मैच के बाद सीधे गौतम गंभीर के पास क्यों पहुंचे लिटन दास, दोनों के बीच हुई लंबी बातचीत

Updated on 13-10-2024 12:39 PM
नई दिल्ली: हैदराबाद में खेले गए तीसरे टी20 मैच में भारत ने बांग्लादेश को 133 रन से हरा दिया। टीम इंडिया ने इसके साथ ही 3-0 से बांग्लादेश का सूपड़ा साफ कर दिया। भारतीय टीम के सामने इस पूरी सीरीज में बांग्लादेश फिसड्डी साबित हुई। टीम इंडिया से मिली इस हार के बाद बांग्लादेश के खिलाड़ी पूरी तरह से हताश दिखे। वहीं टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज लिटन दास मैच खत्म होने के बाद टीम इंडिया के कोच गौतम गंभीर से काफी देर तक चर्चा की।
गौतम गंभीर टीम इंडिया के हेड कोच हैं। मैच खत्म होने के बाद जब वह मैदान पर आए तो लिटन दास ने अपने खेल में सुधार करने के लिए उनसे कुछ टिप्स मांगे होंगे। सोशल मीडिया पर लिटन दास और गौतम गंभीर की तस्वीर वायरल हो रही है। इस तस्वीर में देखा जा सकता है कि लिटन दास बहुत ही ध्यान से गंभीर की बातों को सुन रहे हैं।

तीसरे टी20 मैच में बांग्लादेश के खिलाफ भारतीय खिलाड़ियों ने उसके गेंदबाजों की धज्जियां उड़ाकर रख दी। मैच में रिकॉर्ड 297 रन का स्कोर खड़ा किया गया। टी20 इंटरनेशनल में टीम इंडिया का यह सबसे बड़ा स्कोर भी है। भारत की तरफ से संजू सैमसन ने तूफानी अंदाज में खेलते हुए अपना शतक भी पूरा किया। संजू ने 47 गेंद में 111 रनों की पारी खेली। अपनी इस पारी में संजू सैमसन ने 11 चौके और 8 छक्के भी उड़ाए।

संजू सैमसन के अलावा टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने भी खूब धूम धड़ाका किया। सूर्यकुमार यादव ने 35 गेंद में 75 रन कूट दिए। सूर्यकुमार ने अपनी इस पारी में 8 चौके और 5 छक्के भी मारे। वहीं मध्यक्रम में हार्दिक पांड्या बल्लेबाजी में एक बार फिर से चमके। हार्दिक ने भी 18 गेंद में तूफान मचाते हुए 47 रन बना डाले।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 April 2026
भारतीय सिनेमा की दिग्गज एक्ट्रेस और 'लाडली ऑफ द सेंचुरी' कही जाने वालीं जोहरा सहगल की 27 अप्रैल को 114वीं बर्थ एनिवर्सरी है। वह इस कदर जिंदादिल इंसान थीं कि…
 27 April 2026
रियलिटी शो 'बैटलग्राउंड सीजन 2' पिछले कुछ दिनों से निक्की तंबोली और अभिषेक मल्हन के कारण चर्चा में है। निक्की ने हाल ही शो में बतौर मेंटॉर एंट्री की और…
 27 April 2026
भोजपुरी फिल्म स्टार और सिंगर खेसारी लाल यादव एक के बाद एक गाने रिलीज कर रहे हैं और 'ट्रे़ंडिंग स्टार' बने हुए हैं। कुछ दिन पहले ही उन्होंने आकांक्षा पुरी…
 27 April 2026
कानून, अपराध और अराजकता की दुनिया एक बार फिर से जीवंत होने के लिए तैयार है, क्योंकि रणदीप हुड्डा की 'इंस्पेक्टर अविनाश' का दूसरा सीजन जल्द ही जियोहॉटस्टार पर प्रीमियर…
 27 April 2026
नई दिल्ली: लखनऊ सुपर जायंट्स ने निकोलस पूरन को केकेआर के खिलाफ मैच के सुपर ओवर में बैटिंग के लिए भेजा। उन्होंने सुपर ओवर की पहली गेंद का सामना किया और…
 27 April 2026
लखनऊ: इकाना क्रिकेट स्टेडियम में आईपीएल 2026 का सबसे रोमांचक मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स और कोलकाता नाइटराइडर्स के बीच खेला गया। इस मैच में सुपर ओवर भी हुआ, जो केकेआर ने…
 27 April 2026
नई दिल्ली: लखनऊ सुपर जायंट्स और कोलकाता नाइटराइडर्स के बीच आईपीएल 2026 का 38वां मैच इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। बीते रविवार को खेले गए इस मुकाबले में रोमांच की…
 27 April 2026
नई दिल्ली: ईपीएल 2026 का 38वां मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) और कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के बीच खेला जा रहा है। इस मुकाबले में केकेआर के बल्लेबाज अंगकृष रघुवंशी को…
 27 April 2026
रायपुर। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के प्रभावी क्रियान्वयन से जशपुर जिले की महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल रहा है। प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के…
Advt.