अगरबत्ती फैक्ट्री वाली प्रेमिका ने ही ले ली विकास की जान, नए प्रेमी से कहा- 'शादी की जिद कर रहा है, इसे निपटा दो'

Updated on 07-03-2026 12:14 PM
सागर: रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व के घने जंगलों में बीते दिनों मिली विकास सिंह राजपूत की लाश ने पुलिस की नींद उड़ा दी थी। शरीर पर चाकुओं के अनगिनत वार चिल्ला-चिल्ला कर कह रहे थे कि यह कोई हादसा नहीं, बल्कि बेरहमी से किया गया कत्ल है। सागर पुलिस ने महज कुछ ही घंटों में अंधे कत्ल की इस गुत्थी को सुलझाते हुए मृतक की पूर्व प्रेमिका मेघा, उसके नए प्रेमी अजय और एक अन्य साथी को गिरफ्तार कर लिया है।

अगरबत्ती फैक्ट्री से दमोह पोस्ट ऑफिस तक की कहानी

इस खूनी खेल की शुरुआत एक अगरबत्ती फैक्ट्री से हुई थी। विकास और मेघा यहां साथ काम करते थे और यहीं से दोनों का प्रेम संबंध शुरू हुआ। वक्त बदला और मेघा की नौकरी दमोह जिले के पोस्ट ऑफिस में लग गई। दमोह में मेघा की मुलाकात जैसीनगर निवासी अजय यादव से हुई और दोनों करीब आ गए। नए रिश्ते की शुरुआत होते ही मेघा ने विकास से किनारा करना शुरू कर दिया, जो इस विवाद की असली जड़ बना।

होली के दिन शादी का प्रस्ताव बना मौत का वारंट

बताया जा रहा है कि विकास इस अलगाव को स्वीकार नहीं कर पा रहा था। होली के दिन विकास ने मेघा को फोन कर शादी का दबाव बनाया और कहा कि वह उसे लेने आ रहा है। यह बात मेघा ने अपने नए प्रेमी अजय को बता दी। अजय ने अपने एक दोस्त के साथ मिलकर विकास को रास्ते से हटाने का प्लान तैयार किया।

सूनसान जंगल और चाकुओं का वार

साजिश के तहत विकास को रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व के पास बुलाया गया। जैसे ही विकास वहां पहुंचा, अजय और उसके साथी ने उस पर चाकुओं से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हत्या के बाद आरोपी विकास का मोबाइल दूर फेंककर फरार हो गए, ताकि पुलिस उन तक न पहुंच सके। लेकिन तकनीकी साक्ष्यों ने पुलिस को कातिलों के गिरेबान तक पहुंचा दिया।

क्यों उलझा था मामला?

शुरुआत में पुलिस के पास कोई सुराग नहीं था। जंगल में सिर्फ एक मोटरसाइकिल और क्षत-विक्षत लाश मिली थी। पुलिस को लगा था कि यह आपसी रंजिश का मामला हो सकता है, लेकिन जब विकास के फोन रिकॉर्ड खंगाले गए, तो आखिरी कुछ कॉल मेघा के नंबर पर मिले। यहीं से शक की सुई मेघा पर घूमी और जब अजय की लोकेशन भी उसी समय जंगल में पाई गई, तो पूरा मामला शीशे की तरह साफ हो गया।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 26 February 2026
लुधियाना: लुधियाना की एक प्राइवेट यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर ने मंगलवार को इस्तीफा दे दिया है। उन पर आरोप था कि उन्होंने रमजान के खाने के इंतजाम को लेकर बहस के…
 26 February 2026
गाजियाबाद: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में हाउस टैक्स की बढ़ी हुई दरों को लेकर चल रहा कानूनी विवाद आखिरकार समाप्त हो गया। इलाहाबाद हाई कोर्ट ने नगर निगम द्वारा टैक्स वृद्धि…
 26 February 2026
शिमला, दिल्ली में AI समिट में अर्धनग्न होकर प्रदर्शन करने के आरोप में 3 यूथ कांग्रेस नेताओं की गिरफ्तारी को लेकर बुधवार को हिमाचल और दिल्ली पुलिस में टकराव हो गया।…
 26 February 2026
नई दिल्ली, पीएम नरेंद्र मोदी के इंस्टाग्राम पर 100 मिलियन, यानी 10 करोड़ फॉलोअर्स हो गए हैं। इस प्लेटफॉर्म पर यह उपलब्धि हासिल करने वाले वे दुनिया के पहले लीडर और…
 25 February 2026
अलीगढ़: भारतीय क्रिकेट टीम के ताबड़तोड़ बल्‍लेबाज रिंकू सिंह के पिता खानचंद सिंह की अचानक तबीयत गंभीर हो गई है। उनको लिवर का चौथे स्‍टेज का कैंसर है। वह ग्रेटर नोएडा…
 25 February 2026
कोलकाता: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई वाली केंद्र सरकार ने पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों से पहले तटीय राज्य केरल का नाम केरलम करने को मंजूरी प्रदान कर दी है। केंद्रीय…
 25 February 2026
नई दिल्ली/भोपाल/देहरादून/शिमला, उत्तराखंड के पिथौरागढ़ के पंचाचूली समेत कई क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी हुई। यहां ऊंचाई वाले इलाकों में तीन दिन से बर्फबारी जारी है। मौसम विभाग के मुताबिक, 27 और…
 25 February 2026
एविएशन पर नजर रखने वाली संस्था DGCA ने नॉन-शेड्यूल्ड ऑपरेटर (चार्टेड प्लेन, एयर एंबुलेंस) के लिए नियम सख्त कर दिए हैं। अब ऑपरेटर्स को अपनी वेबसाइट पर प्लेन की मेंटेनेंस…
 24 February 2026
गाजियाबाद: उत्तर प्रदेश में गाजियाबाद के ट्रांस हिंडन क्षेत्र में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक ट्यूशन टीचर पर 10वीं कक्षा की छात्रा से डिजिटल रेप का आरोप…
Advt.