याह्या सिनवार की मौत के बाद कौन लेगा उसकी जगह? हमास के ये शीर्ष नेता हैं दावेदार, जानें इनके बारे में

Updated on 18-10-2024 01:17 PM
तेल अवीव: हमास के खिलाफ एक साल से ज्यादा समय से शुरू किए अभियान में इजरायल को अब तक की सबसे बड़ी सफलता मिली है। इजरायली सैनिकों ने हमास के चीफ और इजरायल के ऊपर किए गए सबसे बड़े हमले के मास्टरमाइंड को मार गिराया। सिनवार की हत्या के बाद प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि इजरायल ने 'हिसाब चुकता कर लिया' है लेकिन चेतावनी दी कि 'अभी युद्ध खत्म नहीं हुआ' है। याह्या सिनवार की मौत ने गाजा में युद्ध के भविष्य के बारे में कई सवाल खड़े कर दिए हैं। सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण सवाल यह है कि हमास के नेता के रूप में उसकी जगह कौन लेगा?
माना जाता है कि इजरायल और हमास के बीच युद्ध विराम और बंधकों के बीच समझौते के बीच सिनवार बाधा बना हुआ था। ऐसे में सिनवार की मौत ने बातचीत फिर से शुरू होने के बारे में उम्मीद को बढ़ावा दिया है। लेकिन यह इस बात पर निर्भर करेगा कि हमास में सिनवार की जगह कौन लेगा। हमास के अगले नेता के लिए ये कुछ प्रमुख उम्मीदवार हैं।

महमूद अल-जहर


द हिल की रिपोर्ट के अनुसार, महमूद अल-जहर हमास के संस्थापक और वरिष्ठ सदस्यों में शामिल है। उसे भी रूढ़िवादी माना जाता है। अल-जहर को साल 2006 में फिलिस्तीनी विधान परिषद (PLC) के लिए चुना गया था। उस साल हमास की चुनावी जीत के बाद समूह के पहले विदेश मंत्री के रूप में नियुक्त किया गया था। 1992 और 2003 में इजरायल ने उसकी हत्या की कोशिश की थी, लेकिन वह बच गया था।

मोहम्मद सिनवार

याह्या सिनवार का भाई मोहम्मद सिनवार भी उसकी जगह लेने के लिए संभावित नामों में शामिल हैं। उसका उत्तराधिकारी बनना संभवतः याह्या के ही रुख को जारी रखने का संकेत होगा। एक अमेरिकी अधिकारी ने सीएनएन को बताया कि अगर मोहम्मद को चुना जाता है तो बातचीत पूरी तरह से बर्बाद हो जाएगी। एक पूर्व अधिकारी ने उसे अपने भाई के जैसा ही 'कट्टर विचारधारा' वाला बताया।

मूसा अबू मरजौर्क


यूरोपीय विदेश संबंध परिषद के अनुसार, मूसा अबू मरजौर्क मुस्लिम ब्रदरहुड की फिलिस्तीनी शाखा को बनाने में मदद की थी, जिसने आगे चलकर हमास का गठन किया। वह हमास के शीर्ष राजनीतिक ब्यूरो में शामिल है। 90 के दशक में हमास के राजनीतिक ब्यूरो के प्रमुख के रूप में उन पर आतंकी हमलों की फंडिंग करने और संगठित करने में मदद करने का आरोप लगाया था। 1990 के दशक में उसे अमेरिका में गिरफ्तार किया गया था। लगभग दो साल जेल में बिताने के बाद एक समझौते के बाद अमेरिका ने उसे जॉर्डन निर्वासित कर दिया था।

खलील अल-हय्या


हमास के कतर स्थित राजनीतिक ब्यूरो के सदस्य के रूप में खलील अल हय्या वर्तमान में दोहा में रहता है। वह इजरायल के साथ युद्धविराम वार्ता में हमास की तरफ से मुख्य वार्ताकार रहा है। सीएनएन ने अमेरिकी अधिकारी के हवाले से बताया है कि खलील अल-हय्या वह शख्स है, जिसे अमेरिका संघर्ष विराम वार्ता में देखना चाहता है। एसोसिएटेड प्रेस ने अगस्त में बताया था कि अल-हय्या को हमास के पूर्व नेता इस्माइल हानिया के उत्तराधिकारी के रूप में भी देखा जा रहा था। बाद में सिनवार को हानिया का उत्तराधिकारी बनाया गया। 2007 में हय्या के गाजा स्थित घर पर हवाई हमला किया गया था, जिसमें उनके परिवार के सदस्य मारे गए थे।

खालिद मशाल


खालिद मशाल 2006 से शुरू होकर एक दशक से भी ज्यादा समय तक हमास के नेता रहे। हालांकि, हमास के राजनीतिक ब्यूरो के पूर्व नेता रहे मशाल का दोबारा चुना जाना मुश्किल होगा। उन्होंने सीरियाई राष्ट्रपति बशर अल-असद के खिलाफ पिछले विद्रोह का समर्थन किया था, जिसके कारण ईरान के साथ उनके मतभेद पैदा हो गए थे। 90 के दशक में मशाल की हत्या का प्रयास किया गया था,लेकिन वे बच गए थे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 March 2026
वॉशिंगटन/तेहरान: अमेरिका ने होर्मुज स्ट्रेट को जहाजों की आवाजाही के लिए सुनिश्चित करने के लिए मिशन स्टार्ट कर दिया है। कुछ घंटे पहले ही अमेरिकी सेना ने होर्मुज स्ट्रेट के तट…
 18 March 2026
तेहरान: ईरान के सबसे ताकतवर शख्स अली लारीजानी की इजरायल के हवाई हमले में मौत हो गई है। ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल ने मंगलवार को इसकी पुष्टि कर दी…
 18 March 2026
तेल अवीव: इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने एक और वीडियो पोस्ट कर बताया है कि वह जिंदा हैं। नेतन्याहू का नया वीडियो ऐसे समय में आया है, जब इंटरनेट पर उनकी…
 18 March 2026
इस्लामाबाद: रूस ने पाकिस्तान को कच्चे तेल की खरीद का ऑफर दिया है। पाकिस्तान में रूस के राजदूत अल्बर्ट खोरेव ने बताया है कि हम पाकिस्तान को रियायती दर पर…
 18 March 2026
तेहरान: अमेरिका-इजरायल गठबंधन से चल रहे युद्ध में ईरान के शीर्ष राष्ट्रीय सुरक्षा अधिकारी अली लाराजीनी की मौत हो गई है। अली लारीजानी इस संघर्ष की शुरुआत से ही ईरान…
 18 March 2026
तेहरान: ईरान ने कहा है कि उसका होर्मुज स्ट्रेट जैसे अहम समुद्री मार्ग को पूरी तरह बंद करने का इरादा नहीं है। ईरान के उप विदेश मंत्री सईद खतीबजादा ने…
 18 March 2026
रियाद: सऊदी अरब अगर ईरान के खिलाफ लड़ाई में उतरा तो पाकिस्तान को मदद के लिए बुलाएगा। इतना ही नहीं पाकिस्तान के न्यूक्लियर अंब्रेला का भी सऊदी अरब इस्तेमाल करेगा।…
 17 March 2026
काबुल: अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में सोमवार देर रात किए गए पाकिस्तान के हवाई हमले में मरने वालों की संख्या 400 हो गई है। अफगानिस्तान सरकार के उप-सरकारी प्रवक्ता हमदुल्ला…
 17 March 2026
तेहरान: ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट से भारतीय जहाजों के निकलने पर नरमी बरतने के संकेत दिए हैं। ईरानी विदेश मंत्री के प्रवक्ता इस्माइल बघाई ने कहा है कि उनका इरादा…
Advt.