राजस्थान रॉयल्स से क्यों अलग होना चाहते हैं संजू सैमसन? आकाश चोपड़ा ने नया एंगल बता दिया

Updated on 09-08-2025 02:11 PM
नई दिल्ली: राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन फ्रेंचाइजी छोड़ने का मूड बना चुके हैं। उन्होंने फ्रेंचाइजी को ट्रेड या रिलीज करने को कहा है। आईपीएल 2025 के दौरान ही खबरें आ रही थीं कि फ्रेंचाइजी और संजू के बीच सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है। अब भारतीय टीम के पूर्व ओपनर और कमेंटेटर आकाश चोपड़ा ने कयास लगाए हैं कि वैभव सूर्यवंशी की वजह से संजू राजस्थान से अलग हो रहे हैं।

आकाश चोपड़ा ने क्या कहा?

आईपीएल 2025 से पहले तक संजू सैमसन राजस्थान रॉयल्स की पहली पसंद थे। आकाश चोपड़ा ने इसपर बात करते हुए अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, 'संजू सैमसन क्यों छोड़ना चाहेंगे? यह दिलचस्प है क्योंकि जब पिछली मेगा नीलामी हुई तो उन्होंने जोस बटलर को जाने दिया। मुझे लगा कि उन्होंने जोस बटलर को इसलिए जाने दिया क्योंकि यशस्वी आ गए थे और संजू ओपनिंग करना चाहते थे। संजू और राजस्थान रॉयल्स के बीच बहुत अच्छी दोस्ती थी।'

वैभव की वजह से समीकरण बदले

आकाश चोपड़ा का मानना है कि युवा सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी के आने से टीम का समीकरण बदल गया होगा। चोपड़ा ने कहा, 'मुझे लगा कि खिलाड़ियों को रिटेन करने या रिलीज करने में संजू का बहुत बड़ा योगदान रहा होगा। हालांकि, अब ऐसा लगता है कि ऐसा नहीं है। वैभव सूर्यवंशी आ गए हैं इसलिए दो सलामी बल्लेबाज पहले से ही तैयार हैं। आप ध्रुव जुरेल को भी ऊपर बल्लेबाजी कराना चाहते हैं। इसलिए संजू छोड़ना चाहते हैं। अगर वह ऐसा सोच रहे हैं, तो यह संभव है। ये अटकलें हैं। मुझे नहीं पता कि उनके और राजस्थान के दिमाग में क्या है।

आईपीएल 2025 में सैमसन ने नौ पारियों में 140.39 की स्ट्राइक रेट से 285 रन बनाए। वहीं, सूर्यवंशी ने अपने आईपीएल करियर की शानदार शुरुआत की है। उन्होंने सिर्फ सात पारियों में 206.55 की स्ट्राइक रेट से 252 रन बनाए हैं। वह आईपीएल इतिहास में सबसे तेज शतक लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज भी हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 April 2026
भारतीय सिनेमा की दिग्गज एक्ट्रेस और 'लाडली ऑफ द सेंचुरी' कही जाने वालीं जोहरा सहगल की 27 अप्रैल को 114वीं बर्थ एनिवर्सरी है। वह इस कदर जिंदादिल इंसान थीं कि…
 27 April 2026
रियलिटी शो 'बैटलग्राउंड सीजन 2' पिछले कुछ दिनों से निक्की तंबोली और अभिषेक मल्हन के कारण चर्चा में है। निक्की ने हाल ही शो में बतौर मेंटॉर एंट्री की और…
 27 April 2026
भोजपुरी फिल्म स्टार और सिंगर खेसारी लाल यादव एक के बाद एक गाने रिलीज कर रहे हैं और 'ट्रे़ंडिंग स्टार' बने हुए हैं। कुछ दिन पहले ही उन्होंने आकांक्षा पुरी…
 27 April 2026
कानून, अपराध और अराजकता की दुनिया एक बार फिर से जीवंत होने के लिए तैयार है, क्योंकि रणदीप हुड्डा की 'इंस्पेक्टर अविनाश' का दूसरा सीजन जल्द ही जियोहॉटस्टार पर प्रीमियर…
 27 April 2026
नई दिल्ली: लखनऊ सुपर जायंट्स ने निकोलस पूरन को केकेआर के खिलाफ मैच के सुपर ओवर में बैटिंग के लिए भेजा। उन्होंने सुपर ओवर की पहली गेंद का सामना किया और…
 27 April 2026
लखनऊ: इकाना क्रिकेट स्टेडियम में आईपीएल 2026 का सबसे रोमांचक मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स और कोलकाता नाइटराइडर्स के बीच खेला गया। इस मैच में सुपर ओवर भी हुआ, जो केकेआर ने…
 27 April 2026
नई दिल्ली: लखनऊ सुपर जायंट्स और कोलकाता नाइटराइडर्स के बीच आईपीएल 2026 का 38वां मैच इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। बीते रविवार को खेले गए इस मुकाबले में रोमांच की…
 27 April 2026
नई दिल्ली: ईपीएल 2026 का 38वां मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) और कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के बीच खेला जा रहा है। इस मुकाबले में केकेआर के बल्लेबाज अंगकृष रघुवंशी को…
 27 April 2026
रायपुर। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के प्रभावी क्रियान्वयन से जशपुर जिले की महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल रहा है। प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के…
Advt.