चीन के साथ रखेंगे संबंध, लेकिन... श्रीलंका के राष्ट्रपति का चुनाव से पहले बड़ा बयान, भारत की सुरक्षा को लेकर क्या कहा?

Updated on 20-09-2024 02:30 PM

कोलंबो: श्रीलंका के राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे का कहना है कि दक्षिण एशिया और हिंद प्रशांत क्षेत्र कठिन समय से गुजर रहा है। चीन को लेकर उन्होंने कहा कि श्रीलंका-चीन के संबंध अच्छे रहे हैं और आगे भी रहेंगे। एक इंटरव्यू में उन्होंने यह बयान दिया। उनका बयान ऐसे समय में आया है जब 21 सितंबर को श्रीलंका में राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव होना है। राष्ट्रपति विक्रमसिंघे ने पद ऐसे समय में संभाला था, जब श्रीलंका अपने सबसे खराब आर्थिक संकट से जूझ रहा था। उनकी सरकार अर्थव्यवस्था को फिर से पटरी पर लाने में कामयाब रही। श्रीलंका में कई महीनों तक भोजन, ईंधन और दवा की कमी देखी गई। विक्रमसिंघे अपने इन्हीं कामों को लेकर फिर से जनादेश की मांग कर रहे हैं।


श्रीलंका ने 2022 में अपने सबसे खराब आर्थिक संकट को देखा था। पूरे देश में प्रदर्शन देखे गए थे। स्थिति ऐसी हो गई थी कि भीड़ राष्ट्रपति के महल में घुस गई। तत्कालीन राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे को देश छोड़कर भागना पड़ा। भारत इस दौरान श्रीलंका की मदद को आगे आया। एनडीटीवी के साथ इंटरव्यू में उन्होंने कहा, 'आर्थिक संबंधों को गहरा करना हमारी प्राथमिकता है। खासकर बुनियादी ढांचा परियोजनाओं में। दोनों देशों के हजारों वर्षों से सांस्कृतिक और आर्थिक संबंध हैं।'


भारत विरोधी बयानों पर क्या बोले


उनके विरोधियों ने भारत विरोधी बयान दिए हैं। इसे लेकर उन्होंने कहा, 'कुछ समूह होंगे जो भारत विरोधी टिप्पणी करेंगे। इसे रोका नहीं जा सकता। लेकिन उद्देश्य इसे कम करना है। जहां तक भारत-श्रीलंका की दोस्ती का सवाल है तो यह दोनों देशों के लोगों पर है और वह पहले ही निर्णय ले चुके हैं।' चीन को लेकर उन्होंने कहा, 'हमारे चीन से अच्छे संबंध हैं और हम इसे जारी रखेंगे।


चीन पर क्या कहा?


इसके आगे उन्होंने जोर देते हुए कहा कि चीन के साथ संबंध में यह भी देखेंगे कि भारत की सुरक्षा प्रभावित न हो। उन्होंने कहा, 'श्रीलंका चीन के साथ कान करता रहेगा। लेकिन हम भारत के हितों को ध्यान में रखते हुए अपनी शर्तों पर काम करेंगे। आखिरकार हम भारत से सिर्फ 32 किमी की दूरी पर हैं' चीन को एक लीडिंग ग्लोबल पावर कहते हुए विक्रमसिंघे ने कहा, 'चीन का हिंद महासागर क्षेत्र में प्रभाव बढ़ने जा रहा है। क्योंकि वह पहले से ही कई देशों के साथ काम कर रहा है।'


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 March 2026
वॉशिंगटन/तेहरान: अमेरिका ने होर्मुज स्ट्रेट को जहाजों की आवाजाही के लिए सुनिश्चित करने के लिए मिशन स्टार्ट कर दिया है। कुछ घंटे पहले ही अमेरिकी सेना ने होर्मुज स्ट्रेट के तट…
 18 March 2026
तेहरान: ईरान के सबसे ताकतवर शख्स अली लारीजानी की इजरायल के हवाई हमले में मौत हो गई है। ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल ने मंगलवार को इसकी पुष्टि कर दी…
 18 March 2026
तेल अवीव: इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने एक और वीडियो पोस्ट कर बताया है कि वह जिंदा हैं। नेतन्याहू का नया वीडियो ऐसे समय में आया है, जब इंटरनेट पर उनकी…
 18 March 2026
इस्लामाबाद: रूस ने पाकिस्तान को कच्चे तेल की खरीद का ऑफर दिया है। पाकिस्तान में रूस के राजदूत अल्बर्ट खोरेव ने बताया है कि हम पाकिस्तान को रियायती दर पर…
 18 March 2026
तेहरान: अमेरिका-इजरायल गठबंधन से चल रहे युद्ध में ईरान के शीर्ष राष्ट्रीय सुरक्षा अधिकारी अली लाराजीनी की मौत हो गई है। अली लारीजानी इस संघर्ष की शुरुआत से ही ईरान…
 18 March 2026
तेहरान: ईरान ने कहा है कि उसका होर्मुज स्ट्रेट जैसे अहम समुद्री मार्ग को पूरी तरह बंद करने का इरादा नहीं है। ईरान के उप विदेश मंत्री सईद खतीबजादा ने…
 18 March 2026
रियाद: सऊदी अरब अगर ईरान के खिलाफ लड़ाई में उतरा तो पाकिस्तान को मदद के लिए बुलाएगा। इतना ही नहीं पाकिस्तान के न्यूक्लियर अंब्रेला का भी सऊदी अरब इस्तेमाल करेगा।…
 17 March 2026
काबुल: अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में सोमवार देर रात किए गए पाकिस्तान के हवाई हमले में मरने वालों की संख्या 400 हो गई है। अफगानिस्तान सरकार के उप-सरकारी प्रवक्ता हमदुल्ला…
 17 March 2026
तेहरान: ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट से भारतीय जहाजों के निकलने पर नरमी बरतने के संकेत दिए हैं। ईरानी विदेश मंत्री के प्रवक्ता इस्माइल बघाई ने कहा है कि उनका इरादा…
Advt.