी कार्रवाई:ट्रेन में चोरी करने वाला फॉरेन रिटर्न बीटेक पास चोर गिरफ्तार

Updated on 02-02-2026 03:17 PM
भोपाल, रेल यात्रियों को निशाना बनाकर ट्रेनों में चोरी करने वाले एक शातिर चोर को जीआरपी भोपाल ने गिरफ्तार किया है। आरोपी फॉरेन रिटर्न और पुणे यूनिवर्सिटी से बीटेक पास है, जो ऑनलाइन वेटिंग गेम की लत और पैसों की हार के बाद आर्थिक तंगी में आकर चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहा था। आरोपी के कब्जे से करीब 7 लाख रुपए कीमत के सोने के आभूषण बरामद किए गए हैं।

जीआरपी भोपाल के अनुसार, आरोपी की पहचान प्रांजल दीक्षित (36), निवासी देव स्थान, लखनऊ के रूप में हुई है। वह ट्रेन के एसी कोच में सफर कर रहे यात्रियों के सिरहाने रखे पर्स को निशाना बनाता था।

ऐसे हुआ खुलासा 20 जनवरी 2026 को आगरा निवासी अफशा बेगम ट्रेन से आगरा से मुंबई जा रही थीं। भोपाल स्टेशन पर किसी अज्ञात बदमाश ने नींद का फायदा उठाकर उनका पर्स चोरी कर लिया। पर्स में सोने की चेन, झुमके, अंगूठी, 35 हजार रुपए नकद और जरूरी कागजात थे। मुंबई पहुंचकर पीड़िता ने रिपोर्ट दर्ज कराई। गंभीरता से लेते हुए जीआरपी भोपाल ने अपराध पंजीबद्ध कर जांच शुरू की।

200 सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जांच के दौरान टीम ने करीब 200 सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले। लगातार निगरानी और रोड मैप के विश्लेषण के बाद आरोपी को 30 जनवरी 2026 को अभिरक्षा में लिया गया। पूछताछ में उसने न सिर्फ इस वारदात, बल्कि जीआरपी भोपाल क्षेत्र के चार मामलों में चोरी करना स्वीकार किया। आरोपी ने बताया कि चोरी से मिली नकदी वह ऑनलाइन गेमिंग में खर्च कर देता था। क्या-क्या बरामद हुआ आरोपी के पास से मंगलसूत्र का पेंडल, सोने की दो चेन, एक जोड़ी झुमके, दो लेडीज अंगूठियां समेत कुल करीब 7 लाख रुपए कीमत के सोने के आभूषण बरामद किए गए हैं। आपराधिक रिकॉर्ड आरोपी के खिलाफ जीआरपी भोपाल थाने में धारा 305(सी) और 305(2) बीएनएस के तहत चार मामले दर्ज हैं। फिलहाल आरोपी को न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड लिया गया है और अन्य आपराधिक गतिविधियों की जांच जारी है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 March 2026
ग्लोबल पॉप क्वीन शकीरा के इंडिया टूर को लेकर फैंस की एक्साइटमेंट अब दोगुनी से तीन गुनी हो गई है। जी हां, अगले महीने इंडिया आ रही शकीरा जहां पहले…
 09 March 2026
आलिया भट्ट, शर्वरी वाघ, अनिल कपूर और बॉबी देओल स्टारर YRF स्पाई यूनिवर्स की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'अल्फा' की रिलीज डेट सामने आ गई है। ये मूवी 10 जुलाई 2026…
 09 March 2026
एक्टर और डायरेक्टर आर पार्थिबन सुर्खियों में हैं। उन्होंने हाल ही में आयोजित एक अवॉर्ड सेरेमनी में एक्ट्रेस तृषा कृष्णन के बारे में एक कमेंट किया था। कहा था, 'इस…
 09 March 2026
80 के दशक में फिल्मों के सेट के हालात आज के समय से काफी अलग होते थे। उन दिनों फिल्म स्टार्स के लिए उतनी सुविधाएं फिल्मी सेट पर नहीं हुआ…
 09 March 2026
रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' के कंटेस्टेंट अनुराग डोभाल दिल्ली-देहरादून हाईवे पर करीब 150 किमी प्रति घंटे की स्पीड से कार चला रहे थे। जिस कारण उनरी गाड़ी डिवाइडर से…
 09 March 2026
अहमदाबाद: टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच पर घुटनों के बल बैठकर, मुट्ठी भर मिट्टी को अपने माथे से लगाते सूर्यकुमार यादव की तस्वीर…
 09 March 2026
अहमदाबाद: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत की ऐतिहासिक खिताबी जीत के बाद जहां पूरा देश जश्न में डूबा था, वहीं पूर्व कप्तान रोहित शर्मा के एक मजाकिया अंदाज ने महफिल लूट…
 09 March 2026
नई दिल्ली: टीम इंडिया के टी20 वर्ल्ड कप 2026 जीतने के बाद से पूरे हिंदुस्तान में जश्न का माहौल है। भारतीय टीम को हर कोई अपने-अपने अंदाज में बधाई दे रहा…
 09 March 2026
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल से पहले तक अभिषेक शर्मा एक ऐसे खिलाड़ी नजर आ रहे थे जो अपनी लय ढूंढने के लिए संघर्ष कर रहे थे। टूर्नामेंट में…
Advt.