बीच सड़क पलटा गैस-सिलेंडर से भरा ट्रक, मचा हड़कंप...

Updated on 03-07-2024 05:17 PM

बलौदाबाजार। बलौदाबाजार में घरेलू सिलेंडर से भरा एक ट्रक पलट गया। यहां पर बड़ा हादसा होते-होते टल गया, क्योंकि जब ट्रक पलटा तो उसमें काफी ज्यादा मात्रा में सिलेंडर भरे हुए थे। जिसे जल्द से जल्द नहीं हटाया गया होता तो किसी प्रकार की गंभीर घटना घट सकती थी। हालांकि पुलिस को सूचना मिलते ही उप पुलिस अधीक्षक मौके पर पहुंचे और यातायात स्टाफ की मदद से ट्रक को किनारे खड़ा कर करावाया और लोगों का आना-जाना शुरू करवा दिया।

ट्रक सड़क मार्ग के बीचों-बीच पलटा गया था। जिससे दोनों ओर से वाहनों का आना-जाना रुक गया था। क्योंकि लोगों में ट्रक में आग लगने, सिलेंडर फटने का डर सता रहा था। इस दौरान तत्काल यातायात बल ने क्रेन की व्यवस्था की और इसकी मदद से ट्रक को सड़क मार्ग से हटाकर किनारे लगाते हुए सड़क को क्लियर करवाया। जिससे सड़क मार्ग में यातायात व्यवस्था प्रारंभ हो पाए।

आपको बता दें कि एक दिन पहले बिलासपुर जिले में सिलेंडरों से भरा एक ट्रक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गया था। वाहन पलटते ही सड़क पर भरे सिलेंडर बिखर गए थे। गनीमत यह रही कि, कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। इस हादसे में वाहन चालक को मामूली चोट आई थी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 March 2026
ग्लोबल पॉप क्वीन शकीरा के इंडिया टूर को लेकर फैंस की एक्साइटमेंट अब दोगुनी से तीन गुनी हो गई है। जी हां, अगले महीने इंडिया आ रही शकीरा जहां पहले…
 09 March 2026
आलिया भट्ट, शर्वरी वाघ, अनिल कपूर और बॉबी देओल स्टारर YRF स्पाई यूनिवर्स की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'अल्फा' की रिलीज डेट सामने आ गई है। ये मूवी 10 जुलाई 2026…
 09 March 2026
एक्टर और डायरेक्टर आर पार्थिबन सुर्खियों में हैं। उन्होंने हाल ही में आयोजित एक अवॉर्ड सेरेमनी में एक्ट्रेस तृषा कृष्णन के बारे में एक कमेंट किया था। कहा था, 'इस…
 09 March 2026
80 के दशक में फिल्मों के सेट के हालात आज के समय से काफी अलग होते थे। उन दिनों फिल्म स्टार्स के लिए उतनी सुविधाएं फिल्मी सेट पर नहीं हुआ…
 09 March 2026
रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' के कंटेस्टेंट अनुराग डोभाल दिल्ली-देहरादून हाईवे पर करीब 150 किमी प्रति घंटे की स्पीड से कार चला रहे थे। जिस कारण उनरी गाड़ी डिवाइडर से…
 09 March 2026
अहमदाबाद: टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच पर घुटनों के बल बैठकर, मुट्ठी भर मिट्टी को अपने माथे से लगाते सूर्यकुमार यादव की तस्वीर…
 09 March 2026
अहमदाबाद: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत की ऐतिहासिक खिताबी जीत के बाद जहां पूरा देश जश्न में डूबा था, वहीं पूर्व कप्तान रोहित शर्मा के एक मजाकिया अंदाज ने महफिल लूट…
 09 March 2026
नई दिल्ली: टीम इंडिया के टी20 वर्ल्ड कप 2026 जीतने के बाद से पूरे हिंदुस्तान में जश्न का माहौल है। भारतीय टीम को हर कोई अपने-अपने अंदाज में बधाई दे रहा…
 09 March 2026
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल से पहले तक अभिषेक शर्मा एक ऐसे खिलाड़ी नजर आ रहे थे जो अपनी लय ढूंढने के लिए संघर्ष कर रहे थे। टूर्नामेंट में…
Advt.