बेमेतरा में 19 को मनाया जायेगा विश्व सिकल सेल दिवस, कलेक्टर ने ली बैठक

Updated on 17-06-2024 04:47 PM

बेमेतरा। भारत सरकार द्वारा 1 जुलाई 2023 को सिकल सेल एनिमिया उन्मूलन मिशन प्रारंभ किया गया है। जिसके अंतर्गत 2023-2026 तक 0-40 वर्ष आयु वर्ग के सभी व्यक्तियों की सिकल सेल स्कीनिंग कर पोर्टल में एंट्री की जा रही है। इसी क्रम में केंद्र सरकार द्वारा राज्य में 19 जून को "विश्व सिकल सेल दिवस" मनाये जाने के दिशा निर्देश जारी किये गए हैं। इसी परिपेक्ष्य में कलेक्टर रणबीर शर्मा के निर्देशानुसार जिले में 19 जून को "विश्व सिकल सेल दिवस" मनाये जाने निर्देशित किया हैं।

कलेक्टर शर्मा ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास तथा जिले के अन्य संबंधित अधिकारियों एवं अमले के समन्वय से स्वास्थ्य विभाग द्वारा सिकल से रोग के संबंध में जनजागरूकता सिकल सेल वाहक तथा रोगियों को प्रेरित किये जाने हेतु, सिकल सेल संबंधित शीघ्र प्रारंभिक जांच आदि कार्यक्रम का आयोजन करने के निर्देश दिए हैं। विश्व सिकल सेल दिवस पर जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों, उप स्वास्थ्य केन्द्रों, ग्राम पंचायतों तथा एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों, विभागीय छात्रावास आश्रमों तथा अन्य आवासीय विद्यालयों में सिकल सेल स्क्रीनिंग एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया जायेगा और जेनेटिक कार्ड का वितरण कराया जायेगा।

बता दें की राज्य के 33 जिलों के लक्षित 1,77,69,535 सिकल सेल स्क्रीनिंग के विरूद्ध कुल 1,11,06,561 स्क्रीनिंग की गई है। जिसमें 1,06,24,245 स्क्रीनिंग निगेटिव पाई गई है। स्क्रीनिंग में 2,90,663 वाहक पाये गये हैं तथा 22,672 बीमारी प्राप्त हुई है। इस प्रकार राज्य में स्क्रीनिंग का कुल प्रतिशत 63 है। 1,68,981 स्क्रीनिंग, कन्फर्मेशन की प्रक्रिया में है। 75,79,257 सिकल सेल जेनेटिक कार्ड वितरित किये गये हैं। कार्ड वितरण का प्रतिशत 63 है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 March 2026
एक तरफ थलपति विजय के पत्नी संगीता सोरनलिंगम संग तलाक की खबरें हैं, तो दूसरी ओर एक्ट्रेस तृषा कृष्णन संग के साथ अफेयर की खबरें हैं। ये खबरें तब और…
 07 March 2026
हाल ही अनुराग डोभाल ने एक वीडियो पोस्ट पर मम्मी-पापा और भाई पर टॉर्चर करने के आरोप लगाए थे और कहा था कि अगर उन्हें कुछ भी होता है तो…
 07 March 2026
दिग्गज स्क्रीनराइटर और सलमान खान के पिता सलीम खान पिछले 19 दिन से अस्पताल में भर्ती हैं। रोजाना ही लोग उनसे मिलने अस्पताल के चक्कर काट रहे हैं। घर-परिवार के…
 07 March 2026
मशहूर प्लेबैक सिंगर कुमार सानू और उनकी एक्स-वाइफ रीता भट्टाचार्य के बीच विवाद खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहा है। कुछ महीने पहले कुमार सानू ने रीता भट्टाचार्य…
 07 March 2026
'धुरंधर 2' की दस्‍तक से पहले बॉक्‍स ऑफिस पर सुस्‍ती का मौसम छा गया है। यह तूफान के आने से पहले की आहट जैसा है। रणवीर सिंह की फिल्‍म जहां…
 07 March 2026
नवी मुंबई: महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर की शादी 5 मार्च को हुई। मुंबई में धूमधाम से उनकी शादी का कार्यक्रम आयोजित किया गया। तीन मार्च से प्री…
 07 March 2026
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल मुकाबले में भारत की भिड़ंत 8 मार्च को न्यूजीलैंड से होगी। यह मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। दो बार…
 07 March 2026
लंडन: बैडमिंटन के प्रतिष्ठित टूर्नामेंट ऑल इंग्लैंड ओपन 2026 में भारत के स्टार शटलर लक्ष्य सेन ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखा है। पुरुष एकल के क्वार्टर फाइनल में लक्ष्य ने…
 07 March 2026
अहमदाबाद: भारतीय क्रिकेट टीम को टी20 विश्व कप 2026 का फाइनल न्यूजीलैंड के खिलाफ रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेलना है। टीम इंडिया लगभग 5 साल बाद टी20…
Advt.