ऑकलैंड में एक ट्रेनिंग सेशन के दौरान भारतीय बल्लेबाज शुभमन गिल को जोमैटो के फाउंडर दीपिंदर गोयल के AI बेस्ड फिटनेस ट्रैकिंग डिवाइस टेम्पल (Temple) को टेस्ट करते हुए देखा गया। बता दें कि यह डिवाइस अभी तक मार्केट में नहीं आया है। इसे 1 नवंबर से प्री-ऑर्डर कर पाएंगे। दरअसल, भारत के ODI और टेस्ट कप्तान न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली अपकमिंग ODI सीरीज की तैयारियों के लिए T20I टीम के साथ प्रैक्टिस कर रहे हैं। नेट्स में ईशान किशन और केएल राहुल के साथ बैटिंग करते समय गिल ने टेम्पल डिवाइस को अपनी कनपटी पर पहना थे। आइये, डिटेल में जानते हैं।
प्रैक्टिस के समय गिल ने पहना Temple
रेवस्पोर्ट्ज (RevSportz) की एक रिपोर्ट के अनुसार, गिल ने प्रैक्टिस के दौरान पूरे समय अपनी कनपटी पर टेम्पल डिवाइस को पहने रखा था। दीपिंदर गोयल द्वारा बनाए गए इस डिवाइस के जरिए यूजर चलते-फिरते शरीर के कई पैरामीटर्स को माप सकते हैं। यह दिमाग में ब्लड फ्लो, नर्वस सिस्टम की एक्टिविटीज और मानसिक तनाव को मापता है। हालांकि, गिल ने अभी तक पब्लिक में यह नहीं बताया है कि उन्होंने इस डिवाइस को टेस्ट करने का फैसला क्यों लिया।
पीवी सिंधु ने भी किया टेस्ट
ऐसा पहली बार नहीं हुआ है, जब कोई खिलाड़ी टेम्पल पहने नजर आया है। इससे पहले भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु को भी इस डिवाइस को पहने हुए देखा गया है। हालांकि, इसे अभी तक बिक्री के लिए बाजार में नहीं उतारा गया है। इसकी कीमत 85000 रुपये के आसपास होगी। टेम्पल का बैच 01 के लिए प्री-ऑर्डर 1 नवंबर, 2026 से शुरू होने वाले हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो ये डिवाइस ऑर्डर मिलने पर बनाए जाएंगे और खरीदारी के बाद इनकी डिलीवरी में तीन महीने तक का समय लग सकता है।