यूपी में ठंड बढ़ने लगी है। शुक्रवार सुबह लखनऊ, बाराबंकी, महराजगंज, श्रावस्ती और संभल समेत 20 शहरों में कोहरा छाया रहा। मिर्जापुर में कोहरे के चलते 5 ट्रेनें अगले 3 महीने के लिए कैंसिल कर दी गईं।

ओडिशा के गंजाम जिले के पहाड़ी गांव में गुरुवार को लैंडस्लाइड के बाद 5 और शव मिले। इसके साथ ही मरने वालों की संख्या 7 हो गई है। हादसे के बाद से 6 लोग अब भी लापता हैं। ये लोग 28 अक्टूबर को आए चक्रवात अर्नब के बाद हुए लैंडस्लाइड में दब गए थे।

मौसम विभाग ने तमिलनाडु के कांचीपुरम, तिरुवन्नामलाई समेत 10 जिलों में हल्की से मध्यम बारिश का अलर्ट जारी किया है। विभाग के मुताबिक, 6 नवंबर रात 1 बजे तक इन जिलों में कुछ जगहों पर बारिश हो सकती है।

उत्तराखंड में शुक्रवार को प्रदेशभर में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। पहाड़ी जिलों में कहीं-कहीं हल्के से मध्यम कोहरा छा सकता है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो दिन भी प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में मौसम शुष्क रहेगा।


मध्य प्रदेश में न्यूनतम तापमान में 1.5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। इससे रात में सर्दी बढ़ गई हैं। भोपाल, इंदौर में पारा लुढ़का है। IMD (मौसम केंद्र) के मुताबिक, शुक्रवार से तापमान में और गिरावट होगी।