कौन होगा हिजबुल्लाह का अगला चीफ:बचपन से नसरल्लाह के साथ रहे सैफिद्दीन का नाम सबसे आगे

Updated on 02-10-2024 01:24 PM

हिजबुल्लाह के चीफ हसन नसरल्लाह की शुक्रवार, 27 सितंबर को इजराइली हमले में मौत हो गई। इजराइल ने लेबनान के बेरूत शहर में हिजबुल्लाह के हेडक्वार्टर पर 80 टन बम का इस्तेमाल किया था। इस हमले में नसरल्लाह के अलावा हिजबुल्लाह के कई सीनियर अधिकारी भी मारे गए हैं। इनमें हिजबुल्लाह के दक्षिणी फ्रंट का कमांडर अली काराकी भी शामिल था।

नसरल्लाह के मारे जाने के बाद हिजबुल्लाह के सेक्रटरी जनरल (संगठन प्रमुख) का पद खाली है। नसरल्लाह 1992 में संगठन का प्रमुख बना था। वो लेबनान में शिया आंदोलन के प्रमुख चेहरों में से एक था। तीन दशक तक हिजबुल्लाह का सबसे अहम चेहरा रहे नसरल्लाह की मौत से संगठन को बड़ा झटका लगा है।

नसरल्लाह और काराकी के अलावा हिजबुल्लाह का टॉप मिलिट्री कमांडर फुआद शुकर (30 जुलाई को) और एलीट कमांडो यूनिट का फाउंडर इब्राहिम अकील (20 सितंबर को) भी मारे जा चुके हैं।

ऐसे में बड़ा सवाल है कि हिजबुल्लाह का अगला चीफ कौन होगा…हिजबुल्लाह की टॉप लीडरशिप के ज्यादातर लोगों के मारे जाने के बाद इस रेस में सबसे आगे 2 नाम चल रहे हैं। इनमें से पहला है हाशेम सैफिद्दीन और दूसरा है नईम कासिम।

हाशेम सैफिद्दीन: हिजबुल्लाह चीफ का प्रमुख दावेदार 

हाशेम सैफिद्दीन का नाम हिजबुल्लाह चीफ के अगले सेक्रेटरी जनरल की रेस में सबसे आगे है। सैफिद्दीन हिजबुल्लाह की ऐग्जीक्यूटिव काउंसिल का सदस्य और हसन नसरल्लाह का चचेरा भाई है।

उसका जन्म 1964 में लेबनान के डेर कानून अल-नहर शहर में हुआ था। सैफिद्दीन और नसरल्लाह दोनों ने एक साथ धार्मिक शिक्षा ली है। ये दोनों ईरान के कौम और इराक के नजफ जैसे प्रमुख शिया शिक्षा केंद्रों में एक साथ पढ़े हैं।

नसरल्लाह और सैफिद्दीन दोनों ने ही हिजबुल्लाह के शुरुआती दिनों में संगठन से जुड़े। 1990 के दशक में दोनों को इस्लामी शिक्षा के दौरान ईरान से वापस बुला लिया गया था। 1992 में नसरल्लाह, हिजबुल्लाह का सेक्रेटरी जनरल बन गया था।

पिछले 3 दशकों से सैफीद्दीन हिजबुल्लाह की फंडिंग और संगठन की शिक्षा जैसे मामलों को देखता आ रहा है। वहीं नसरल्लाह संगठन के रणनीतिक मामलों को देखता था। इस वजह से अगला प्रमुख बनने के रेस में वह आगे नजर आता है।

इसके अलावा सैफीद्दीन एक प्रमुख शिया परिवार से आता है। उसके परिवार के कई लोग शिया धार्मिक विद्वान और लेबनान की संसद में सदस्य रह चुके हैं। सैफिद्दीन का भाई अब्दुल्ला, ईरान में हिजबुल्लाह के प्रतिनिधि को तौर पर काम करता है। सैफिद्दीन के ईरान से भी करीबी संबंध हैं।

सैफिद्दीन के बेटे रेधा की शादी ईरान के पूर्व मिलिट्री जनरल कासिम सुलेमानी की बेटी से हुई है। कासिम सुलेमानी को 2020 में अमेरिकी ने एक हमले में मार दिया था।

हिजबुल्लाह का नंबर 2 कासिम भी रेस में 

हिजबुल्लाह का डिप्टी सेक्रेटरी जनरल नईम कासिम (71) भी संगठन के प्रमुख बनने की रेस में है। कासिम को लेबनान में शिया आंदोलन और हिजबुल्लाह का नंबर 2 भी कहा जाता है। कासिम का जन्म 1953 में दक्षिणी लेबनान में नबातियेह के कफार किला गांव में हुआ था।

1970 के दशक में कासिम, इमाम मूसा अल-सदर के साथ लेबनान में शिया अमल आंदोलन का हिस्सा बना था। बाद में 1980 के दशक की शुरुआत में वह हिजबुल्लाह के आंदोलन के साथ जुड़ा और संगठन की स्थापना करने वाले संस्थापक सदस्यों में शामिल रहा।

कासिम दशकों से बेरूत में धार्मिक शिक्षा देता आ रहा है। कासिम 1991 में हिजबुल्लाह का डिप्टी सेक्रटरी जनरल बना था। वो हिजबुल्ला की सूरा काउंसिल का सदस्य भी है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 March 2026
वॉशिंगटन/तेहरान: अमेरिका ने होर्मुज स्ट्रेट को जहाजों की आवाजाही के लिए सुनिश्चित करने के लिए मिशन स्टार्ट कर दिया है। कुछ घंटे पहले ही अमेरिकी सेना ने होर्मुज स्ट्रेट के तट…
 18 March 2026
तेहरान: ईरान के सबसे ताकतवर शख्स अली लारीजानी की इजरायल के हवाई हमले में मौत हो गई है। ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल ने मंगलवार को इसकी पुष्टि कर दी…
 18 March 2026
तेल अवीव: इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने एक और वीडियो पोस्ट कर बताया है कि वह जिंदा हैं। नेतन्याहू का नया वीडियो ऐसे समय में आया है, जब इंटरनेट पर उनकी…
 18 March 2026
इस्लामाबाद: रूस ने पाकिस्तान को कच्चे तेल की खरीद का ऑफर दिया है। पाकिस्तान में रूस के राजदूत अल्बर्ट खोरेव ने बताया है कि हम पाकिस्तान को रियायती दर पर…
 18 March 2026
तेहरान: अमेरिका-इजरायल गठबंधन से चल रहे युद्ध में ईरान के शीर्ष राष्ट्रीय सुरक्षा अधिकारी अली लाराजीनी की मौत हो गई है। अली लारीजानी इस संघर्ष की शुरुआत से ही ईरान…
 18 March 2026
तेहरान: ईरान ने कहा है कि उसका होर्मुज स्ट्रेट जैसे अहम समुद्री मार्ग को पूरी तरह बंद करने का इरादा नहीं है। ईरान के उप विदेश मंत्री सईद खतीबजादा ने…
 18 March 2026
रियाद: सऊदी अरब अगर ईरान के खिलाफ लड़ाई में उतरा तो पाकिस्तान को मदद के लिए बुलाएगा। इतना ही नहीं पाकिस्तान के न्यूक्लियर अंब्रेला का भी सऊदी अरब इस्तेमाल करेगा।…
 17 March 2026
काबुल: अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में सोमवार देर रात किए गए पाकिस्तान के हवाई हमले में मरने वालों की संख्या 400 हो गई है। अफगानिस्तान सरकार के उप-सरकारी प्रवक्ता हमदुल्ला…
 17 March 2026
तेहरान: ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट से भारतीय जहाजों के निकलने पर नरमी बरतने के संकेत दिए हैं। ईरानी विदेश मंत्री के प्रवक्ता इस्माइल बघाई ने कहा है कि उनका इरादा…
Advt.