UNSC में भारत की दावेदारी का पाकिस्तान, तुर्की और इटली क्यों कर रहे विरोध? वीटो पावर के भी खिलाफ कॉफी क्लब

Updated on 26-09-2026 12:07 PM
न्यूयॉर्क: संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में सुधार को लेकर चल रही जोरदार मांग के बीच पाकिस्तान, तुर्की और इटली वाले समूह ने इसका विरोध किया है। 12 सदस्यों वाले 'यूनाइटिंग फॉर कंसेंसस' समूह ने सुरक्षा परिषद में स्थायी सीटें बढ़ाने का विरोध दोहराया है। कॉफी क्लब कहे जाने वाले इस समूह ने संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के 81वें अधिवेशन के दौरान बयान जारी किया है। यह विरोध ऐसे समय में हुआ है, जब भारत सुरक्षा परिषद में स्थायी सदस्यता के लिए मजबूती से मांग रख रहा है।

UNSC में नई सीट बनाने का विरोध

यूनाइटिंग फॉर कंसेसस समूह ने गुरुवार को एक संयुक्त बयान जारी किया, जिसमें नई सीटें बनाने को लेकर विरोध दोहराया। समूह ने नई स्थायी सीटें बनाने के बजाय चुने हुए सदस्यों की संख्या बढ़ाने की मांग की है। संयुक्त बयान में कहा गया कि इसका लक्ष्य एक ऐसी परिषद के लिए काम करना है जो ज्यादा प्रतिनिधित्व वाली, लोकतांत्रिक, पारदर्शी, जवाबदेह और असरदार हो। इसने कहा कि चुनी हुई सदस्यता बढ़ाने से अंतरराष्ट्रीय शांति और सुरक्षा बनाए रखने में मदद मिलेगी और साथ ही संप्रभु समानता का सिद्धांत भी बना रहेगा।

क्या है कॉफी क्लब?

12 देशों वाले इस समूह में पाकिस्तान, इटली, तुर्की, दक्षिण कोरिया, स्पेन, अर्जेंटीना, कनाडा, कोलंबिया, कोस्टारिका, माल्टा, मेक्सिको और सैन मैरिनो शामिल हैं। यह समूह उन देशों का क्लब है जो संयुक्त राष्ट्र में भारत जैसे देशों के एजेंडे का विरोध करते हैं, जो स्थायी सदस्यता बढ़ाए जाने के समर्थन में हैं। इस समूह के विरोध के चलते ही संयुक्त में सुधारों पर IGN में टेक्स्ट आधारित बातचीत पर सहमति नहीं बन पाई है।

वीटो पावर को खत्म करने की मांग

यह समूह संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में वीटो पावर का भी विरोध करता है और इसे खत्म किए जाने की मांग करता है। ताजा बयान में भी यह मुद्दा दोहराया गया है। ग्रुप ने कहा कि वह वीटो को खत्म करने का समर्थन करता है। साथ ही खास हालात में इसके इस्तेमाल को सीमित करने के लिए तुरंत कदम उठाने की मांग की। इसने कहा कि हमें खास हालात में इसे सीमित करने की दिशा में तुरंत मिलकर काम करना चाहिए, जिसमें बड़े पैमाने पर अत्याचार और युद्ध अपराध जैसे मामले शामिल हैं।
हाल ही में तुर्की के राष्ट्रपति रेचेप तैयप एर्दोगन ने अमेरिकी मीडिया में लेख लिखकर वीटो पावर खत्म करने की मांग की थी। ब्लूमबर्ग में लिखे लेख में एर्दोगन ने एक कदम आगे बढ़ते हुए स्थायी सदस्यों को पूरी तरह से चुनकर लाने का प्रस्ताव दिया था। एर्दोगन ने कहा था कि पांच देश दुनिया का प्रतिनिधित्व नहीं करते। उन्होंने सुरक्षा परिषद के सदस्यों को एक निश्चित समय के लिए चुनकर लाने की मांग की और दोबारा कार्यकाल के लिए फिर से चुनाव का सुझाव दिया था।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 26 September 2026
न्यूयॉर्क: भारत ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में पाकिस्तानी प्रधानमंत्री ने शहबाज शरीफ के प्रोपेगैंडा को खारिज करते हुए करारा जवाब दिया है। भारत ने शहबाज शरीफ के भाषण के खिलाफ…
 26 September 2026
न्यूयॉर्क: संयुक्त राष्ट्र महासभा में कश्मीर का मुद्दा उठाने वाले तुर्की के राष्ट्रपति रेचेप तैयप एर्दोगन को भारत ने करारा जवाब दिया है। भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने…
 26 September 2026
सना/रियाद: मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच यमन के हूती विद्रोहियों के शीर्ष नेता अब्दुल-मलिक अल-हूती ने सऊदी अरब के खिलाफ अब तक का सबसे तीखा बोला है। उन्होंने…
 26 September 2026
न्यूयॉर्क: अमेरिका के ट्रंप प्रशासन ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में सुधारों का समर्थन किया है। अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता ने कहा कि ट्रंप प्रशासन संयुक्त राष्ट्र में बड़े…
 26 September 2026
न्यूयॉर्क: पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने शुक्रवार को संयुक्त राष्ट्र में कहा कि सिंधु नदी के पानी में पाकिस्तान के हिस्से को रोकने या उसका रास्ता बदलने की किसी…
 26 September 2026
वॉशिंगटन: सऊदी अरब ने परमाणु हथियार बनाने के अपने इरादे को अभी तक छोड़ा नहीं है। खुफिया दस्तावेजों के हवाले से अमेरिकी अधिकारियों ने इसका खुलासा किया है। ये रिपोर्ट…
 26 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ द्वारा संयुक्त राष्ट्र में दिए उस भाषण का एक वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर साझा किया है जिसमें…
 25 September 2026
वॉशिंगटन: वॉशिंगटन में आयोजित यूएस-चीन समिट ( Donald Trump Xi Jinping Summit ) के दौरान एक ऐसा वाकया देखने को मिला जिसको लेकर डोनाल्ड ट्रंप की आलोचना की जा रही…
 25 September 2026
न्यूयॉर्क: नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह ने संयुक्त राष्ट्र में बेहद दमदार भाषण दिया है। उन्होंने दुनिया के सबसे मंच पर वैश्विक ताकतों को आइना दिखाते हुए कहा 'हम उस…
Advt.