सऊदी अरब बनाने जा रहा परमाणु बम? CIA की सीक्रेट रिपोर्ट से खुलासा, अमेरिकी सांसद रद्द कर सकते हैं ट्रंप का सौदा

Updated on 26-09-2026 12:06 PM
वॉशिंगटन: सऊदी अरब ने परमाणु हथियार बनाने के अपने इरादे को अभी तक छोड़ा नहीं है। खुफिया दस्तावेजों के हवाले से अमेरिकी अधिकारियों ने इसका खुलासा किया है। ये रिपोर्ट अमेरिकी संसद को सौंपा गया है जिसमें अमेरिकी खुफिया एजेंसी का यह आकलन शामिल है कि सऊदी अरब ने परमाणु हथियार कार्यक्रम विकसित करने के विकल्प को खारिज नहीं किया है। वॉशिंगटन पोस्ट ने लीक दस्तावेज का खुलासा किया है।

वॉशिंगटन पोस्ट ने बताया है कि खुफिया जानकारी से मिली चिंताजनक बातों ने सऊदी अरब को नागरिक परमाणु कार्यक्रम शुरू करने में मदद करने के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के समझौते को लेकर कुछ अमेरिकी सांसदों की चिंताएं और बढ़ा दी हैं। उन्हें डर है कि इससे परमाणु हथियार बन सकते हैं और अस्थिर मध्य पूर्व में हथियारों की होड़ शुरू हो सकती है।
यह परमाणु समझौता अमेरिकी कंपनियों को सऊदी में अरबों डॉलर के परमाणु ऊर्जा प्रोजेक्ट शुरू करने की मंजूरी देता है। प्रशासन को उम्मीद है कि इससे अमेरिका-सऊदी संबंध मजबूत होंगे और सऊदी अरब को रूस और चीन जैसे अमेरिका के विरोधी देशों के साथ सहयोग करने से रोका जा सकेगा।

सऊदी की परमाणु महात्वाकांक्षा को लेकर 5 बड़ी बातें क्या है?

अमेरिकी खुफिया एजेंसियों ने अपनी गोपनीय रिपोर्ट में स्पष्ट किया है कि सऊदी अरब ने भविष्य में अपने लिए परमाणु हथियार विकसित करने का विकल्प पूरी तरह खारिज नहीं किया है।

यह रिपोर्ट उस समय सामने आई है जब ट्रंप प्रशासन सऊदी अरब के साथ अरबों डॉलर की 'नागरिक परमाणु संधि' कर रहा है। अमेरिकी सांसदों को डर है कि इससे सऊदी अरब को परमाणु हथियार बनाने का जरिया मिल सकता है।
डील के तहत शुरुआती दौर में यूरेनियम संवर्धन को 5% से कम पर सीमित रखा जाएगा लेकिन समीक्षा के बाद इसे 20% तक बढ़ाने की मंजूरी मिल सकती है। जानकारों का कहना है कि 20% संवर्धित यूरेनियम से हथियारों के स्तर तक पहुंचना काफी आसान हो जाता है।

समझौते में अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (IAEA) के 'अतिरिक्त प्रोटोकॉल' को अनिवार्य नहीं बनाया गया है। विशेषज्ञों की चिंता है कि इससे यह जांचना नामुमकिन हो जाएगा कि सऊदी अरब किसी गुप्त ठिकाने पर परमाणु हथियार बना रहा है या नहीं।

सऊदी क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान ने 2018 में साफ कहा था कि अगर ईरान परमाणु बम बनाता है तो सऊदी भी तुरंत बनाएगा। अमेरिकी सांसदों को डर है कि इस डील से पूरे पश्चिम एशिया में विनाशकारी हथियारों की होड़ शुरू हो जाएगी।

कैसे सऊदी परमाणु डील कैंसिल कर सकते हैं अमेरिकी सांसद?

जुलाई में सऊदी अरब के साथ 'नागरिक-परमाणु डील' की घोषणा करते हुए ट्रंप प्रशासन ने कहा था कि यह 'परमाणु सुरक्षा, हिफाजत और परमाणु हथियारों के प्रसार को रोकने के ऊंचे मानकों को बनाए रखकर और सिविल परमाणु टेक्नोलॉजी में अमेरिका की प्रतिस्पर्धी बढ़त को मजबूत करके अमेरिका और क्षेत्रीय सुरक्षा को आगे बढ़ाएगा।' अमेरिका के ज्यादातर सांसदों ने इसी बात को लेकर चिंता जताई है।

डेमोक्रेटिक पार्टी के कई सांसद इस बात पर चिंता जता रहे हैं कि इस डील से सऊदी अरब में यूरेनियम को लगभग 20 प्रतिशत तक एनरिच करने का रास्ता खुल सकता है जिससे यह डर बढ़ रहा है कि कुछ परमाणु सामग्री का इस्तेमाल सैन्य उद्देश्यों के लिए किया जा सकता है। कांग्रेस में 90 दिनों की समीक्षा प्रक्रिया चल रही है और अगर सांसद पर्याप्त समर्थन जुटा पाते हैं तो वे इस डील को रोकने के लिए कानून पारित कर सकते हैं।'
मैसाचुसेट्स के सीनेटर एड मार्की और ओरेगन के जेफ मर्कली के नेतृत्व में डेमोक्रेटिक सीनेटरों के एक समूह ने शुक्रवार को अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो को एक चिट्ठी लिखी है। इसमें कहा गया है 'इस डील के साथ ट्रंप प्रशासन पुरानी परंपराओं से हट रहा है, ढीले प्रतिबंध अपना रहा है और सऊदी अरब की मांगों के आगे झुक रहा है। वे एक ऐसी प्रक्रिया पर सहमत हो रहे हैं जिससे रियाद के लिए यूरेनियम एनरिच करने और संभवतः परमाणु हथियार विकसित करने की क्षमता हासिल करना लगभग तय हो जाएगा।'

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 26 September 2026
न्यूयॉर्क: भारत ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में पाकिस्तानी प्रधानमंत्री ने शहबाज शरीफ के प्रोपेगैंडा को खारिज करते हुए करारा जवाब दिया है। भारत ने शहबाज शरीफ के भाषण के खिलाफ…
 26 September 2026
न्यूयॉर्क: संयुक्त राष्ट्र महासभा में कश्मीर का मुद्दा उठाने वाले तुर्की के राष्ट्रपति रेचेप तैयप एर्दोगन को भारत ने करारा जवाब दिया है। भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने…
 26 September 2026
सना/रियाद: मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच यमन के हूती विद्रोहियों के शीर्ष नेता अब्दुल-मलिक अल-हूती ने सऊदी अरब के खिलाफ अब तक का सबसे तीखा बोला है। उन्होंने…
 26 September 2026
न्यूयॉर्क: अमेरिका के ट्रंप प्रशासन ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में सुधारों का समर्थन किया है। अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता ने कहा कि ट्रंप प्रशासन संयुक्त राष्ट्र में बड़े…
 26 September 2026
न्यूयॉर्क: पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने शुक्रवार को संयुक्त राष्ट्र में कहा कि सिंधु नदी के पानी में पाकिस्तान के हिस्से को रोकने या उसका रास्ता बदलने की किसी…
 26 September 2026
न्यूयॉर्क: संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में सुधार को लेकर चल रही जोरदार मांग के बीच पाकिस्तान, तुर्की और इटली वाले समूह ने इसका विरोध किया है। 12 सदस्यों वाले…
 26 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ द्वारा संयुक्त राष्ट्र में दिए उस भाषण का एक वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर साझा किया है जिसमें…
 25 September 2026
वॉशिंगटन: वॉशिंगटन में आयोजित यूएस-चीन समिट ( Donald Trump Xi Jinping Summit ) के दौरान एक ऐसा वाकया देखने को मिला जिसको लेकर डोनाल्ड ट्रंप की आलोचना की जा रही…
 25 September 2026
न्यूयॉर्क: नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह ने संयुक्त राष्ट्र में बेहद दमदार भाषण दिया है। उन्होंने दुनिया के सबसे मंच पर वैश्विक ताकतों को आइना दिखाते हुए कहा 'हम उस…
Advt.