नारायणपुर के 12 श्रद्धालु अयोध्या धाम के लिए रवाना

Updated on 26-06-2024 04:52 PM

नारायणपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय द्वारा राज्य के राम भक्तों के लिए निःशुल्क अयोध्याधाम में श्रीराम के दर्शन कराने हेतु श्रीरामलला दर्शन योजना की शुरूआत की गई है, जिसके तहत् विशेष ट्रेन के माध्यम से प्रत्येक जिलों से श्रद्धालुओं का चयन कर उन्हें रामलला के दर्शन हेतु ले जाया जा रहा है।

इसी तारम्य में मंगलवार को जिला नारायणपुर के 12 रामभक्तों को कलेक्टर बिपिन मांझी ने सायं 5 बजे हरी झण्डी दिखाकर गाड़ी को रवाना किया। ये श्रद्धालू कार से नारायणपुर से दुर्ग फिर दुर्ग से विशेष ट्रेन से अयोध्या पहुंचेंगे। कलेक्टर ने यात्रियों को शुभकामनाएं देते हुए सुखद एवं मंगलमय यात्रा की कामना की। श्रद्धालुओं ने इस योजना के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को धन्यवाद ज्ञापित किया और बताया कि इस योजना से हम लोगों का श्रीराम के दर्शन करने का सपना पूरा हो रहा है।

उल्लेखनीय है कि रामलला दर्शन योजना के तहत् श्रद्धालुओं को पूरा पैकेज मिलेगा जिसमें छत्तीसगढ़ से अयोध्या जाने, वहां रहने की व्यवस्था, मंदिर दर्शन, नाश्ते और खाने की भी व्यवस्था रहेगी। इस ट्रेन में टूर एस्कॉर्ट, सुरक्षा कर्मी और चिकित्सकों का दल भी मौजूद रहेगा।

इस अवसर पर सर्व आदिवासी समाज के संरक्षक रूपसाय सलाम, सुदीप झा सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण, अधिकारी-कर्मचारी और जाने वाले श्रद्धालु मौजूद थे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 March 2026
ग्लोबल पॉप क्वीन शकीरा के इंडिया टूर को लेकर फैंस की एक्साइटमेंट अब दोगुनी से तीन गुनी हो गई है। जी हां, अगले महीने इंडिया आ रही शकीरा जहां पहले…
 09 March 2026
आलिया भट्ट, शर्वरी वाघ, अनिल कपूर और बॉबी देओल स्टारर YRF स्पाई यूनिवर्स की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'अल्फा' की रिलीज डेट सामने आ गई है। ये मूवी 10 जुलाई 2026…
 09 March 2026
एक्टर और डायरेक्टर आर पार्थिबन सुर्खियों में हैं। उन्होंने हाल ही में आयोजित एक अवॉर्ड सेरेमनी में एक्ट्रेस तृषा कृष्णन के बारे में एक कमेंट किया था। कहा था, 'इस…
 09 March 2026
80 के दशक में फिल्मों के सेट के हालात आज के समय से काफी अलग होते थे। उन दिनों फिल्म स्टार्स के लिए उतनी सुविधाएं फिल्मी सेट पर नहीं हुआ…
 09 March 2026
रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' के कंटेस्टेंट अनुराग डोभाल दिल्ली-देहरादून हाईवे पर करीब 150 किमी प्रति घंटे की स्पीड से कार चला रहे थे। जिस कारण उनरी गाड़ी डिवाइडर से…
 09 March 2026
अहमदाबाद: टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच पर घुटनों के बल बैठकर, मुट्ठी भर मिट्टी को अपने माथे से लगाते सूर्यकुमार यादव की तस्वीर…
 09 March 2026
अहमदाबाद: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत की ऐतिहासिक खिताबी जीत के बाद जहां पूरा देश जश्न में डूबा था, वहीं पूर्व कप्तान रोहित शर्मा के एक मजाकिया अंदाज ने महफिल लूट…
 09 March 2026
नई दिल्ली: टीम इंडिया के टी20 वर्ल्ड कप 2026 जीतने के बाद से पूरे हिंदुस्तान में जश्न का माहौल है। भारतीय टीम को हर कोई अपने-अपने अंदाज में बधाई दे रहा…
 09 March 2026
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल से पहले तक अभिषेक शर्मा एक ऐसे खिलाड़ी नजर आ रहे थे जो अपनी लय ढूंढने के लिए संघर्ष कर रहे थे। टूर्नामेंट में…
Advt.