एक बॉलीवुड एक्‍टर का कइयों के साथ है रिश्‍ता! प्रियंका चोपड़ा ने बातों-बातों में किसकी ओर कर दिया इशारा?

Updated on 15-07-2026 03:29 PM
प्रियंका चोपड़ा इस वक्त एक पॉडकास्ट को लेकर चर्चा में हैं, जिसमें उन्होंने पति निक जोनस और जोनस ब्रदर्स के सामने एक बॉलीवुड एक्टर के कथित अफेयर्स का खुलासा किया। हालांकि, प्रियंका ने उस एक्टर का नाम नहीं बताया और कहा कि वह एक्टर कई तरह की एक्स्ट्रा-करिकुलर एक्टिविटीज में शामिल रहता है। दरअसल, पॉडकास्ट में निक जोनस बता रहे थे कि उनकी सबसे फेवरेट सेलिब्रिटी गॉसिप वो होती है, जिसमें स्टार्स के कथित अफेयर्स की बात होती है।

निक जोनस ने कहा, 'मुझे ऐसी कहानियां पसंद हैं जिनमें, बाहर 'एक्स्ट्रा-करिकुलर एक्टिविटीज यानी रिश्तों से जुड़ी बातें हों।' उन्होंने किसी का नाम लिए बिना रिश्तों को लेकर चल रही अफवाहों की ओर इशारा किया। इस पर प्रियंका ने तुरंत जवाब दिया- वो एक शख्स, जिसकी कई एक्स्ट्रा-करिकुलर एक्टिविटीज हैं।

प्रियंका का इशाका- एक बॉलीवुड एक्टर के कई अफेयर्स, निक ने भी खोले राज

जब जेठ केविन जोनस ने प्रियंका से उस शख्स यानी एक्टर का नाम बताने के लिए कहा, तो प्रियंका ने जवाब दिया, 'जब हम लोग लंच पर जाएंगे, तब नाम बताऊंगी।' यह बातचीत तब शुरू हुई, जब निक जोनस ने बताया कि प्रियंका से शादी करने का उन्हें क्या फायदा हुआ है। यह पूछे जाने पर कि प्रियंका के साथ 8 साल के रिलेशनशिप में उन्होंने क्या चीज सबसे ज्यादा इंजॉय की, तो वह बोले, 'इन आठ सालों में मुझे सबसे ज्यादा जो चीज पसंद आई, वो ये कि मुझे बॉलीवुड की गॉसिप सुनने को मिली।

प्रियंका से ज्यादा निक जोनस को पता है बॉलीवुड स्टार्स की गॉसिप

फिर प्रियंका चोपड़ा ने बताया कि वह भले ही इंडिया की बड़ी स्टार्स में शुमार हैं, फिर भी बॉलीवुड के बारे में सबसे ज्यादा गॉसिप और किस्से-कहानियां निक जोनस को पता हैं। वह बोलीं, 'यह सच है। ऐसी बातें तो मुझे भी पता नहीं होतीं। जैसे, मुझे पता नहीं चलता कि कब किसका ब्रेकअप हुआ है, और हमेशा तुम ही मुझे यह बताते थे।'


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 15 July 2026
जेनिफर विंगेट अपनी पर्सनल लाइफ एक नया अध्याय शुरू करने के लिए तैयार हैं। नए सूत्रों के मुताबिक जेनिफर गुरुवार को यूनाइटेड किंगडम में एक छोटे से समारोह में विलियम…
 15 July 2026
दिलजीत दोसांझ की फिल्‍म 'सतलज' का विवाद लगातार गहराता जा रहा है। करीब चार साल ये यह फिल्‍म सेंसर बोर्ड के पास अटकी थी। मामला हाई कोर्ट पहुंचा, जब वहां…
 15 July 2026
कपिल शर्मा पिछले एक दशक से अधिक समय से प्राइम-टाइम टेलीविजन पर भारत को हंसा रहे हैं। हालांकि, वे और उनकी टीम अब टेलीविजन से हटकर नेटफ्लिक्स पर 'द ग्रेट…
 15 July 2026
नेटफ्लिक्स ने 'मुसाफिर कैफे' का ट्रेलर रिलीज कर दिया है। यह एक बेहद खूबसूरत रोमांटिक ड्रामा है, जो उन लोगों की कहानी है जो हमारी जिंदगी में बिल्कुल सही समय…
 15 July 2026
नीट पेपर लीक में धांधली और अन्य परीक्षाओं में धांधली को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी का विरोध-प्रदर्शन एक बड़े आंदोलन का रूप ले चुका है। पर्यावरण कार्यकर्ता और एक्टिविस्ट सोनम…
 15 July 2026
आमिर खान ने जब से तीसरी शादी की, तब से वह निशाने पर हैं। उन्होंने 5 जुलाई को गौरी स्प्रैट के साथ सिविल मैरिज की थी, जिसके बाद से उन…
 11 July 2026
'पवित्र रिश्ता' और 'कुमकुम भाग्य' एक्ट्रेस स्वाति आनंद 63 साल की हो चुकी हैं, पर आज भी कुंवारी ही हैं। उनका शादी का इरादा नहीं है, पर यह जरूर कबूल…
 11 July 2026
टीवी शो 'अनुपमा' साल 2020 में कोविड के दौरान शुरू हुआ था, और लंबे समय तक टीआरपी में टॉप पर रहा। इसने न सिर्फ रुपाली गांगुली को अनुपमा के रूप…
 11 July 2026
दिलजीत दोसांझ की फिल्म 'सतलज' को OTT प्लेटफॉर्म ZEE5 पर फिर से बहाल करने की कोशिशें तेज हो गई हैं। इस संबंध में पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट में एक जनहित…
Advt.