कौन बनेगा ऐपल का नया 'कुक'? आईफोन बनाने वाली कंपनी ने शुरू की नए सीईओ की तलाश
Updated on
15-11-2025 04:29 PM
नई दिल्ली: आईफोन बनाने वाली अमेरिका की दिग्गज टेक कंपनी ऐपल के सीईओ टिम कुक अगले साल पद छोड़ने जा रहे हैं। इनेंशियल टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक कंपनी ने उनके उत्तराधिकारी की योजना पर काम तेज कर दिया है। कुक साल 2011 में कंपनी के सीईओ बने थे जब कंपनी के फाउंडर स्टीव जॉब्स ने स्वास्थ्य कारणों से इस्तीफा दे दिया था। स्टीव जॉब्स ने ही एक गैरेज में इस टेक कंपनी की शुरुआत की थी।
अंदरूनी सूत्रों ने बताया कि कंपनी के बोर्ड और सीनियर एग्जीक्यूटिव्स ने टिम कुक के उत्तराधिकारियों की खोज तेज कर दी है। हालांकि कंपनी के अगले साल जनवरी के अंत में अपनी अगली कमाई रिपोर्ट से पहले नए सीईओ का नाम घोषित करने की संभावना नहीं है। कंपनी के हार्डवेयर इंजीनियरिंग विभाग के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट जॉन टर्नस को कुक के उत्तराधिकारी की होड़ में सबसे आगे माना जा रहा है। हालांकि कंपनी ने इस पर तत्काल कोई टिप्पणी नहीं की है।
ऐपल का मार्केट कैप
ऐपल को स्टीव जॉब्स और स्टीव वोजनियाक ने मिलकर शुरू किया था। उनके साथ एक और को-फाउंडर रोनाल्ड वेन भी थे। लेकिन वेन कुछ ही दिन बाद निकल गए थे। आज ऐपल दुनिया की दूसरी बड़ी वैल्यूएबल कंपनी है। शुक्रवार को कंपनी का शेयर 0.20% गिरावट के साथ बंद हुआ। इसके साथ ही उसका मार्केट कैप 4.025 ट्रिलियन डॉलर रह गया। एआई चिप बनाने वाली कंपनी एनवीडिया 4.630 ट्रिलियन डॉलर मार्केट कैप के साथ दुनिया की सबसे वैल्यूएबल कंपनी है।
नई दिल्ली: भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने बड़ा ऐक्शन लिया है। शुक्रवार को उसने पेटीएम पेमेंट्स बैंक लिमिटेड का बैंकिंग लाइसेंस रद्द कर दिया। इस कदम से 24 अप्रैल से बैंक…
नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी के सराफा बाजार में सोने और चांदी के दामों में गिरावट दर्ज की गई। डॉलर के मजबूत होने और वैश्विक अनिश्चितता बढ़ने के बीच ऐसा हुआ। अखिल…
नई दिल्ली: रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने जियो प्लेटफॉर्म्स के बहुप्रतीक्षित आईपीओ को लेकर बड़ा संकेत दिया है। अंबानी ने इसे एक निर्णायक मील का पत्थर बताते हुए संकेत…
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (जेवर एयरपोर्ट) की कमान अब नीतू समरा (Nitu Samra) के हाथों में आ गई है। उन्होंने एयरपोर्ट का नया सीईओ नियुक्त किया गया है। उन्होंने विदेशी सीईओ क्रिस्टोफ श्नेलमान…
नई दिल्ली: भारत और एशिया के सबसे बड़े रईस गौतम अडानी की नेटवर्थ में गुरुवार को भारी तेजी आई। शेयर मार्केट में गिरावट के बावजूद अडानी ग्रुप के चेयरमैन की नेटवर्थ…
नई दिल्ली: सोने और चांदी की कीमत में आज फिर गिरावट आई है। एमसीएक्स पर शुरुआती कारोबार में सोने की कीमत में करीब 1,000 रुपये की गिरावट आई है जबकि चांदी…
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में संकट को चलते हुए अब लगभग दो महीने हो गए हैं। ऐसे में भारतीय निर्यातक अपने कामकाज को सामान्य बनाने की कोशिश करने में जुटे हैं।…
नई दिल्ली: राघव चड्ढा एक बार फिर सुर्खियों में हैं। आम आदमी पार्टी (AAP) से उनका सालों पुराना रिश्ता टूट गया है। उन्होंने AAP से इस्तीफा देकर बीजेपी का दामन थामने…