मेडिकल स्टोर्स के बाद अब फैंसी-कॉस्मेटिक दुकानों में औषधि विभाग की दबिश

Updated on 25-07-2024 05:10 PM

बलौदाबाजार। कलेक्टर दीपक सोनी के निर्देशानुसार औषधि विभाग कि टीम ने भाटापारा शहर मे स्थित विभिन्न कॉस्मेटिक रिटेलर एजेंसी व फैंसी स्टोर्स में आकस्मिक निरीक्षण किया।

आम नागरिकों द्वारा कॉस्मेटिक दुकान व फैंसी स्टोर्स में नकली कॉस्मेटिक उत्पाद बिकने की शिकायत कलेक्टर दीपक सोनी से की गई थी। जिस पर कलेक्टर ने औषधि विभाग को जांच के निर्देश दिए गए थे। जिस पर औषधि विभाग द्वारा आज भाटापारा शहर के हुसैनी सेल्स एजेंसी,ओमीका कॉस्मेटिक एजेंसी, वंश कॉस्मेटिक स्टोर्स, बाबा गरीब दास जनरल स्टोर्स, मदीना बैगल्स एवं फैंसी स्टोर्स, सुहागन फैंसी स्टोर्स, में नकली कॉस्मेटिक उत्पाद की जांच की गई। जांच के दाैरान  संदिग्ध सभी कॉस्मेटिक स्टोर्स से सौंदर्य प्रसाधन समाग्री का गुणवत्ता  जांच हेतु नमूना लिया गया। जिसमें फेस पावडर,फेस क्रीम, एलफेयर नेस क्रीम, बॉडी लोशन, टेल्क पाउडर,हेयर पाउडर एवं क्रीम का नमूना ले कर राज्य जांच प्रयोगशाला रायपुर भेजा गया। निरीक्षण के दाैरान सभी कोसमेटिक स्टोर्स से क्रय विक्रय का रिकॉर्ड लिया गया। प्रयोगशला में जाँच के पश्चात् नमूना आवमनक या स्टैण्डर्ड क्वालिटी की नहीं पाए जाने पर दुकानों के मालिकों व निर्माता कंपनीयो पर औषधि एवं प्रसाधन समाग्री अधिनियम 1940 के तहत कार्यवाही किया जाइएगा। निरीक्षण के समय सभी कॉस्मेटिक दुकानों के प्रोपाइटर को पक्के बिल में सामान खरीदने के निर्देश दिया गया। औषधि विभाग द्वारा नकली कॉस्मेटिक उत्पाद पर सतत निगरानी रखा जा रहा है जिसके लिए निरंतर नमूना जांच जिला में किया जायेगा। निरीक्षण मे किशोर ठाकुर औषधि निरीक्षण महेन्द्र साहू व ईश्वर यादव पुलिस आरक्षक शामिल थे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 March 2026
ग्लोबल पॉप क्वीन शकीरा के इंडिया टूर को लेकर फैंस की एक्साइटमेंट अब दोगुनी से तीन गुनी हो गई है। जी हां, अगले महीने इंडिया आ रही शकीरा जहां पहले…
 09 March 2026
आलिया भट्ट, शर्वरी वाघ, अनिल कपूर और बॉबी देओल स्टारर YRF स्पाई यूनिवर्स की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'अल्फा' की रिलीज डेट सामने आ गई है। ये मूवी 10 जुलाई 2026…
 09 March 2026
एक्टर और डायरेक्टर आर पार्थिबन सुर्खियों में हैं। उन्होंने हाल ही में आयोजित एक अवॉर्ड सेरेमनी में एक्ट्रेस तृषा कृष्णन के बारे में एक कमेंट किया था। कहा था, 'इस…
 09 March 2026
80 के दशक में फिल्मों के सेट के हालात आज के समय से काफी अलग होते थे। उन दिनों फिल्म स्टार्स के लिए उतनी सुविधाएं फिल्मी सेट पर नहीं हुआ…
 09 March 2026
रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' के कंटेस्टेंट अनुराग डोभाल दिल्ली-देहरादून हाईवे पर करीब 150 किमी प्रति घंटे की स्पीड से कार चला रहे थे। जिस कारण उनरी गाड़ी डिवाइडर से…
 09 March 2026
अहमदाबाद: टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच पर घुटनों के बल बैठकर, मुट्ठी भर मिट्टी को अपने माथे से लगाते सूर्यकुमार यादव की तस्वीर…
 09 March 2026
अहमदाबाद: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत की ऐतिहासिक खिताबी जीत के बाद जहां पूरा देश जश्न में डूबा था, वहीं पूर्व कप्तान रोहित शर्मा के एक मजाकिया अंदाज ने महफिल लूट…
 09 March 2026
नई दिल्ली: टीम इंडिया के टी20 वर्ल्ड कप 2026 जीतने के बाद से पूरे हिंदुस्तान में जश्न का माहौल है। भारतीय टीम को हर कोई अपने-अपने अंदाज में बधाई दे रहा…
 09 March 2026
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल से पहले तक अभिषेक शर्मा एक ऐसे खिलाड़ी नजर आ रहे थे जो अपनी लय ढूंढने के लिए संघर्ष कर रहे थे। टूर्नामेंट में…
Advt.