नोएडा वालों के करोड़ों रुपये बैंकों में क्‍यों फंस गए? धनतेरस पर घर और प्‍लॉट खरीदने जा रहे लोग संकट में

Updated on 18-10-2025 02:16 PM
नोएडा: धनतेरस पर जमीन, दुकान और मकान खरीदने वाले सैकड़ों लोगों के सामने चे‍क क्लियरेंस का संकट खड़ा हो गया है। जिले के एक दो नहीं अधिकांश बैंकों में इस संकट के चलते काफी लोगों के करोड़ों रुपये फंस गए हैं। लोग बैंकों के चक्‍कर लगा रहे हैं लेकिन उन्‍हें संतोषजनक जवाब नहीं मिल रहा है। बैंक में काउंटर पर बैठे कर्मचारी कह रहे हैं कि आरबीआई नए सॉफ्टवेयर को अपडेट कर रहा है जिनसे नए साल में एक ही दिन में अब सभी चेक क्लियर हो जाएंगे।
बैंकों के अनुसार, भारतीय रिजर्व बैंक ने चेक क्लियरेंस के नियमों में कुछ बदलाव किए हैं। तीन जनवरी 2026 से उसी दिन चेक क्लियर करने का नियम बनाया गया है। इसके तहत चेक जमा करने के तीन घंटे के भीतर क्लियर हो जाएगा। इसका पहला चरण 4 अक्‍टूबर 2025 से 3 जनवरी 2026 तक है।


नए सिस्‍टम से तेजी से मिलेंगे रुपये

इसमें बैंक में चेक जमा करने के बाद शाम सात बजे तक कन्‍फरमेंशन देना होगा वरना चेक अपने आप क्लियर मान लिया जाएगा। इस नए सिस्‍टम से ग्राहकों को रुपये तेजी से मिलेंगे और बैंकों की लेन देन की दक्षता बढ़ेगी। आरबीआई के इस नियम के चलते सॉफ्टवेयर अपडेशन का काम सभी बैंकों में चल रहा है। तकनीकी दिक्‍कतों के चलते चेक भी बाउंस हो रहे हैं। लोगों को कुछ दिन और दिक्‍कत हो सकती है।


क्‍या बोले बैंक मैनेजर?

लीड बैंक के मैनेजर राजेश कठेरिया ने बताया कि इस समस्‍या में बैंकों की कोई भूमिका नहीं है। आरबीआई का सर्वर अपग्रेड करने से यह तकनीकी समस्‍या हुई है। इसे सही कराया जा रहा है। एक से दो दिनों में सर्वर ठीक होने की संभावना है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 March 2026
लखनऊ: यूपी के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ पांच मार्च को कानपुर के दौरे पर थे। वह वहां जिस हेलिकॉप्‍टर से गए थे, वह चर्चा का विषय बन चुका है। दरअसल, यूपी सरकार…
 09 March 2026
मुजफ्फरपुर: मुजफ्फरपुर जिले में अपराधियों का दुस्साहस थमने का नाम नहीं ले रहा है। रामपुर हरि थाना क्षेत्र के कोयली भराव गांव में बीती रात पोल्ट्री फार्म व्यवसायी रणधीर कुमार की…
 09 March 2026
भिंड: मध्य प्रदेश के भिंड जिले में खून के बदले खून की एक ऐसी वारदात सामने आई है, जिसने सबको झकझोर दिया है। ऊमरी थाना क्षेत्र के विलाव गांव में होली…
 09 March 2026
बेंगलुरु: कर्नाटक सीआईडी ने हाईकोर्ट से बेंगलुरु की धोखाधड़ी करने वाली एक महिला को कस्टडी में रखकर जांच करने की मांग की है। कर्नाटक हाईकोर्ट ने महिला को अप्रैल 2025 में…
 09 March 2026
जयपुर: राजस्थान के लाखों बुजुर्गों, विधवाओं और दिव्यांगों के लिए सरकार ने खुशियों का पिटारा खोल दिया है। सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत मिलने वाली मासिक सहायता राशि में एक…
 07 March 2026
मेरठ: उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के मवाना इलाके में महिला की लाश मिलने की घटना के बाद सनसनी मच गई थी। अब इस मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। दरअसल,…
 07 March 2026
पटना: बिहार में शनिवार को फिर से सियासी हलचल तेज हो गई है। सीएम नीतीश कुमार राज्यपाल से मिलने राजभवन पहुंचे हैं। हालांकि सीएम हाउस एक अणे मार्ग और राजभवन के…
 07 March 2026
सागर: रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व के घने जंगलों में बीते दिनों मिली विकास सिंह राजपूत की लाश ने पुलिस की नींद उड़ा दी थी। शरीर पर चाकुओं के अनगिनत वार चिल्ला-चिल्ला…
 07 March 2026
नई दिल्ली, भारत को रूस से तेल खरीदने के लिए अमेरिका की ओर से जो 30 दिनों की छूट का एलान किया है, उसपर सियासी घमासान शुरू हो गया है।कांग्रेस पार्टी…
Advt.