मेंटनेंस के लिए एयरक्राफ्ट को नहीं भेजना होगा विदेश, एयर इंडिया यहीं बना रही है मेगा MRO

Updated on 05-09-2024 11:37 AM
बेंगलुरु: टाटा ग्रुप (Tata Group) की एविएशन कंपनी एयर इंडिया कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में हवाई जहाज के मेंटनेंस के लिए मेगा एमआरओ (Maintenance, Repair and Overhaul (MRO) facility) बनाने की घोषणा की है। कंपनी ने इस बात की घोषणा बुधवार को की। इसके बन जाने के बाद भारत में एक मजबूत आत्मनिर्भर विमानन पारिस्थितिकी तंत्र (Eco-system) बनाने में मदद मिलेगी।

कहां बनेगी एमआरओ फेसिलिटी


एयर इंडिया की यह फेसिलिटी बेंगलुरु के केम्पेगौड़ा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर बनाई जा रही है। कंपनी ने एक बयान में बताया कि इस फेसिलिटी को करीब 35 एकड़ जमीन पर डेवलप किया जाएगा। यह टाटा समूह के स्वामित्व वाली वाहक के विमान रखरखाव कार्यों के लिए एक महत्वपूर्ण केंद्र बन जाएगी, क्योंकि एयरलाइन अपने बेड़े का आधुनिकीकरण कर रही है और अपने वैश्विक परिचालन का विस्तार कर रही है। उल्लेखनीय है कि एमआरओ परियोजना इस साल फरवरी में कर्नाटक सरकार के साथ एयर इंडिया द्वारा हस्ताक्षरित समझौता ज्ञापन का हिस्सा है, जिसमें एमआरओ सुविधा पर 1300 करोड़ रुपये का निवेश करने का प्रस्ताव है। एयर इंडिया ने इस एमआरओ सुविधा के विकास के लिए रणनीतिक साझेदार बनने के लिए एसआईए इंजीनियरिंग कंपनी (एसआईएईसी) के साथ एक समझौते पर भी हस्ताक्षर किए हैं।

भूमिपूजन समारोह हो गया


यहां बुधवार को आयोजित हुए भूमिपूजन समारोह में कर्नाटक सरकार में उद्योग आयुक्त गुंजन कृष्णा, तथा बैंगलोर अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे (बीआईएएल) के एमडी एवं सीईओ हरि मरार और एसआईए इंजीनियरिंग कंपनी के सीईओ चिन याउ सेंग सहित अन्य लोग शामिल हुए। गुंजन कृष्णा ने इस अवसर पर कहा कि एमआरओ के लिए काम शुरू करने में एयर इंडिया द्वारा की गई त्वरित प्रगति को देखकर खुशी हो रही है। यह न केवल भारतीय विमानन उद्योग के लिए एक मील का पत्थर है, जो तेजी से बढ़ रहा है, बल्कि कर्नाटक राज्य के लिए भी है, जो आने वाले वर्षों में बेंगलुरु के एक महत्वपूर्ण वैश्विक विमानन केंद्र के रूप में उभरने के साथ विमानन क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभा रहा है।

1200 से अधिक लोगों को मिलेगा रोजगार


इस एमआरओ फेसिलिटी से भारत में कुशल विमानन इंजीनियरों के लिए 1,200 से अधिक नए रोजगार के अवसर पैदा होने की उम्मीद है। यही नहीं, एक बढ़े हुए सप्लाई चेन के माध्यम से कर्नाटक में 200 से अधिक एसएमई का समर्थन किया जाएगा। इन नए उपक्रमों से राज्य में एमआरओ पारिस्थितिकी तंत्र को मजबूत करते हुए रोजगार के और अवसर पैदा होने का अनुमान है। एयर इंडिया के बयान में कहा गया है कि एमआरओ, बेंगलुरु को अपने प्रमुख केंद्रों में से एक बनाने की एयर इंडिया की योजनाओं का भी समर्थन करेगा, जिससे वैश्विक गंतव्यों के लिए सीधी कनेक्टिविटी बढ़ेगी।

वाइड बॉडी एयरक्राफ्ट का भी होगा मेंटनेंस


प्रस्तावित एमआरओ में बेस मेंटेनेंस के लिए एक ही छत के नीचे नैरो बॉडी और वाइड बॉडी एयरक्राफ्ट को रखने के लिए एक मेगा हैंगर होगा। पेंट हैंगर सहित अधिक विमानों की सर्विसिंग के लिए अतिरिक्त हैंगर को शामिल करने के लिए सुविधा की क्षमता का और विस्तार किया जाएगा। बयान में कहा गया है कि ओवरहेड टेली प्लेटफॉर्म, क्रेन, यूनिवर्सल डॉकिंग सिस्टम और देश में सबसे बड़े वर्टिकल लिफ्ट हैंगर दरवाजों सहित नवीनतम विमान रखरखाव तकनीक से लैस यह एमआरओ सुविधा दुनिया के किसी भी एमआरओ के बराबर विमानन रखरखाव में एक नया मानक स्थापित करेगी।

दिल्ली में भी बनेगा वाइड बॉडी हैंगर


एयर इंडिया ने लाइन रखरखाव आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए दिल्ली में एक नया वाइड बॉडी हैंगर बनाने की भी योजना बनाई है। इससे सभी प्रमुख हवाई अड्डों पर एक संपूर्ण मेंटनेंस इको-सिस्टम विकसित करने में मदद मिलेगी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 April 2026
नई दिल्ली: भारत और न्यूजीलैंड ने ऐतिहासिक फ्री ट्रेड एग्रीमेंट पर हस्ताक्षर कर दिए हैं। इसके तहत न्यूजीलैंड को होने वाले 100 प्रतिशत भारतीय निर्यात पर टैरिफ छूट मिलेगी। वहीं, न्यूजीलैंड…
 27 April 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध से कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई है। होर्मुज की खाड़ी से जहाजों की आवाजाही बंद होने के कारण कच्चे तेल की सप्लाई बाधित हुई…
 27 April 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध की आग में अब अमेरिका के आम लोग भी झुलसने लगे हैं। देश में आने वाले दिनों में खाने-पीने की चीजों की कीमत में काफी इजाफा होना…
 27 April 2026
नई दिल्‍ली: भारत में भीषण गर्मी अब सिर्फ एक मौसमी घटना नहीं रह गई है। इसके बजाय यह तेजी से बड़ा संकट बनती जा रही है। इसके कारण अभूतपूर्व पैमाने पर…
 25 April 2026
नई दिल्‍ली: भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने बड़ा ऐक्‍शन लिया है। शुक्रवार को उसने पेटीएम पेमेंट्स बैंक लिमिटेड का बैंकिंग लाइसेंस रद्द कर दिया। इस कदम से 24 अप्रैल से बैंक…
 25 April 2026
नई दिल्‍ली: राष्ट्रीय राजधानी के सराफा बाजार में सोने और चांदी के दामों में गिरावट दर्ज की गई। डॉलर के मजबूत होने और वैश्विक अनिश्चितता बढ़ने के बीच ऐसा हुआ। अखिल…
 25 April 2026
नई दिल्ली: रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने जियो प्लेटफॉर्म्स के बहुप्रतीक्षित आईपीओ को लेकर बड़ा संकेत दिया है। अंबानी ने इसे एक निर्णायक मील का पत्थर बताते हुए संकेत…
 25 April 2026
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (जेवर एयरपोर्ट) की कमान अब नीतू समरा (Nitu Samra) के हाथों में आ गई है। उन्होंने एयरपोर्ट का नया सीईओ नियुक्त किया गया है। उन्होंने विदेशी सीईओ क्रिस्टोफ श्नेलमान…
 24 April 2026
नई दिल्ली: भारत और एशिया के सबसे बड़े रईस गौतम अडानी की नेटवर्थ में गुरुवार को भारी तेजी आई। शेयर मार्केट में गिरावट के बावजूद अडानी ग्रुप के चेयरमैन की नेटवर्थ…
Advt.