Jio Calling Plan: TRAI के निर्देश अनुसार Jio ने भी सस्ते कॉलिंग प्लान पेश कर दिए हैं। Jio से पहले Airtel और Vi ने कॉलिंग प्लान पेश किए थे। हालांकि, Jio की खास बात ये है कि सस्ते प्लान सभी वैलिडिटी पीरियड के लिए उतारे हैं। इसके अलावा Jio के कॉलिंग प्लान 147 रुपये से शुरू हो जाते हैं, जिसमें 22 दिनों की वैलिडिटी मिलती है। वहीं 28 दिनों की वैलिडिटी वाला प्लान 177 रुपये का रहेगा। इसी तरह पूरे महीने की वैलिडिटी के साथ आने वाले प्लान की कीमत 197 रुपये रहेगी।
Jio ने ये प्लान अलग से TRAI-mandated Packs सेक्शन में उपलब्ध कराए हैं। गौर करने वाली बात है कि इन प्लान में सिर्फ अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा मिलेगी।
147 रुपये से शुरू वॉइस प्लान
Jio ने 22 दिनों की वैलिडिटी के साथ 147 रुपये में कॉलिंग प्लान पेश किया है।
वहीं 177 रुपये वाले प्लान में 28 दिन की वैलिडिटी मिलेगी।
इसके साथ 30 दिन वैलिडिटी वाले प्लान की कीमत 196 रुपये रखी गई है और मंथली प्लान के लिए आपको 197 रुपये का रिचार्ज कराना होगा।
मंथली प्लान का मतलब है कि अगर आपने महीने की 5 तारीख को रिचार्ज कराया है, तो अगला रिचार्ज ठीक अगले महीने की 5 तारीख को ही कराना होगा। इन सभी प्लान में आपको 300 SMS मिलेंगे।
84 दिन के लिए खर्चें 448 रुपये
अगर आप 84 दिन की वैलिडिटी चाहते हैं, तो आपको 448 रुपये का रिचार्ज कराना होगा। इस दौरान किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ-साथ जियो ऐप्स और अन्य ओटीटी ऐप्स का एक्सेस भी शामिल है।
जो लोग लगभग 3 महीने के लिए सिम एक्टिव रखना चाहते हैं, उनके लिए यह प्लान बेहद काम का साबित होगा। इस प्लान में आपको 1000 SMS मिलेंगे।
सालभर फ्री कॉलिंग के लिए 1748 का रिचार्ज
अगर आप अपने सिम को साल भर एक्टिव रखना चाहते हैं और सिर्फ कॉलिंग वाला प्लान चाहते हैं, तो Jio ने 336 दिनों की वैलिडिटी के साथ 1748 रुपये का पैक पेश किया है।
इसमें भी बिना किसी डेटा के अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग की सुविधा मिलती है। साथ ही इसमें कॉम्प्लिमेंट्री ओटीटी सब्सक्रिप्शन भी जोड़े गए हैं। इस प्लान में आपको 3600 SMS मिलेंगे।