एडीजी, आईजी तल रहे कचौड़ी, एसएसपी परोस रहे भोजन, प्रयागराज महाकुंभ में यूपी पुलिस का 'बड़ा खाना'
Updated on
21-01-2025 01:01 PM
प्रयागराज: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में महाकुंभ मेला के बीच यूपी पुलिस ने आपसी सहभागिता को बढ़ावा देने और एक परिवार जैसा अनुभव करने का प्रयास किया। महाकुंभ मेला को लेकर पुलिस विभाग की ओर से बड़ा खाना का आयोजन किया गया। पुलिस विभाग ने इस आयोजन के जरिए एकता और भाईचारे की भावना को मजबूत किया। महाकुंभ मेला के 56 पुलिस थानों में बड़ा खाना कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कांस्टेबल से आईपीएस अधिकारी तक एक टेबल पर बैठे और खाना खाया। कार्यक्रम के दौरान एडीजी और आईजी कचौड़ी तलते दिखाई दिए। वहीं, एसएसपी मेज पर बैठे पुलिसकर्मियों के बीच भोजन परोस रहे थे।
डीजीपी ने भी किया भोजन
डीजीपी प्रशांत कुमार भी कार्यक्रम के दौरान पहुंचे। उन्होंने सभी रैंक के पुलिसकर्मियों के साथ बैठकर एक साथ भोजन किया। दरअसल, बड़ा खाना यूपी पुलिस की एक पुरानी परंपरा है। इसका मकसद विभाग के हर सदस्य को यह महसूस कराना है कि वे एक बड़े परिवार का हिस्सा हैं। प्रयागराज के पुलिस कमिश्नर ने इस आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि यह परंपरा पुलिस के हर सदस्य को एकजुट करती है। उनकी मेहनत को मान्यता देती है।
डीआईजी ने कहा, मनोबल बढ़ेगा
डीआईजी वैभव कृष्णा कुंभ मेले में बड़ी भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने बड़ा खाना को टीम भावना का प्रतीक बताया। उन्होंने कहा कि महाकुंभ जैसे बड़े आयोजन में यह परंपरा पुलिसकर्मियों के मनोबल को बढ़ाती है। पुलिसकर्मियेां को बेहतर ढंग से अपने कर्तव्यों का पालन करने के लिए प्रेरित करती है। डीआईजी ने यह भी कहा कि पुलिसकर्मियों की मेहनत और समर्पण महाकुंभ जैसे बड़े आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। प्रयागराज के पुलिस कमिश्नर ने सुझाव दिया कि इस परंपरा को प्रदेश के अन्य जिलों में भी अपनाया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि यह आयोज पुलिसकर्मियों के बीच टीम भावना को बढ़ावा देगा। साथ ही, पुलिस विभाग में सामूहिक कार्यक्षमता को भी सुधारने में मदद करेगा।
चार जनवरी को हुआ आयोजन
यूपी पुलिस के सोशल मीडिया एक्स पर आयोजन से संबंधित वीडियो पोस्ट किया गया। चार जनवरी को अक्षयवट पुलिस स्टेशन, महाकुंभ में आयोजित कार्यक्रम की यादों को सामने लाया गया है। इसमें दिख रहा है कि डीजीपी प्रशांत एक टेबल पर अन्य पुलिस के साथियों के साथ बैठकर भोजन कर रहे हैं। बड़ा खाना कार्यक्रम को सफल बनाने में सभी रैंक के पुलिसकर्मियों ने बड़ी भूमिका निभाई। बड़ा खाना बनाए जाने के दौरान प्रयागराज जोन के एडीजी भानु भास्कर और आईजी प्रेम गौतम को बड़ी कहाड़ी में पूरी तलते देखा जा सकता है।
प्रयागराज कमिश्नर तनुज गौबा और एसएसपी राजेश द्विवेदी बड़ा खाना की व्यवस्था का निरीक्षण करते दिखाई देते हैं। सीनियर अधिकारी पुलिसकर्मियों के लिए स्वयं खाना परासते दिखाई देते हैं। सीनियर अधिकारियों ने इस प्रकार के आयोजन को जरूरी करार दिया।
ऊना, हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के गगरेट विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेस नेता अनिल डडवाल को तिहाड़ जेल भेज दिया गया है। उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ सोशल मीडिया…
बाराबंकी: सु्प्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश के बाराबंकी स्थित टोल प्लाजा पर वकीलों के तोड़फोड़ और हिंसा की घटना पर नाराजगी जताई है। कोर्ट ने कहा कि वकालत एक सम्मानित पेशा…
विदिशा: मध्य प्रदेश के विदिशा जिले में सोशल मीडिया पर कमेंट पोस्ट करने को लेकर एक शासकीय शिक्षक को निलंबित किया गया है। उसने केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के…
अयोध्या: रामनगरी अयोध्या में नवसंवत्सर उत्सव के अवसर पर भव्य आयोजन किया जा रहा है। इस विशेष मौके पर भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु अयोध्या पहुंच चुकी हैं और आज राम…
कटक, कटक के श्रीराम चंद्र भंज(SCB) मेडिकल कॉलेज अस्पताल में आग लगने की घटना के दो दिन बाद ओडिशा सरकार ने 4 अधिकारियों को निलंबित कर दिया है। इनमें अग्निशमन सेवा…
भोपाल/लखनऊ/शिमला/देहरादून, देश के कई हिस्सों में मौसम ने अचानक करवट ली है। राजस्थान, मध्य प्रदेश, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में बारिश के साथ ओले गिर सकते हैं। राजस्थान में जयपुर सहित…
जयपुर: गुलाबी नगरी के गौरव और ऐतिहासिक आमेर महल में चैत्र नवरात्र की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। कल यानी 19 मार्च से शुरू हो रहे नवरात्र पर्व को देखते हुए…
नई दिल्ली/भोपाल/जयपुर/लखनऊ, देश के कई हिस्सों में पिछले तीन दिनों से आंधी, बारिश और ओले गिरने का दौर जारी है। IMD के मुताबिक 18 मार्च से स्ट्रॉन्ग वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ)…
अहमदाबाद, गुजरात में कई अहम स्थानों को बम ब्लास्ट से उड़ाने की धमकी मिली है। बुधवार सुबह आए ईमेल के बाद गांधीनगर में विधानसभा को खाली करवाकर चेक किया। इसके साथ…