गौरेला पेंड्रा मरवाही, 04 नवंबर 2026 / ग्राम पंचायत नवागांव विकासखंड पेंड्रा की निवासी श्रीमती महिमा प्रजापति के जीवन में शासन की जनकल्याणकारी योजनाएं खुशहाली और आत्मनिर्भरता की नई राह लेकर आई हैं। महतारी वंदन योजना के तहत उन्हें 33वीं किस्त की राशि प्राप्त हो चुकी है। इस राशि का उपयोग वे अपने बच्चों की पढ़ाई-लिखाई और उनकी बेहतर शिक्षा के लिए कर रही हैं। महिमा प्रजापति के पति ऑटो चलाकर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। सीमित पारिवारिक आय के बीच महतारी वंदन योजना से मिलने वाली आर्थिक सहायता उनके परिवार के लिए काफी मददगार साबित हो रही है। इस राशि से उन्हें बच्चों की शिक्षा संबंधी जरूरतों को पूरा करने में सहयोग मिल रहा है और परिवार की आर्थिक जिम्मेदारियों को निभाने में भी राहत मिल रही है।  इसके साथ ही महिमा प्रजापति को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ भी मिला है, जिससे उनके परिवार को पक्के मकान की सुविधा प्राप्त हुई है। अब उनका परिवार सुरक्षित और बेहतर आवास में जीवन यापन कर रहा है। श्रीमती महिमा प्रजापति ने इन योजनाओं से मिल रहे लाभ के लिए देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी एवं छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी के प्रति आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि शासन की इन जनकल्याणकारी योजनाओं से उनके परिवार को आर्थिक सहायता और बेहतर जीवन जीने का अवसर मिला है।