आखिर क्यों नोएडा की DM मेधा रूपम हुईं आग बबूला? 143 कर्मचारियों पर कार्रवाई के निर्देश, अन्य अधिकारियों में खलबली

Updated on 07-11-2025 12:26 PM
नोएडा: यूपी के नोएडा में चुनाव से जुड़े अत्यंत महत्वपूर्ण कार्यों में कर्मचारियों की तरफ से लगातार गंभीर अवहेलना की जा रही है। एक दिन पहले ही डीएम मेधा रूपम ने 143 कर्मचारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के सख्त निर्देश दिए थे। इसके बावजूद कर्मचारियों के लापरवाह रवैये में कोई सुधार नहीं हुआ। काम के प्रति उनकी उदासीनता के साथ-साथ समीक्षा बैठक में भी उनकी उपस्थिति नहीं रही। इस पर डीएम ने गहरा असंतोष व्यक्त किया है और 120 कर्मचारियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई करने के आदेश दे दिए हैं।

दरअसल, विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत डीएम की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। डीएम ने बताया कि निर्वाचन कार्य अत्यंत महत्वपूर्ण और समयबद्ध होता है। इसलिए सभी अधिकारी गणना प्रपत्रों के वितरण और प्राप्ति को तय समय सीमा के भीतर पूरा करें। उन्होंने साफ-साफ चेतावनी दी कि किसी भी प्रकार की लापरवाही, ढील या देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इसके साथ ही कहा कि अगर कोई अधिकारी अपना काम ठीक से नहीं करेगा, तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।


कार्रवाई करने के आदेश

बैठक में जिलाधिकारी ने विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्य में लापरवाही बरतने वाले 93 बूथ लेवल अधिकारियों और 27 अनुपस्थित सुपरवाइजरों के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई करने के आदेश दिए। बैठक में अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) तथा उप जिला निर्वाचन अधिकारी अतुल कुमार ने पावर प्रजेंटेशन के माध्यम से सुपरवाइजरों को प्रशिक्षण दिया, ताकि वे निर्वाचन कार्यों को अधिक दक्षता और सटीकता के साथ पूरा कर सकें।

शुद्धता बनाए रखने के आदेश

बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि निर्वाचन कार्य अत्यंत महत्वपूर्ण और समयबद्ध प्रक्रिया है। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि गणना प्रपत्रों के वितरण और प्राप्ति का कार्य निर्धारित अवधि में हर स्थिति में पूर्ण किया जाए। साथ ही स्पष्ट चेतावनी दी कि किसी भी प्रकार की लापरवाही, शिथिलता या विलंब को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जिलाधिकारी मेधा रूपम ने निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का अक्षरशः पालन करते हुए पारदर्शिता और शुद्धता बनाए रखने पर बल दिया।

इतने लोग रहे मौजूद

डीएम ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिया कि पुनरीक्षण कार्यक्रम की दैनिक समीक्षा अनिवार्य रूप से की जाए, ताकि प्रगति की सतत निगरानी सुनिश्चित हो सके। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी सदर आशुतोष गुप्ता, उप जिलाधिकारी दादरी अनुज नेहरा, उप जिलाधिकारी जेवर अभय कुमार सिंह, संबंधित सुपरवाइजर और निर्वाचन विभाग के कर्मचारी उपस्थित रहे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 March 2026
लखनऊ: यूपी के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ पांच मार्च को कानपुर के दौरे पर थे। वह वहां जिस हेलिकॉप्‍टर से गए थे, वह चर्चा का विषय बन चुका है। दरअसल, यूपी सरकार…
 09 March 2026
मुजफ्फरपुर: मुजफ्फरपुर जिले में अपराधियों का दुस्साहस थमने का नाम नहीं ले रहा है। रामपुर हरि थाना क्षेत्र के कोयली भराव गांव में बीती रात पोल्ट्री फार्म व्यवसायी रणधीर कुमार की…
 09 March 2026
भिंड: मध्य प्रदेश के भिंड जिले में खून के बदले खून की एक ऐसी वारदात सामने आई है, जिसने सबको झकझोर दिया है। ऊमरी थाना क्षेत्र के विलाव गांव में होली…
 09 March 2026
बेंगलुरु: कर्नाटक सीआईडी ने हाईकोर्ट से बेंगलुरु की धोखाधड़ी करने वाली एक महिला को कस्टडी में रखकर जांच करने की मांग की है। कर्नाटक हाईकोर्ट ने महिला को अप्रैल 2025 में…
 09 March 2026
जयपुर: राजस्थान के लाखों बुजुर्गों, विधवाओं और दिव्यांगों के लिए सरकार ने खुशियों का पिटारा खोल दिया है। सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत मिलने वाली मासिक सहायता राशि में एक…
 07 March 2026
मेरठ: उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के मवाना इलाके में महिला की लाश मिलने की घटना के बाद सनसनी मच गई थी। अब इस मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। दरअसल,…
 07 March 2026
पटना: बिहार में शनिवार को फिर से सियासी हलचल तेज हो गई है। सीएम नीतीश कुमार राज्यपाल से मिलने राजभवन पहुंचे हैं। हालांकि सीएम हाउस एक अणे मार्ग और राजभवन के…
 07 March 2026
सागर: रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व के घने जंगलों में बीते दिनों मिली विकास सिंह राजपूत की लाश ने पुलिस की नींद उड़ा दी थी। शरीर पर चाकुओं के अनगिनत वार चिल्ला-चिल्ला…
 07 March 2026
नई दिल्ली, भारत को रूस से तेल खरीदने के लिए अमेरिका की ओर से जो 30 दिनों की छूट का एलान किया है, उसपर सियासी घमासान शुरू हो गया है।कांग्रेस पार्टी…
Advt.