जेलेंस्की बोले- भारत चाहे तो रूस-यूक्रेन जंग रुक सकती है

Updated on 24-08-2024 05:25 PM

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने कहा है कि अगर भारत और वहां के लोग रूस के प्रति अपना रवैया बदल लें तो यह जंग खत्म हो सकती है और पुतिन खुद ही यह फैसला लेंगे। भारत का रूस की अर्थव्यवस्था में बड़ा योगदान है।

शुक्रवार को PM मोदी के साथ द्विपक्षीय बैठक के बाद जेलेंस्की ने कहा, "हमने भारत के रूस से तेल खरीदने के मुद्दे पर चर्चा की। जंग की वजह से दुनिया में रूस पर ट्रेड से जुड़ी कई तरह की पाबंदियां लगी हुई हैं। लेकिन इस बीच भारत के दरवाजे खुले हैं। अगर भारत रूस से तेल आयात करना बंद कर देगा तो यह पुतिन के लिए बड़ी चुनौती होगी।"

'पुतिन को भारत-चीन से मिल रही अरबों रुपए की मदद'
जेलेंस्की ने कहा, "युद्ध के बीच भारत और चीन से आ रहे अरबों रुपए ने पुतिन की मदद की है। हमें रूस को हथियार बनाने के लिए पैसे देना बंद करना होगा।" यूक्रेनी राष्ट्रपति ने कहा कि पुतिन भारत के PM मोदी का सम्मान नहीं करते हैं। इसी वजह से उन्होंने मोदी की रूस यात्रा के दौरान यूक्रेन के अस्पताल पर हमला किया।

रूस-यूक्रेन जंग से जुड़े UN प्रस्ताव पर भारत के रुख को लेकर जेलेंस्की ने कहा, "मैं खुश नहीं हूं कि हमें भारत का साथ नहीं मिला। हम अब अगली बार प्रस्ताव पेश होने से पहले उनसे बात करने की कोशिश करेंगे। हम चाहते हैं कि भारत हमारे पक्ष में हो। भारत जंग रुकवाने में अहम भूमिका निभा सकता है।"

मोदी और जेलेंस्की की द्विपक्षीय बैठक के बाद विदेश मंत्री जयशंकर ने कीव में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने कहा, "आज वैश्विक समुदाय के लिए यह जरूरी है कि तेल के दामों में स्थिरता बनी रहे। भारत तेल का एक बड़ा कंज्यूमर और इम्पोर्टर है।"

जयशंकर बोले- तेल खरीदने का फैसला मार्केट पर निर्भर
विदेश मंत्री ने कहा कि तेल खरीदने के पीछे मार्केट स्ट्रैटजी है। यह पूरी तरह से बाजार की हालत पर निर्भर करता है। ईरान और वेनेजुएला जैसे तेल के बड़े सप्लायर जो पहले भारत को तेल बेचते है आज उतनी आजादी के साथ ऑपरेट नहीं कर पा रहे हैं। ये सब वजहें भारत की तेल खरीदने की नीति पर प्रभाव डालती हैं।

दूसरी तरफ जेलेंस्की के साथ बैठक के दौरान PM मोदी ने कहा कि भारत जंग को लेकर कभी तटस्थ नहीं रहा है। हम पहले दिन से शांति के पक्ष में रहे हैं। हम बुद्ध की धरती से आए हैं, जहां युद्ध का कोई स्थान नहीं है। हम महात्मा गांधी की धरती से आते हैं, जिन्होंने पूरी दुनिया को शांति का संदेश दिया है।

'भारत के लिए क्षेत्रीय अखंडता सबसे अहम'
मोदी ने कहा, "भारत के लिए संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता का सम्मान सबसे जरूरी है। मैं कुछ दिन पहले रूस के राष्ट्रपति पुतिन से मिला था। तब मैंने उनकी आंख से आंख मिलाकर कहा था कि यह युद्ध का समय नहीं है।"

PM मोदी ने कहा कि शांति के हर प्रयास में भारत सक्रिय भूमिका निभाने के लिए तैयार है। अगर व्यक्तिगत तौर मैं कोई योगदान कर सकता हूं, तो एक मित्र की तरह मैं यह जरूर करना चाहूंगा। 


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 March 2026
वॉशिंगटन/तेहरान: अमेरिका ने होर्मुज स्ट्रेट को जहाजों की आवाजाही के लिए सुनिश्चित करने के लिए मिशन स्टार्ट कर दिया है। कुछ घंटे पहले ही अमेरिकी सेना ने होर्मुज स्ट्रेट के तट…
 18 March 2026
तेहरान: ईरान के सबसे ताकतवर शख्स अली लारीजानी की इजरायल के हवाई हमले में मौत हो गई है। ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल ने मंगलवार को इसकी पुष्टि कर दी…
 18 March 2026
तेल अवीव: इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने एक और वीडियो पोस्ट कर बताया है कि वह जिंदा हैं। नेतन्याहू का नया वीडियो ऐसे समय में आया है, जब इंटरनेट पर उनकी…
 18 March 2026
इस्लामाबाद: रूस ने पाकिस्तान को कच्चे तेल की खरीद का ऑफर दिया है। पाकिस्तान में रूस के राजदूत अल्बर्ट खोरेव ने बताया है कि हम पाकिस्तान को रियायती दर पर…
 18 March 2026
तेहरान: अमेरिका-इजरायल गठबंधन से चल रहे युद्ध में ईरान के शीर्ष राष्ट्रीय सुरक्षा अधिकारी अली लाराजीनी की मौत हो गई है। अली लारीजानी इस संघर्ष की शुरुआत से ही ईरान…
 18 March 2026
तेहरान: ईरान ने कहा है कि उसका होर्मुज स्ट्रेट जैसे अहम समुद्री मार्ग को पूरी तरह बंद करने का इरादा नहीं है। ईरान के उप विदेश मंत्री सईद खतीबजादा ने…
 18 March 2026
रियाद: सऊदी अरब अगर ईरान के खिलाफ लड़ाई में उतरा तो पाकिस्तान को मदद के लिए बुलाएगा। इतना ही नहीं पाकिस्तान के न्यूक्लियर अंब्रेला का भी सऊदी अरब इस्तेमाल करेगा।…
 17 March 2026
काबुल: अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में सोमवार देर रात किए गए पाकिस्तान के हवाई हमले में मरने वालों की संख्या 400 हो गई है। अफगानिस्तान सरकार के उप-सरकारी प्रवक्ता हमदुल्ला…
 17 March 2026
तेहरान: ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट से भारतीय जहाजों के निकलने पर नरमी बरतने के संकेत दिए हैं। ईरानी विदेश मंत्री के प्रवक्ता इस्माइल बघाई ने कहा है कि उनका इरादा…
Advt.