भोपाल एम्स में मरीजों को आसान भाषा में समझाया जाएगा कैंसर के इलाज का तरीका

Updated on 27-01-2026 12:40 PM
भोपाल। कैंसर का नाम सुनते ही अक्सर मरीज और उनके स्वजन गहरे मानसिक तनाव और डर में डूब जाते हैं। इलाज से ज्यादा बीमारी को लेकर फैली भ्रांतियां उन्हें तोड़ देती हैं। इस डर को खत्म करने और मरीजों को मानसिक रूप से मजबूत बनाने के लिए एम्स भोपाल ने एक शुरुआत की है। संस्थान में कैंसर अवेयरनेस एंड पेशेंट एम्पावरमेंट (केप) सुविधा केंद्र खोला गया है। यह केंद्र अस्पताल के तकनीकी इलाज और मरीज की सामान्य समझ के बीच एक मजबूत सेतु का काम करेगा।
भ्रांतियों को दूर कर बढ़ाएंगे हौसला
अक्सर जानकारी के अभाव में मरीज सही समय पर जांच नहीं कराते या इलाज बीच में ही छोड़ देते हैं। ''केप'' केंद्र का मुख्य उद्देश्य कैंसर से जुड़ी गलतफहमियों को दूर करना है। यहां मरीजों को डराने के बजाय उन्हें बीमारी के स्वरूप, उपचार के विकल्पों और दवाइयों के दुष्प्रभावों के बारे में सरल और आम बोलचाल की भाषा में समझाया जाएगा। यह केंद्र राष्ट्रीय स्वास्थ्य नीति के उस संकल्प को पूरा करता है, जिसमें मरीज की जरूरतों को सर्वोपरि रखा गया है।

विशेषज्ञों की टीम ने तैयार किया खाका

इस केंद्र को सिमुलेशन, ई-लर्निंग एवं टेलीमेडिसिन समिति के मार्गदर्शन में विकसित किया गया है। इसमें वरिष्ठ संचार विशेषज्ञ बीरेंद्र दास के परामर्श के साथ डीन प्रो. रजनीश जोशी, संजीव कुमार, सैकत दास और गुंजन चौकसे ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। केंद्र में केवल सूचनाएं नहीं दी जाएंगी, बल्कि दृश्य-श्रव्य (वीडियो) माध्यमों से दो-तरफा बातचीत की जाएगी ताकि परिजनों के मन में उठने वाले हर सवाल का जवाब मिल सके।

समय पर इलाज से बचेगी जान

भारत में कैंसर के बढ़ते बोझ को कम करने के लिए समय पर पहचान सबसे जरूरी है। ''केप'' सुविधा केंद्र लोगों को जागरूक करेगा कि वे बिना डरे समय पर जांच करवाएं। जानकारी के अभाव में होने वाली देरी को कम करके यह केंद्र न केवल मरीजों की जान बचाएगा, बल्कि इलाज के बाद भी उनकी जीवनशैली को बेहतर बनाने में मार्गदर्शन देगा। यह पहल कैंसर के उपचार को केवल एक डॉक्टरी प्रक्रिया से ऊपर उठाकर भरोसे और संवाद की दिशा में एक बड़ा कदम है।

''केप'' केंद्र की खासियतें

  • सरल भाषा: डाक्टरों की कठिन शब्दावली के बजाय स्थानीय भाषा में संवाद।
  • दृश्य-श्रव्य माध्यम: वीडियो के जरिए इलाज की प्रक्रिया और जीवनशैली में बदलाव की समझ।
  • मानसिक संबल: बीमारी के नाम से होने वाले तनाव और सामाजिक डर को कम करना।
  • भरोसे का रिश्ता: मरीज और डाक्टर के बीच बेहतर तालमेल और उपचार के सटीक निर्णय।

जीवनशैली में बदलाव के सुझाव

  • तंबाकू और शराब से दूरी: कैंसर के 40 प्रतिशत मामलों की मुख्य वजह यही है।
  • हेल्दी डाइट: ताजे फल और हरी सब्जियों का अधिक सेवन करें।
  • नियमित व्यायाम: दिन में कम से कम 30 मिनट पैदल चलें या योग करें।
  • नियमित जांच: 40 वर्ष की आयु के बाद साल में एक बार फुल बाडी चेकअप जरूर कराएं।

कैंसर के खिलाफ लड़ाई केवल दवाओं से नहीं, बल्कि सही जानकारी और इच्छाशक्ति से भी जीती जाती है। यह केंद्र मरीजों को सशक्त बनाएगा ताकि वे अपनी बीमारी को समझ सकें और बिना किसी डर के इलाज करा सकें।

- प्रो. माधवानंद कर, कार्यपालक निदेशक, एम्स भोपाल।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 March 2026
ग्लोबल पॉप क्वीन शकीरा के इंडिया टूर को लेकर फैंस की एक्साइटमेंट अब दोगुनी से तीन गुनी हो गई है। जी हां, अगले महीने इंडिया आ रही शकीरा जहां पहले…
 09 March 2026
आलिया भट्ट, शर्वरी वाघ, अनिल कपूर और बॉबी देओल स्टारर YRF स्पाई यूनिवर्स की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'अल्फा' की रिलीज डेट सामने आ गई है। ये मूवी 10 जुलाई 2026…
 09 March 2026
एक्टर और डायरेक्टर आर पार्थिबन सुर्खियों में हैं। उन्होंने हाल ही में आयोजित एक अवॉर्ड सेरेमनी में एक्ट्रेस तृषा कृष्णन के बारे में एक कमेंट किया था। कहा था, 'इस…
 09 March 2026
80 के दशक में फिल्मों के सेट के हालात आज के समय से काफी अलग होते थे। उन दिनों फिल्म स्टार्स के लिए उतनी सुविधाएं फिल्मी सेट पर नहीं हुआ…
 09 March 2026
रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' के कंटेस्टेंट अनुराग डोभाल दिल्ली-देहरादून हाईवे पर करीब 150 किमी प्रति घंटे की स्पीड से कार चला रहे थे। जिस कारण उनरी गाड़ी डिवाइडर से…
 09 March 2026
अहमदाबाद: टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच पर घुटनों के बल बैठकर, मुट्ठी भर मिट्टी को अपने माथे से लगाते सूर्यकुमार यादव की तस्वीर…
 09 March 2026
अहमदाबाद: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत की ऐतिहासिक खिताबी जीत के बाद जहां पूरा देश जश्न में डूबा था, वहीं पूर्व कप्तान रोहित शर्मा के एक मजाकिया अंदाज ने महफिल लूट…
 09 March 2026
नई दिल्ली: टीम इंडिया के टी20 वर्ल्ड कप 2026 जीतने के बाद से पूरे हिंदुस्तान में जश्न का माहौल है। भारतीय टीम को हर कोई अपने-अपने अंदाज में बधाई दे रहा…
 09 March 2026
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल से पहले तक अभिषेक शर्मा एक ऐसे खिलाड़ी नजर आ रहे थे जो अपनी लय ढूंढने के लिए संघर्ष कर रहे थे। टूर्नामेंट में…
Advt.