शहीदों के सम्मान में आईएमए के आयोजित स्वास्थ्य शिविर में 2010 मरीजों का इलाज

Updated on 20-07-2024 05:40 PM

कवर्धा। शहीदों के सम्मान में एक जिला स्तरीय स्वास्थ्य शिविर का आयोजन इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) की कवर्धा शाखा के तत्वावधान में किया गया। इस शिविर में 2010 मरीजों का इलाज किया गया और उन्हें मुफ्त दवा प्रदान की गई।

आईएमए के अध्यक्ष डॉ. केपी जांगड़े और सचिव डॉ. अतुल जैन ने बताया कि यह शिविर कॉलेज के डोम में आयोजित किया गया था। इस सुपर स्पेशलिटी जांच कैंप में रायपुर के प्रसिद्ध विशेषज्ञ चिकित्सकों ने सेवाएं दीं।

सुपर स्पेशलिटी जांच कैम्प में रायपुर के प्रसिद्ध विशेषज्ञ चिकित्सक की सेवाएं उपलब्ध थी जिसमें डॉ पुष्पेंद्र नायक पेट रोग विशेषज्ञ द्वारा 210 मरीज , डॉक्टर लवलेश राठौर न्यूरोसर्जन द्वारा 275 मरीज डॉ निशा जैन चर्म रोग विशेषज्ञ द्वारा 210 मरीज बालको कैंसर हॉस्पिटल की टीम द्वारा 280 मरीजों का परीक्षण किया गया जिसमें 3 मरीज सम्भावित कैंसर के पहचान किये गए । डॉ अनुराग यादव द्वारा किडनी से संबंधित 75 मरीज हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ निखिल मोतीरमानी द्वारा 80 मरीजों का उपचार मेडिसन व हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ सिद्धार्थ जैन , डॉ नीरज , डॉ अविनाश , डॉ सिद्धांत द्वारा  170 मरीज की जांच व दवा दी गई । आईएमए के अध्यक्ष डॉ केपी जांगड़े द्वारा नाक  कान गला से संबंधित 70 मरीज , दंत से संबंधित 30 डॉ व्यासनारायन द्वारा सर्जरी से संबंधित 20 डॉ अतुल जैन , डॉ गजेंद्र सिंह , डॉ सूर्यकांत , डॉ किशोर द्वार हड्डी से संबंधित 240 मरीज का उपचार डॉ रानी संगीता जैन , डॉ प्रियंका सिंह परिहार द्वारा स्त्री रोग से संबंधित 110 मरीज का उपचार शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ शशि कपूर सिंह परिहार व डॉ आशीष मिश्रा द्वारा 80 बच्चो की जांच उपचार कर दवा प्रदान की गई ।

इस सुपर स्पेशलिटी स्वास्थ्य शिविर में दूरस्थ वनांचल क्षेत्रों से बैगा आदिवासी भी पहुंचे थे। शिविर में चिकित्सकों के साथ-साथ नर्सिंग स्टाफ, लैब टेक्नीशियन ने भी महत्वपूर्ण सहयोग दिया। पंजीकरण से लेकर दवा वितरण तक सभी जिम्मेदारियां बखूबी निभाई गईं। इस अवसर पर एमआर असोसियेशन ने भी अपनी भागीदारी निभाई और विभिन्न गतिविधियों में सहयोग किया।

गृह मंत्री का आभार
कार्यक्रम के दौरान गृह मंत्री विजय शर्मा ने वीडियो कॉल के माध्यम से सभी चिकित्सकों से बात की और उनका आभार व्यक्त किया। उन्होंने चिकित्सकों के इस योगदान की सराहना की कि उन्होंने अपना कीमती समय निकाल कर जिले की जनता की सेवा में अपना योगदान दिया।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 March 2026
ग्लोबल पॉप क्वीन शकीरा के इंडिया टूर को लेकर फैंस की एक्साइटमेंट अब दोगुनी से तीन गुनी हो गई है। जी हां, अगले महीने इंडिया आ रही शकीरा जहां पहले…
 09 March 2026
आलिया भट्ट, शर्वरी वाघ, अनिल कपूर और बॉबी देओल स्टारर YRF स्पाई यूनिवर्स की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'अल्फा' की रिलीज डेट सामने आ गई है। ये मूवी 10 जुलाई 2026…
 09 March 2026
एक्टर और डायरेक्टर आर पार्थिबन सुर्खियों में हैं। उन्होंने हाल ही में आयोजित एक अवॉर्ड सेरेमनी में एक्ट्रेस तृषा कृष्णन के बारे में एक कमेंट किया था। कहा था, 'इस…
 09 March 2026
80 के दशक में फिल्मों के सेट के हालात आज के समय से काफी अलग होते थे। उन दिनों फिल्म स्टार्स के लिए उतनी सुविधाएं फिल्मी सेट पर नहीं हुआ…
 09 March 2026
रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' के कंटेस्टेंट अनुराग डोभाल दिल्ली-देहरादून हाईवे पर करीब 150 किमी प्रति घंटे की स्पीड से कार चला रहे थे। जिस कारण उनरी गाड़ी डिवाइडर से…
 09 March 2026
अहमदाबाद: टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच पर घुटनों के बल बैठकर, मुट्ठी भर मिट्टी को अपने माथे से लगाते सूर्यकुमार यादव की तस्वीर…
 09 March 2026
अहमदाबाद: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत की ऐतिहासिक खिताबी जीत के बाद जहां पूरा देश जश्न में डूबा था, वहीं पूर्व कप्तान रोहित शर्मा के एक मजाकिया अंदाज ने महफिल लूट…
 09 March 2026
नई दिल्ली: टीम इंडिया के टी20 वर्ल्ड कप 2026 जीतने के बाद से पूरे हिंदुस्तान में जश्न का माहौल है। भारतीय टीम को हर कोई अपने-अपने अंदाज में बधाई दे रहा…
 09 March 2026
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल से पहले तक अभिषेक शर्मा एक ऐसे खिलाड़ी नजर आ रहे थे जो अपनी लय ढूंढने के लिए संघर्ष कर रहे थे। टूर्नामेंट में…
Advt.