श्रेयस अय्यर के साथ ऐसा अन्याय क्यों? अजित आगरकर की बातें सुन आपको भी आ जाएगा गुस्सा!

Updated on 19-08-2025 04:46 PM
मुंबई: एशिया कप 2025 के लिए आज भारतीय टी20 टीम की घोषणा कर दी गई है। टीम की कमान सूर्यकुमार यादव के हाथों में है, लेकिन इस टीम से श्रेयस अय्यर का नाम गायब है, जिसने सभी को हैरान कर दिया है। हाल के समय में अय्यर का प्रदर्शन शानदार रहा है, लेकिन इसके बावजूद उन्हें टीम में जगह नहीं मिली है। इस फैसले पर बीसीसीआई और चयन समिति पर सवाल उठ रहे हैं।

अय्यर का शानदार प्रदर्शन नजरअंदाज

श्रेयस अय्यर ने हाल ही में हुए टूर्नामेंट्स और आईपीएल 2025 में शानदार प्रदर्शन किया है। आईपीएल में उन्होंने 604 रन बनाए, जिसमें उनका औसत 50.33 और स्ट्राइक रेट 175.07 रहा। इसके अलावा, वह दुबई में हुई चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भारतीय टीम की ओर से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज थे, जहां उन्होंने 243 रन बनाए, लेकिन फिर भी उन्हें एशिया कप के लिए इग्नोर कर दिया गया। जब कि एशिया कप भी यूएई में खेला जाना है।
अय्यर ने सिर्फ आईपीएल और चैंपियंस ट्रॉफी में ही नहीं, बल्कि घरेलू क्रिकेट में भी बेहतरीन प्रदर्शन किया है। रणजी ट्रॉफी में उन्होंने 480 रन (औसत 68.6), सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में 345 रन (औसत 49.3) और विजय हजारे ट्रॉफी में 325 रन (औसत 325) बनाए हैं। T20 फॉर्मेट में अय्यर ने 1300 रन बनाए हैं, इसके अलावा उनका औसत 46.4 और का स्ट्राइक रेट 169.5 का रहा है, जो उनकी कंसिस्टेंसी और काबिलियत को दर्शाता है

अजित आगरकर का अजीबोगरीब बयान

जब चयन समिति के प्रमुख अजित आगरकर से अय्यर को बाहर करने के बारे में पूछा गया, तो उनका जवाब काफी चौंकाने वाला था। आगरकर ने कहा, 'श्रेयस अय्यर के संबंध में, वह किसकी जगह लेते? यह उनकी गलती नहीं है, न ही हमारी।' यह बयान उन फैंस के लिए निराशाजनक है जो अय्यर को टीम में देखना चाहते थे। आगरकर के इस बयान से यह साफ होता है कि टीम में जगह की कमी थी, लेकिन एक खिलाड़ी जो इतने शानदार फॉर्म में है और कप्तान के रूप में भी बेहतरीन प्रदर्शन कर चुका है, उसे बाहर रखना कई सवाल खड़े करता है। क्या फॉर्म की बजाय जगह को प्राथमिकता देना सही है?


एशिया कप में अय्यर की गैरमौजूदगी निश्चित तौर पर टीम को खलेगी, खासकर जब टूर्नामेंट यूएई में खेला जा रहा है, जहां उनका पिछला प्रदर्शन बेहतरीन रहा है। इस फैसले ने न केवल फैंस को निराश किया है, बल्कि यह भी संकेत देता है कि चयन प्रक्रिया में कुछ कमियां हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 April 2026
भारतीय सिनेमा की दिग्गज एक्ट्रेस और 'लाडली ऑफ द सेंचुरी' कही जाने वालीं जोहरा सहगल की 27 अप्रैल को 114वीं बर्थ एनिवर्सरी है। वह इस कदर जिंदादिल इंसान थीं कि…
 27 April 2026
रियलिटी शो 'बैटलग्राउंड सीजन 2' पिछले कुछ दिनों से निक्की तंबोली और अभिषेक मल्हन के कारण चर्चा में है। निक्की ने हाल ही शो में बतौर मेंटॉर एंट्री की और…
 27 April 2026
भोजपुरी फिल्म स्टार और सिंगर खेसारी लाल यादव एक के बाद एक गाने रिलीज कर रहे हैं और 'ट्रे़ंडिंग स्टार' बने हुए हैं। कुछ दिन पहले ही उन्होंने आकांक्षा पुरी…
 27 April 2026
कानून, अपराध और अराजकता की दुनिया एक बार फिर से जीवंत होने के लिए तैयार है, क्योंकि रणदीप हुड्डा की 'इंस्पेक्टर अविनाश' का दूसरा सीजन जल्द ही जियोहॉटस्टार पर प्रीमियर…
 27 April 2026
नई दिल्ली: लखनऊ सुपर जायंट्स ने निकोलस पूरन को केकेआर के खिलाफ मैच के सुपर ओवर में बैटिंग के लिए भेजा। उन्होंने सुपर ओवर की पहली गेंद का सामना किया और…
 27 April 2026
लखनऊ: इकाना क्रिकेट स्टेडियम में आईपीएल 2026 का सबसे रोमांचक मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स और कोलकाता नाइटराइडर्स के बीच खेला गया। इस मैच में सुपर ओवर भी हुआ, जो केकेआर ने…
 27 April 2026
नई दिल्ली: लखनऊ सुपर जायंट्स और कोलकाता नाइटराइडर्स के बीच आईपीएल 2026 का 38वां मैच इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। बीते रविवार को खेले गए इस मुकाबले में रोमांच की…
 27 April 2026
नई दिल्ली: ईपीएल 2026 का 38वां मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) और कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के बीच खेला जा रहा है। इस मुकाबले में केकेआर के बल्लेबाज अंगकृष रघुवंशी को…
 27 April 2026
रायपुर। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के प्रभावी क्रियान्वयन से जशपुर जिले की महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल रहा है। प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के…
Advt.