नई दिल्ली: इसे कहते हैं 'सेलिब्रेटी' के नाम का असर। रियल एस्टेट का एक प्रोजेक्ट जो कि बॉलीवुड के 'किंग खान' यानी शाहरुख खान के नाम पर है। उस प्रोजेक्ट के पेंटहाउस की डिजाइनिंग उनकी पत्नी गौरी खान कर रही हैं। इस प्रोजेक्ट का पेंटहाउस करीब 50 करोड़ रुपये का है। आप सोच रहे होंगे कि इतना महंगा पेंटहाउस कौन खरीदेगा? लेकिन आप मुगालते में हैं। इस प्रोजेक्ट की जिस दिन लॉन्चिंग हुई, उसी दिन पेंटहाउस की पूरी की पूरी इंवेंट्री 'सोल्ड आउट' हो गई।


कहां है यह प्रोजेक्ट


यह प्रोजेक्ट संयुक्त अरब अमीरात या UAE में दुबई के Dubai Maritime City में बन रहा है। प्रोजेक्ट की खासियत है कि इसे 'किंग खान' का नाम मिला है। इस प्रोजेक्ट का नाम Shahrukhz Residences by Danube है। यूं तो यह प्रोजेक्ट 63 मंजिल का है और इसमें स्टूडियो अपार्टमेंट से लेकर वन बीएचके, टू बीएचके और थ्री बीएचके अपार्टमेंट तक हैं। इसमें शुरुआती 10 फ्लोर तक सिर्फ पेंट हाउस ही बनाए गए हैं। ये अन्य अपार्टमेंट से बड़े, आलीशान और अत्याधुनिक सुविधाओं से परिपूर्ण हैं।


पेंट हाउस की कीमत कितनी

लॉन्चिंग के दिन ही सोल्ड आउट


डेन्यूब प्रॉपर्टी के फाउंडर और चेयरमैन रिजवान साजन के मुताबिक दुबई के आइकोनिक रेसिडेंशियल एड्रेस में पेंटहाउस की सारी इंवेंट्री लॉन्चिंग के डेट में ही खत्म हो गई। शाहरुख्ज रेसिडेंस सिर्फ ईंट-गारे का मकान नहीं है बल्कि इससे कहीं बढ़ कर है। इस प्रोजेक्ट में 360 डिग्री वाटरफ्रंट का लोकेशन मिलेगा। मतलब कि जिधर से देखिए, उधर ही आपको समंदर की लहरें दिखाई देंगी। इसलिए इसके पेंट हाउस को खरीदारों ने हाथों-हाथ लिया।

दुबई के आइकोनिक रेसिडेंशियल एड्रेस में पेंटहाउस की सारी इंवेंट्री लॉन्चिंग के डेट में ही खत्म हो गई। शाहरुख्ज रेसिडेंस सिर्फ ईंट-गारे का मकान नहीं है बल्कि इससे कहीं बढ़ कर है। इस प्रोजेक्ट में 360 डिग्री वाटरफ्रंट का लोकेशन मिलेगा।

डेन्यूब प्रॉपर्टी के चेयरमैन रिजवानसाजन


प्रोजेक्ट में सस्ते मकान भी हैं?


इस प्रोजेक्ट में फ्लैट की शुरुआत स्टूडियो अपार्टमेंट से है। इसकी कीमत भी करीब पांच करोड़ रुपये (AED 1.65) है। लेकिन डेन्यूब के 30:70 payment plan की योजना की वजह से यह आकर्षक हो जाता है। इसमें बुकिंग और कंस्ट्रक्शन पीरियड में 30 फीसदी राशि देनी होती है। शेष 70 फीसदी राशि फ्लैंड को हैंडओवर करते वक्त चुकाना होता है। रिजवान साजन का कहना है कि प्रोजेक्ट का सबसे सस्ता मकान लेने वाले को भी दुबई का 'गोल्डन वीजा' मिल जाएगा।

पेंटहाउस क्या होता है ?


किसी रियल एस्टेट प्रोजेक्ट में पेंटहाउस एक बेहद आलीशान, विशाल और विशेष प्रकार का अपार्टमेंट या फ्लैट होता है। पेंटहाउस की प्रमुख विशेषताओं में शामिल होती हैं:-

  • प्रीमियम फ्लोर: प्रोजेक्ट में वैसे जगह पर स्थित अपार्टमेंट जहां से पूरे शहर का मनोरम और खुला दृश्य दिखाई देता हो।

  • बड़ा आकार: यह सामान्य 3BHK या 4BHK फ्लैट्स की तुलना में काफी बड़ा और अधिक खुला (Spacious) होता है।

  • प्राइवेट सुविधाएं: कई बार देखा जाता है कि पेंटहाउस के लिए प्राइवेट लिफ्ट, निजी स्विमिंग पूल, ओपन टेरेस (खुली छत), निजी गार्डन और खास बैठने की जगह जैसी लग्जरी सुविधाएं मिलती हैं।

  • कस्टमाइज़ेशन: पेंटहाउस का इंटीरियर और डिज़ाइन सामान्य फ्लैट्स से बिल्कुल अलग और मालिक की पसंद के अनुसार कस्टमाइज़ की जाती है।

  • प्राइवेसी का सम्मान: पूरी इमारत में आमतौर पर सीमित संख्या में पेंटहाउस होते हैं। इसलिए वहां अन्य फ्लैटों की तुलना में ज्यादा शांति और प्रायवेसी मिलती है।