बांग्लादेश में 30 साल में सबसे भीषण बाढ़:अब तक 15 लोगों की मौत, 48 लाख प्रभावित

Updated on 24-08-2024 05:28 PM

बांग्लादेश के पूर्वी इलाके में 30 सालों में सबसे विनाशकारी बाढ़ आई है। इससे 12 जिले में करीब 48 लाख लोग प्रभावित हुए हैं। अब तक 15 लोगों की मौत हो चुकी है। बाढ़ में हजारों घर जलमग्न हो गए जिसकी वजह से कई परिवारों को दूसरे इलाके में शरण लेनी पड़ी है।

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने बांग्लादेश में आई बाढ़ को लेकर चिंता जाहिर की है और मदद की पेशकश की है। पाकिस्तानी पीएम ने शुक्रवार को बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के चीफ एडवाइजर मोहम्मद यूनुस को चिट्ठी लिखी।

शरीफ ने चिट्ठी में लिखा है, “पाकिस्तान बाढ़ से प्रभावित उन लोगों के साथ बहादुरी से खड़ा है जिन्होंने अपने करीबी लोग, घरों और रोजगार खो दिए हैं। हम बांग्लादेश को किसी भी प्रकार की सहायता देने के लिए तैयार हैं।”

भारत पर बिना चेतावनी दिए पानी छोड़ने का आरोप
इससे पहले अंतरिम सरकार के कुछ नेता समेत खालिदा जिया की बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) के नेताओं ने भी इस बाढ़ के लिए भारत को दोषी बताया था। शेख हसीना को सत्ता से हटाने वाले छात्रों के लीडर नाहिद इस्लाम ने आरोप लगाया कि भारत ने बिना चेतावनी पानी छोड़ दिया। अब नाहिद बांग्लादेश के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय में सलाहकार हैं।

BNP पार्टी के संयुक्त महासचिव रूहुल कबीर रिजवी ने आरोप लगाया कि भारत ने जानबूझकर त्रिपुरा में गोमती नदी पर बने डंबूर बांध का दरवाजा खोला,जिसकी वजह से इतनी भीषण बाढ़ आई। उन्होंने कहा कि भारत को बांग्लादेश के लोगों की परवाह नहीं है।

सोशल मीडिया पर भी भारत विरोधी लहर
सोशल मीडिया पर भी भारत के खिलाफ बड़े पैमाने पर प्रोपेगेंडा फैलाया जा रहा है। बांध के पुराने वीडियो को यह कहकर शेयर किया जा रहा है कि भारत ने पानी छोड़कर बांग्लादेश में बाढ़ ला दी है। कई ऐसे पोस्ट वायरल हैं जिनमें दावा किया गया है कि भारत ने जानबूझकर बांग्लादेश में पानी छोड़ा, क्योंकि वह शेख हसीना के हटने से नाराज है।

भारत बोला- ज्यादा बारिश की वजह से बाढ़ आई
इसके बाद भारतीय विदेश मंत्रालय ने गुरुवार को बयान जारी कर कहा है कि बांग्लादेश में आई बाढ़ के लिए भारत जिम्मेदार नहीं है। विदेश मंत्रालय ने कहा, "बांग्लादेश में यह अफवाह है कि बाढ़ की वजह त्रिपुरा में डंबूर बांध का दरवाजा खोलना है। यह सच नहीं है।”

मंत्रालय ने कहा कि भारत और बांग्लादेश से होकर बहने वाली गोमती नदी के आस-पास के इलाके में इस साल की सबसे ज्यादा बारिश हुई है। इस वजह से दोनों तरफ समस्या हुई है। दोनों देशों के बीच मौजूद नदियों में आने वाली बाढ़ एक साझा समस्या है, जिससे दोनों देशों के लोगों को जूझना पड़ता है। इससे निपटने के लिए दोनों देशों के सहयोग की जरूरत है।

मंत्रालय ने यह भी कहा कि डंबूर बांध बांग्लादेश की सीमा से 120 किलोमीटर से अधिक दूर है। यह कम ऊंचाई (करीब 30 मीटर) का बांध है, जो बिजली पैदा करता है और वह बिजली ग्रिड में जाती है। इससे बांग्लादेश को भी त्रिपुरा से 40 मेगावाट बिजली मिलती है।

त्रिपुरा में 31 साल बाद हुई इतनी बारिश
BBC के मुताबिक बाढ़ से त्रिपुरा में अगस्त महीने के दौरान अब तक सामान्य से 151% ज्यादा बारिश हो चुकी है। यहां चार दिनों से लगातार बारिश हो रही है। इस वजह से आई बाढ़ से 17 लाख से ज्यादा लोग इससे प्रभावित हुए हैं।

त्रिपुरा के मंत्री रतन लाल नाथ के मुताबिक गोमती जिले में इस महीने 656.6 मिमी बारिश हुई है। यह सामान्य बारिश के मुकाबले 234% ज्यादा है। साल 1993 में 21 अगस्त को एक दिन में सबसे ज्यादा 247 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई थी। इस साल 20 अगस्त को 1 दिन में 375.8 मिमी बारिश हुई। 31 साल का रिकॉर्ड टूट गया।

मंत्री नाथ ने कहा कि डंबूर बांध के गेट खोलने के मुद्दे पर जो भी लिखा-कहा जा रहा है वह अफवाह है। इस बांध को इस प्रकार डिजाइन किया गया है कि एक निश्चित सीमा से अधिक पानी होने पर वह खुद ही निकलने लगता है। बांध का कोई गेट नहीं खोला गया है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 March 2026
वॉशिंगटन/तेहरान: अमेरिका ने होर्मुज स्ट्रेट को जहाजों की आवाजाही के लिए सुनिश्चित करने के लिए मिशन स्टार्ट कर दिया है। कुछ घंटे पहले ही अमेरिकी सेना ने होर्मुज स्ट्रेट के तट…
 18 March 2026
तेहरान: ईरान के सबसे ताकतवर शख्स अली लारीजानी की इजरायल के हवाई हमले में मौत हो गई है। ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल ने मंगलवार को इसकी पुष्टि कर दी…
 18 March 2026
तेल अवीव: इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने एक और वीडियो पोस्ट कर बताया है कि वह जिंदा हैं। नेतन्याहू का नया वीडियो ऐसे समय में आया है, जब इंटरनेट पर उनकी…
 18 March 2026
इस्लामाबाद: रूस ने पाकिस्तान को कच्चे तेल की खरीद का ऑफर दिया है। पाकिस्तान में रूस के राजदूत अल्बर्ट खोरेव ने बताया है कि हम पाकिस्तान को रियायती दर पर…
 18 March 2026
तेहरान: अमेरिका-इजरायल गठबंधन से चल रहे युद्ध में ईरान के शीर्ष राष्ट्रीय सुरक्षा अधिकारी अली लाराजीनी की मौत हो गई है। अली लारीजानी इस संघर्ष की शुरुआत से ही ईरान…
 18 March 2026
तेहरान: ईरान ने कहा है कि उसका होर्मुज स्ट्रेट जैसे अहम समुद्री मार्ग को पूरी तरह बंद करने का इरादा नहीं है। ईरान के उप विदेश मंत्री सईद खतीबजादा ने…
 18 March 2026
रियाद: सऊदी अरब अगर ईरान के खिलाफ लड़ाई में उतरा तो पाकिस्तान को मदद के लिए बुलाएगा। इतना ही नहीं पाकिस्तान के न्यूक्लियर अंब्रेला का भी सऊदी अरब इस्तेमाल करेगा।…
 17 March 2026
काबुल: अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में सोमवार देर रात किए गए पाकिस्तान के हवाई हमले में मरने वालों की संख्या 400 हो गई है। अफगानिस्तान सरकार के उप-सरकारी प्रवक्ता हमदुल्ला…
 17 March 2026
तेहरान: ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट से भारतीय जहाजों के निकलने पर नरमी बरतने के संकेत दिए हैं। ईरानी विदेश मंत्री के प्रवक्ता इस्माइल बघाई ने कहा है कि उनका इरादा…
Advt.