'पाकिस्तान से सैन्य मदद लेंगे, परमाणु बम की छतरी का करेंगे इस्तेमाल,' सऊदी व‍िशेषज्ञ ने ईरान को दी चेतावनी

Updated on 18-03-2026 12:50 PM
रियाद: सऊदी अरब अगर ईरान के खिलाफ लड़ाई में उतरा तो पाकिस्तान को मदद के लिए बुलाएगा। इतना ही नहीं पाकिस्तान के न्यूक्लियर अंब्रेला का भी सऊदी अरब इस्तेमाल करेगा। सऊदी अरब के राजनीतिक विश्लेषक सलमान अल अंसारी ने यह दावा किया है। उन्होंने ईरान को सऊदी अरब के खिलाफ हमले नहीं करने के लिए चेताया है। उनका यह बयान ईरान की ओर से सऊदी अरब में अमेरिकी सैन्य ठिकानों को निशाना बनाए जाने से जुड़े सवाल पर आया है।

सलमान अल-अंसारी से सीबीसी के एक इंटरव्यू में ईरान की ओर से सऊदी पर हुए हमलों को लेकर सवाल किया गया। इस पर उन्होंने कहा कि रियाद में इस मुद्दे पर बहुत नाराजगी है। सऊदी अरब ने अगर ईरान के साथ युद्ध में उतरने का फैसला लिया तो वह पाकिस्तान के साथ अपने द्विपक्षीय रक्षा समझौते को सक्रिय कर देगा। यानी पाकिस्तान को भी वह अपने साथ लड़ाई में शामिल करेगा।'

पाकिस्तान का न्यूक्लियर अंब्रेला

सलमान ने कहा, 'सऊदी अरब ने अभी तक संयम बरता है। सऊदी अरब के इस लड़ाई में शामिल होने का कोई एक स्पष्ट जवाब नहीं है। अगर ऐसा हुआ तो फिर ईरान निश्चित रूप से सबसे बड़ा नुकसान उठाएगा। सऊदी अरब अपने साथ पाकिस्तान को शामिल करेगा और उसके न्यूक्लियर अंब्रेला (परमाणु हथियार संपन्न देश की ओर से अपने गैर-परमाणु संपन्न सहयोगी को सुरक्षा) का भी इस्तेमाल करेगा।सलमान अल अंसारी ने कहा कि सऊदी अरब के ऊपर परमाणु सुरक्षा कवच (न्यूक्लियर अंब्रेला) मौजूद है। इसे निश्चित तौर पर ईरान को चेतावनी की तरह लेना चाहिए। ईरान ने इजरायल और अमेरिका के हमलों जवाब में सऊदी अरब में अमेरिका के ठिकानों पर मिसाइल और ड्रोन दागे हैं। इसको लेकर कई बार आक्रामक बातें की गई हैं। हालांकि अभी तक सऊदी ने अपनी प्रतिक्रिया सिर्फ बयानों तक समित रखी है।

सऊदी अरब-पाकिस्तान का रक्षा समझौता

पाकिस्तान और सऊदी अरब के बीच पिछले साल सितंबर में रक्षा समझौता हुआ है। इस स्ट्रेटेजिक म्यूचुअल डिफेंस एग्रीमेंट में दोनों देशों ने एक-दूसरे से वादा किया है कि किसी भी देश पर किसी भी हमले को दोनों के खिलाफ हमला माना जाएगा। यानी अगर सऊदी पर हमला होता है और वह जंग शुरू करता है तो पाकिस्तान भी उसकी ओर से लड़ेगा।
पाकिस्तान ने सऊदी अरब के साथ स्ट्रेटेजिक म्यूचुअल डिफेंस एग्रीमेंट के बावजूद अभी तक ईरान युद्ध के मसले पर संतुलित रुख दिखाया है। पाकिस्तान सरकार का कहना है कि उसे सऊदी के साथ इस समझौते का ख्याल है, ऐसे में उसने ईरान के साथ लगातार संपर्क साधा है। पाकिस्तान ने ईरान को सऊदी अरब पर हमले नहीं करने के लिए मनाने की कोशिश की है।

असीम मुनीर का सऊदी दौरा

पाकिस्तान के आर्मी प्रमुख असीम मुनीर ईरान युद्ध शुरू होने के बाद सऊदी अरब का दौरा कर चुके हैं। इस महीने के पहले हफ्ते में मुनीर ने सऊदी रक्षा मंत्री प्रिंस खालिद बिन सलमान से मुलाकात की थी। प्रिंस सलमान ने मुलाकात के बाद कहा था कि उनका मुनीर से मिलने का मकसद उन हमलों को रोकने के उपायों पर चर्चा करना था, जो क्षेत्र को अस्थिरता कर रहे हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 26 February 2026
काबुल: अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच बॉर्डर पर बार फिर झड़प हुई है। बुधवार को दोनों ओर से बॉर्डर पर फायरिंग हुई और ये देर शाम तक जारी है। अफगानिस्तान…
 26 February 2026
हवाना: क्यूबा ने कहा है कि अमेरिका में रजिस्टर्ड एक स्पीडबोट पर सवार होकर क्यूबा के पानी में घुसे चार लोगों की कोस्ट गार्ड के साथ फायरिंग में मौत हो गई।…
 26 February 2026
ओटावा: करीब दो साल तक मुश्किल में रहे भारत और कनाडा के रिश्ते अब नए ट्रैक पर आते दिखाई दे रहे हैं। कनाडा ने अपने रुख में बड़ा बदलाव दिखाते हुए…
 26 February 2026
इस्लामाबाद: संयुक्त अरब अमीरात का 2.5 अरब डॉलर का कर्ज पाकिस्तान के लिए बड़ी मुश्किल बन गया है। पाकिस्तान ने बुधवार को कहा है कि वह UAE के साथ कर्ज को…
 25 February 2026
तेल अवीव: भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय इजरायल दौरे पर जा रहे हैं, जहां दोनों देशों के अपने रणनीतिक संबंधों को नई ऊंचाई पर ले जाने की घोषणा करने…
 25 February 2026
तेल अवीव: भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वागत के लिए इजरायल पूरी तरह से तैयार दिख रहा है। प्रधानमंत्री की यात्रा से पहले एक खास कदम के तहत इजरायल की…
 25 February 2026
न्यूयॉर्क: भारत ने मंगलवार को संयुक्त राष्ट्र महासभा में एक रूस-यूक्रेन युद्ध पर अहम प्रस्ताव पर वोटिंग में हिस्सा नहीं लिया। प्रस्ताव में यूक्रेन में पूरी तरह और बिना शर्त युद्धविराम…
 25 February 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान और अफगान तालिबान के बीच एक बार फिर बड़े संघर्ष का खतरा मंडरा रहा है। पाकिस्तान ने अफगान तालिबान शासन पर बिना उकसावे के अफगानिस्तान बॉर्डर पर गोलीबारी करने…
 24 February 2026
तेल अवीव: भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे से पहले इजरायल की संसद में घमासान मचा हुआ है। इजरायल में विपक्षी पार्टियों ने कहा है कि वे नेसेट (इजरायल की…
Advt.