'पप्पू यादव की पत्नी भी राजनीति में है, उनसे पूछें' पूर्णिया सांसद के कमरे वाले बयान पर बोले अनंत सिंह
Updated on
22-04-2026 02:39 PM
पटना: पूर्णिया से निर्दलीय सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव महिलाओं को लेकर दिए गए आपत्तिजनक बयान पर विवादों में घिर गए हैं। पप्पू यादव के बयान को जेडीयू हमलावर हो गई है। जेडीयू विधायक अनंत सिंह ने कहा कि 'पप्पू यादव पहले अपनी पत्नी से पूछें, वो भी राजनीति में है।' उन्होंने कहा कि 'पप्पू यादव दूसरे महिलाओं के बारे में बोल रहे हैं, पहले वो अपने पत्नी से पूछ लें। ये कोई तरीका है। सिर्फ चर्चा में रहने के लिए ऐसा बयान देते हैं।' जेडीयू ने पप्प यादव पर कार्रवाई करने की मांग की है।
पप्पू यादव पर उचित कार्रवाई होनी चाहिए: नीरज कुमार
JDU नेता नीरज कुमार ने कहा कि पप्पू यादव ने जो शब्द इस्तेमाल किए हैं, वो कोई अपने घर में भी इस्तेमाल नहीं कर सकता है। उन्होंने कहा कि, 'हमारा पक्का मानना है कि उनके खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई जरूर होनी चाहिए। पप्पू यादव पर 70-71 आपराधिक मामले दर्ज हैं। फिर भी, अब वह यहां महिलाओं के आचरण पर उपदेश दे रहे हैं। ठीक इसी वजह से मैं सोचता हूं कि क्या वह महिला आयोग के नोटिस के जवाब में सिर्फ नाटक कर रहा है, या वह सचमुच बीमार है?'
महिला आयोग ने पप्पू यादव को भेजा नोटिस
राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) की प्रमुख विजया राहटकर ने सांसद के बयान को 'संकीर्ण और भेदभावपूर्ण मानसिकता' का प्रतीक बताया है। उन्होंने कहा कि यह बयान संविधान की मूल भावना के खिलाफ है, जो महिलाओं को बराबरी का हक देती है। बिहार राज्य महिला आयोग ने भी इस मामले का स्वतः संज्ञान लिया है। आयोग ने पप्पू यादव से इस अपमानजनक टिप्पणी के लिए सार्वजनिक रूप से बिना शर्त माफी मांगने को कहा है।
क्या था पप्पू यादव का विवादित बयान?
दरअसल, एक कार्यक्रम के दौरान पप्पू यादव ने कहा था, 'बिना नेता के रूम (कमरे) के बगैर 90 प्रतिशत महिलाएं राजनीति कर ही नहीं सकतीं। हर दिन नेताओं का सीसीटीवी फुटेज आता है। औरत को नोचने की एक संस्कृति बन गई है। स्कूल, कॉलेज से लेकर ऑफिस तक हर जगह बेटियों का शोषण हो रहा है।'
बयान के बाद बिगड़ गई थी पप्प यादव की तबीयत
विवादों के बीच खबर आई कि मालदा में कांग्रेस प्रत्याशी के लिए चुनाव प्रचार के दौरान पप्पू यादव की तबीयत बिगड़ गई। चिलचिलाती धूप के कारण उन्हें डिहाइड्रेशन की शिकायत हुई, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। हालांकि, प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। वो पूर्णिया के लिए रवाना हो गए थे।
पटनाः बिहार में मंत्रियों और अधिकारियों के बच्चे सरकारी स्कूल में पढ़ेंगे। इसे लेकर राज्य सरकार जल्द ही ठोस कदम उठा सकती है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शुक्रवार को विधानसभा में…
गाजियाबाद: यूपी के गाजियाबाद से बड़ी खबर आई है। कुछ महीने पहले जिस यूट्यूबर सलीम वास्तिक के दफ्तर में घुसकर दो भाइयों ने हमला किया था, उसे दिल्ली पुलिस ने शुक्रवार…
हैदराबाद : भारत राष्ट्र समिति (BRS) की पूर्व नेता के. कविता ने शनिवार को अपनी नई राजनीतिक पार्टी, तेलंगाना राष्ट्र सेना ( TRS ) लॉन्च की। BRS से अलग होने के…
अयोध्या: भीषण गर्मी और बढ़ती श्रद्धालु संख्या के बीच श्री राम मंदिर अयोध्या में दर्शन व्यवस्था को अधिक सुगम बनाने के लिए ट्रस्ट ने नई एडवाइजरी जारी की है। ऑनलाइन दर्शन…
नई दिल्ली: राघव चड्ढा समेत आम आदमी पार्टी के 7 राज्यसभा सांसदों ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। इन सांसदों का बीजेपी में शामिल होना कोई हैरानी की बात नहीं…
नई दिल्ली: जब 2022 में आम आदमी पार्टी ने पंजाब से अपने राज्यसभा उम्मीदवारों की घोषणा की, तो सबका ध्यान लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी के संस्थापक अशोक मित्तल या क्रिकेटर हरभजन सिंह…
चंडीगढ़: आम आदमी पार्टी के नेतृत्व के साथ सार्वजनिक मतभेद के कुछ दिनों बाद राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। चड्ढा ने अपने साथी राज्यसभा सांसदों संदीप पाठक…
रायबरेली: शिक्षा को लेकर एक कहावत है कि पढ़ने-लिखने और सीखने की कोई उम्र समय सीमा नहीं होती है। कई लोगों ने उम्र के आखिरी पड़ाव में शिक्षा ग्रहण करके प्रमाणपत्र…